MP GK – मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (Madhya Pradesh General Knowledge)

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (Madhya Pradesh General Knowledge – MP GK) सम्बन्धी जानकारी यहाँ पर उपलब्ध है। Madhya Pradesh GK (MP GK) से जुड़े प्रश्न मध्य प्रदेश राज्य में होने वाली विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी परीक्षाओं के लिए मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान ( Madhya Pradesh General Knowledge) हिंदी भाषा में यहाँ दिया गया है, जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश के बारे में संक्षिप्त में:

ब्रिटिशकाल में मध्यप्रदेश को सेंट्रल प्रोविंस और बरार नाम से जाना जाता था। मध्यप्रदेश के पुनर्गठन के लिए बनाए गए आयोग की अनुशंसा पर 1 नवंबर 1956 ई. को मध्यप्रदेश अस्तित्व में आया। इस प्रकार 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश का गठन हुआ , जिसकी राजधानी भोपाल रखी गई। 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश का विभाजन हुआ और छत्तीसगढ़ 26 वे राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। मध्यप्रदेश के 16 जिले छत्तीसगढ़ में चले जाने से मध्यप्रदेश का क्षेत्रफल 308252 वर्ग किमी रह गया।

Madhya Pradesh General Knowledge (MP GK)

  • राज्य का गठन – 1 नवंबर 1956 ई०
  • मध्य प्रदेश दिवस – 1 नवंबर
  • वर्तमान स्वरुप में राज्य का गठन – 1 नवंबर, 2000 ई०
  • राजधानी – भोपाल
  • मध्य प्रदेश नाम किसने दिया – पंडित जवाहरलाल नेहरू
  • मध्य प्रदेश को ह्रदय प्रदेश नाम किसने दिया – पंडित जवाहरलाल नेहरू
  • मध्य प्रदेश की राज्य भाषा – हिंदी
  • स्थिति – मध्य प्रदेश 21°6′ उत्तरी अक्षांश से 26°30′ उत्तरी अक्षांश तथा 74°9′ पूर्वी देशांतर से 82°48′ पूर्वी देशांतर में स्थित है
  • मध्य प्रदेश के उपनाम – 1. नदियों का मायका 2. सोयाबीन राज्य 3. ह्रदय प्रदेश