फ़रवरी 2022 की नई फिल्में | February 2022 New Bollywood Movies in Hindi

फ़रवरी 2022 की नई फिल्में (February 2022 New Movies in Hindi) इस प्रकार हैं:

बधाई दो

कहानी:

फिल्म में राजकुमार राव दिल्ली पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे, जो कि महिला थाना में इकलौते मेल ऑफिसर होंगे और भूमि होंगी स्कूल की पीटी टीचर (‘सुमी’)। यह फिल्म उन दोनों की मुलाकात से शुरू हुई गड़बड़ियों के बीच ही उलझती जाती है। यह शानदार कॉमेडी से भरपूर है और इसमें अच्छी तरह से चरित्रों को उकेरा गया है।

Cast: राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर

Release Date: 4 फ़रवरी 2022

शाबाश मिट्ठू

कहानी:

‘शाबाश मिट्ठू’ एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जो भारत की सबसे सफल महिला क्रिकेटर की कहानी है। फिल्म में मिताली के जीवन के उतार- चढ़ाव, असफलताओं और उत्साह के पल को दिखाया गया है। इस फिल्म में एक्टर विजय राज मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस फिल्म में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का किरदार निभा रही हैं।

Cast: तापसी पन्नू

Release Date: 4 फ़रवरी 2022

बिफोर यू डाई

कहानी:

बिफोर यू डाई एक आगामी रोमांस ड्रामा हिंदी फिल्म है, जिसका निर्देशन सुवेंदु राज घोष द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में पुनीत राज और काव्य कश्यप, लीड रोल में नजर आयेंगे। फिल्म का मोटो कैंसर पीड़ितों पर आधारित है। ये एक लव स्टोरी है, जिसमें दिखाया गया है कि कैंसर पीड़ित लड़की के लिए लड़का किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार रहता है।

Cast: पुनीत राज, काव्य कश्यप, जरीना वहाब, मुकेश ऋषि, प्रदीप चोपड़ा

Release Date: 4 फ़रवरी 2022

मेजर

कहानी:

वीरता, बलिदान और देशभक्ति की कहानी को पर्दे पर लाते हुए, फिल्म मेजर में, अदीवी शेष द्वारा निभाए गए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की यात्रा को दर्शाया है, जिन्होंने अपने जीवन के दौरान निस्वार्थ भाव से भारत के नागरिकों के लिए संघर्ष किया और 26/11 के दुखद मुंबई हमले में शहीद हुए। ये एक ऐसे जाबाज सिपाही की अमर गाथा हैं, जिसने देश के खातिर आतंकवादियों से लड़ते-लड़ते शहादत हासिल की। धरती मां के इस लाल की जीवन गाथा को, फिल्म मेजर के जरिए सलाम किया जाएगा। इस फिल्म में अदिवि सेश, सोभिता धूलिपाला और साई मांजरेकर, लीड रोल में नज़र आयेंगे। फिल्म का निर्देशन शशि किरण द्वारा किया जा रहा है।

Cast: अदिवि सेश, सोभिता धूलिपाला, साई मांजरेकर, प्रकाश राज, रेवती, मुरली

Release Date: 11 फ़रवरी 2022

लूप लपेटा

कहानी:

‘लूप लपेटा’ जर्मन फिल्मकार टॉम टाइक्वेर की 1998 की शानदार फिल्म ‘रन लोला रन’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है, जिसमें एक प्रेमिका अपने प्रेमी को बचाने के अभियान पर निकलती है और उस दौरान उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में तापसी पन्नू सावी जबकि ताहिर राज सत्या के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म कॉमेडी से थ्रिलर, थ्रिलर से रोमांस की श्रेणियों में उछलती कूदती रहती है। दर्शकों के लिए ये किसी तेज रफ्तार झूले से कम नहीं है।

Cast: तापसी पन्नू, ताहिर भसीन, श्रेया धनवंतरी

Release Date: 04 फ़रवरी 2022

गहराइयाँ

कहानी:

ये फिल्म आधुनिक रिश्तों का एक गहन, वास्तविक और ईमानदार ऑब्जर्वेशन है। फिल्म ‘गहराइयां’ मानवीय रिश्तों की पेचीदगियों का एक सफर है, यह आधुनिक एडल्ट रिलेशनशिप का एक आइना है। यह दिखाती है कि हम भावनाओं और अहसासों के चक्रव्यूह से कैसे गुजरते हैं और हमारा हर कदम, हर फैसला हमारी व आसपास के लोगों की जिंदगी को कैसे प्रभावित करता है।

Cast: दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, धैर्य करवा

Release Date: 11 फ़रवरी 2022

मेरे देश की धरती

कहानी:

दिव्येन्दु शर्मा एक शहरी इंजीनियर की भूमिका निभाएंगे जो गांव आते हैं, किसानों की समस्याएं देखकर उनको जिंदगी का मकसद मिल जाता है वह सोचते हैं कि कैसे इनकी समस्या को दूर किया जा सके, वह धीरे-धीरे किसानों की बारीकी से उनकी समस्या के बारे में विचार करते हैं और उन समस्याओं को और बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करते हैं।

Cast: दिव्‍येंदु शर्मा, अनुप्रिया गोयनका, अंनत विधात शर्मा, रुतुला शिंदे, इनामुलहक, अतुल श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, मनु ऋषि चड्ढा, बृजेंद्र काला, दिलीप ताहिल

Release Date: 11 फ़रवरी 2022

गंगूबाई काठियावाड़ी

कहानी:

गंगूबाई काठियावाड़ी का असली नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था। गंगूबाई बचपन में अभिनेत्री बनना चाहती थीं। गंगूबाई जब 16 साल की थीं तो उनको उनके पिता के अकाउंटेंट से प्यार हो गया, गंगूबाई ने उससे भागकर शादी कर ली और मुंबई में आकर बस गईं। लेकिन यह शादी नहीं फ्रॉड था, गंगूबाई के पति ने उन्हें धोखा दिया और 500 रुपये में उन्हें कोठे में बेच दिया। पति के सौदेबाजी की वजह से कम उम्र में ही गंगूबाई वेश्यावृत्ति में पहुंच गईं, जिसके चलते बाद में कई कुख्यात अपराधी गंगूबाई के ग्राहक बने।

किताब में बताया गया है कि लाला की गैंग के एक सदस्य ने गंगूबाई के साथ बलात्कार किया था। इसके बाद इंसाफ की मांग के लिए गंगूबाई करीम लाला से मिलीं और राखी बांधकर अपना भाई बना लिया। करीम लाला की बहन होने के चलते जल्दी ही कमाठीपुरा की कमान गंगूबाई के हाथ में आ गई। ऐसा कहा जाता है कि गंगूबाई किसी भी लड़की को उसकी बिना मर्जी के कोठे में नहीं रखती थीं। गंगूबाई ने ऐसे वर्कस और अनाथ बच्चों की मदद के लिए बहुत काम किए थे।

Cast: आलिया भट्ट, अजय देवगन, इमरान हाश्मी, शांतनु माहेश्वरी, सीमा पहवा, रणवीर सिंह

Release Date: 18 फ़रवरी 2022

जयेशभाई जोरदार

कहानी:

फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में अभिनेता रणवीर सिंह लीड रोल में हैं जो कि कॉमेडी से भरपूर है। रणवीर सिंह फिल्म में एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म को व्यंग्यात्मक शैली में बनाया जा रहा है, जिसमें महिला सशक्तिकरण का संदेश भी खास है। इसमें रणवीर सिंह का किरदार महिला और पुरुष के बीच बराबरी की बात करता नजर आने वाला है।

Cast: रणवीर सिंह, शालिनी पांडेय, रत्‍ना पाठक, बोमन ईरानी, दिक्षा जोशी

Release Date: 25 फ़रवरी 2022

यह भी देखें ???????? जनवरी 2022 की नई फिल्में