HomeUttarakhandUttarakhand GK - उत्तराखंड सामान्य ज्ञान (Uttarakhand General Knowledge)

Uttarakhand GK – उत्तराखंड सामान्य ज्ञान (Uttarakhand General Knowledge)

Uttarakhand GK in Hindi – यहां पर उत्तराखंड सामान्य ज्ञान (Uttarakhand GK) से सम्बंधित विषय दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

उत्तराखंड भारत के उत्तर में स्थित है जिसका अर्थ है उत्तरी क्षेत्र या भाग। यहाँ पर भारत की सबसे बड़ी नदियाँ गंगा और यमुना , जो कि हिन्दू धर्म में पूजनीय हैं, के उद्गम स्थल ‘गंगोत्री’ और ‘यमुनोत्री’ तीर्थ स्थान हैं जो इस प्रदेश की गरिमा को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। यहां की मुख्य भाषा हिंदी है तथा ‘गढ़वाली’ और ‘कुमाउंनी’ दो प्रमुख भाषाएं बोली जाती हैं।

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान (Uttarakhand GK) से सम्बंधित सभी विषयों के बारे विस्तार से जानते हैं:

उत्तराखंड के बारे में संक्षिप्त में

uttarakhand gk

उत्तराखंड राज्य का गठन 9 नवंबर 2000 को हुआ और यहाँ की राजधानी देहरादून है। उत्तराखंड को पहले उत्तराँचल के नाम से जाना जाता था लेकिन सन् 2007 में “उत्तराँचल” का नाम बदलकर “उत्तराखंड” रख दिया गया। उत्तराखंड को “देवभूमि” के नाम से भी जाना जाता है जहां कईं धार्मिक स्थल स्थित हैं। उत्तराखंड में चार धाम (केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री) का विशेष महत्त्व है।

चार धाम में भक्त लोग अपनी श्रद्धा से पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। उत्तराखंड राज्य का वातावरण अत्यंत सुंदर और दर्शनीय है। यहां बहुत से लोग अलग अलग जगहों में घूमने के लिए आते हैं। उत्तराखंड में कुल 13 जिले हैं जो इस प्रकार हैं: चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पिथोरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर।

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान (Uttarakhand GK)

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान (Uttarakhand GK) से सम्बंधित सभी विषयों के बारे में नीचे विस्तार से जान सकते हैं। इन विषयों में लगभग सम्पूर्ण उत्तराखंड सामान्य ज्ञान (Uttarakhand GK) कवर किया गया है, जो निम्न प्रकार हैं:

Uttarakhand me Nadiyon Ke Kinare Base Pramukh Nagar

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (Uttarakhand GK Question Answers)

  • उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? – नित्यानंद स्वामी
  • उत्तराखंड में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या है- 6
  • उत्तराखंड के प्रथम एडवोकेट जनरल के रूप में किसे नियुक्ति किया गया था? – सुधांसु धूलिआ
  • उत्तराखंड की पूर्व से पश्चिम की लंबाई कितनी है- 358 किलोमीटर
  • उत्तराखंड उच्च न्यायालय के प्रथम रजिस्ट्रार जनरल के रूप में किसे नियुक्ति किया गया था? – जी. सी. एस. रावत
  • उत्तराखंड में वन क्षेत्र कितने हैं- 63 प्रतिशत
  • चिपको आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली पहली महिला कौन थी? – गौरा देवी
  • हर्षिल परियोजना किस जिले में है- उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड में औसत वर्षा कितनी होती है- 185 सेंटीमीटर
  • चिपको आंदोलन का प्रमुख उद्देश्य था? – पेड़ों के अंधाधुंध कटान को रोकना
  • चिपको आन्दोलन के प्रणेता कौन थे? – सुन्दर लाल बहुगुणा
  • ‘ब्यूटीफुल गढ़वाल’ किसकी कृति है- रस्किन बॉन्ड
  • उत्तराखण्ड में मेती आंदोलन का उद्देश्य क्या था? – वृक्षारोपण को बढ़ावा देना
  • उत्तराखंड के गठन हेतु उत्तर प्रदेश विधानसभा में पर्चे फेंके गए- 19 अगस्त 1994 को
  • उत्तराखण्ड का प्रथम उल्लेख किस वेद में मिलता है? – ऋग्वेद
  • छडनदेव परियोजना कहां है- पिथौरागढ़
  • उत्तराखंड में वन्य जीव विहारो की संख्या कितनी है- 7
  • स्कन्द पुराण के अनुसार गढ़वाल को किस नाम से जाना जाता था? – केदारखण्ड
  • रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज ने दर्जा प्राप्त किया है- देश के छठे IIT का
  • बौद्ध ग्रन्थों में उत्तराखण्ड को किस नाम से उल्लेखित किया गया है? – हिमवन्त
  • उत्तराखंड के गठन हेतु मुलायम सिंह यादव ने किस समिति का गठन किया था- कौशिक समिति
  • उत्तराखण्ड राज्य का सबसे बड़ा कागज कारखाना कहाँ स्थित है? – लालकुआँ (नैनीताल)
  • उत्तराखंड में ‘हुक्का क्लब’ स्थित है? – अल्मोड़ा में
  • सविनय अवज्ञा आंदोलन 1930 का नेतृत्व उत्तराखंड में किसने किया- गोविंद बल्लभ पंत
  • ‘गढ़वाल पेंटिंग्स’ पुस्तक के रचयिता हैं? – मुकुंदी लाल
  • उत्तराखंड में वन आंदोलन प्रारंभ हुआ- सन 1977
  • उत्तराखण्ड में कुमाऊँ केसरी के नाम से जाना जाता है? – बद्री दत्त पाण्डे
  • मानेग बुग्याल कहां है- उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड के प्रथम स्वतंत्रता सैनानी के रूप में किसे जाना जाता है ? – कालू सिंह महरा
  • कुमाऊँ साहित्य के पहले कवि कौन है? – पंडित गुमानी पंत
  • नुणाई मेला कहां लगता है- जौनसार देहरादून
  • उत्तराखंड कि किस महिला को ‘बैडमिन्टन क्वीन’ के नाम से जाना जाता है? – मधुमिता बिष्ट
  • उत्तराखंड के किस शहर को ‘पहाड़ों की रानी’ नाम से जाना जाता है? – मसूरी
  • भुवनेश्वरी देवी मेला उत्तराखंड में कहां लगता है- पौड़ी
  • उत्तराखंड में ‘लीची नगर’ नाम से प्रख्यात है? – देहरादून
  • उत्तराखंड में ‘छोटा कश्मीर’ नाम से प्रख्यात है? – पिथौरागढ़
  • प्रथम बार 5 अनुसूचित जातियां भोटिया, बोक्सा, जौनसारी राजी तथा थारु को अनुसूचित जनजाति कब घोषित किया गया- 1967
  • लाल बहादुर शास्त्री अकादमी कहां स्थित है? – मसूरी
  • उत्तराखंड में सात ताल झील कहां स्थित है? – नैनीताल
  • उत्तराखंड में कितने प्रकार के वन पाए जाते हैं? – चार
  • ऋषिकेश तीर्थ स्थल किस नदी के किनारे स्थित है? – गंगा
RELATED ARTICLES