Uttarakhand State Symbols – उत्तराखंड राज्य के प्रतीक चिन्हों का निर्धारण वर्ष 2001 में किया गया जो निम्न प्रकार हैं:
उत्तराखंड राज्य चिन्ह में तीन पर्वतों के ऊपर अशोक स्तम्भ स्थित है तथा नीचे की ओर गंगा नदी की लहरें परिकल्पित की गयी हैं। यहां अशोक की ललाट के नीचे “सत्यमेव जयते” लिखा गया है।
कस्तूरी मृग का वैज्ञानिक नाम “मास्कस क्राइसोगास्टर” (Moschus Chrysogaster) है। इसको (हिमालयन मस्क डियर) के नाम से भी जाना जाता है। ये 2000-5000 मीटर की ऊंचाई तक पाए जाते हैं। इनका रंग भूरा होता है जिन पर काले और पीले धब्बे होते हैं।
उत्तराखंड का राज्य पक्षी मोनाल 2300-5000 मीटर की ऊंचाई पर घने वनों में पाया जाता है। नर मोनाल का रंग नीला-भूरा और मादा मोनाल का रंग भूरा होता है। मोनाल का वैज्ञानिक नाम “लोफोफोरस इमपीजेनस” (Lophophorus impejanus) है। स्थानीय भाषा में इसे “मन्याल” या “मुनाल” भी कहा जाता है।
उत्तराखंड के राज्य पुष्प ब्रह्मकमल का वैज्ञानिक नाम “सोसूरिया अबवेलेटा” (Saussurea Obvallata) है। यह वनस्पति बारहमासी है। ब्रह्मकमल 3600-4500 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाते हैं। स्थानीय भाषा में इसे “कौंल पदम” भी कहा जाता है।
उत्तराखंड के राज्य वृक्ष बुरांस का वानस्पतिक नाम “रोडोडेन्ड्रोन अरबोरियम” (Rhododendron Arboreum) है। यह 5000 फुट की ऊंचाई तक पाया जाता है। बुरांस का मुख्य आकर्षण लाल रंग के फूल हैं। जबकि 11000 फुट की ऊंचाई पर सफ़ेद रंग के बुरांस पाए जाते हैं।