हरे भरे घास के मैदान को “बुग्याल” कहा जाता है। ये 10800 फ़ीट से 13000 फ़ीट की ऊंचाई पर पाए जाते हैं। उत्तराखंड के प्रमुख बुग्याल निम्न प्रकार हैं:
दयारा बुग्याल उत्तरकाशी जिले में स्थित है। यह उत्तरकाशी से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दयारा बुग्याल की लम्बाई 10 किलोमीटर और चौड़ाई 5 किलोमीटर है।
बेदिनी बुग्याल रूपकुंड मार्ग में स्थित है। यह वाण गांव से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
पंवाली काँठा बुग्याल टिहरी जिले में स्थित है। यहाँ पर अनेक प्रजाति की जड़ी-बूटियां भी पायी जाती हैं।
केदार कांठा बुग्याल उत्तरकाशी जिले में स्थित है। यहां पर अनेक प्रकार के वन्य पुष्प पाए जाते हैं तथा तीन-चार महीने तक यहाँ बर्फ पायी जाती है।
औली बुग्याल जोशीमठ से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ पर अनेक साहसिक गतिविधियां की जाती हैं।