द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi

द्रौपदी मुर्मू ने भारत की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति बनने की दावेदारी पहले से ही काफी मजबूत कर ली थी और अब द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन चुकी है। द्रौपदी मुर्मू का सीधा मुकाबला यशवंत सिन्हा से था, हांलाकि द्रौपदी मुर्मू शुरुआत से ही इस मुकाबले में काफी बढ़त बनाए हुए थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यशवंत सिन्हा ने उन्हें जीत की बधाई दी है। तीन राउंड में कुल वोट 3219 थे जिनकी वैल्यू 8,38,839 थी। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट (वैल्यू 5,77,777) मिले, वहीं यशवंत सिन्हा को 1058 वोट (वैल्यू 2,61,062) मिले।

द्रौपदी मुर्मू NDA की उम्मीदवार है और UPA के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से उनका मुकाबला था। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल रविवार 24 जुलाई 2022 को खत्म हुआ और 25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

इस आर्टिकल में द्रौपदी मुर्मू कौन है (Draupadi Murmu Kaun Hai), द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Draupadi Murmu ka jivan parichay, Draupadi Murmu Biography in Hindi / Jivani) दिया गया गया है। आप द्रौपदी मुर्मू के बारे में (Draupadi Murmu Biography in Hindi / Jivani) विस्तृत में जान सकते हैं और उनका जीवन परिचय हिंदी में (Draupadi Murmu Biography in Hindi / Jivani) पढ़ सकते हैं।

Quick Links

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय एक नजर में (Draupadi Murmu Biography in Hindi)

Draupadi Murmu biography hindi jivani
पूरा नामद्रौपदी मुर्मू
जन्म20 जून 1958
जन्म स्थानमयूरभंज, उड़ीसा, भारत
राशिमिथुन
आयु64 साल
पेशाराजनीतिज्ञ
पदराष्ट्रपति
कार्यालय ग्रहण 25 जुलाई 2022
चुनाव क्षेत्ररायरंगपुर
पिता का नामस्वर्गीय बिरंची नारायण टुडू
माता का नामकिनगो टुडू
पति का नामश्याम चरण मुर्मु
बेटी का नामइतिश्री मुर्मु
भाई का नामतारिनिसेन टुडु
शिक्षाकला स्नातक
कॉलेजराम देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर,ओडिशा
पार्टी/दलभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
भारतीय जनता पार्टी में शामिल1997
कद5’ 4” फीट
वजन74 किलो
जातिअनुसूचित जनजाति
धर्महिंदू
आँखों का रंगकाला
बालो का रंगकाला
संपत्ति (नेटवर्थ)945000 INR
पुरस्कार/उपलब्धियांनीलकंठ पुरस्कार

द्रौपदी मुर्मू कौन है? (Draupadi Murmu Kaun Hai)

द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति और सबसे युवा राष्ट्रपति है जो आदिवासी समुदाय से सम्बन्ध रखती हैं और यह चर्चित नेताओं में से एक हैं। यह भी एक वजह है कि द्रोपदी मुर्मू के बारे में जानने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन चुकी हैं।

द्रौपदी देश की दूसरी महिला राष्‍ट्रपति हैं, उनसे पहले प्रतिभा पाटिल देश का राष्‍ट्रपति पद संभाल चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राज्यपाल और झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी है। वह दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं जो पहले राज्यपाल भी रह चुकी हैं।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म और परिवार (Birth & Family of Draupadi Murmu)

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज में हुआ था। उनके पिता बिरंची नारायण टुडू और दादा दोनों ही अपने गांव के सरपंच रहे हैं। श्याम चरण मुर्मू से उनकी मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद ही द्रौपदी टुडू का नाम बदलकर द्रौपदी मुर्मू हो गया। दोनों के कुल तीन बच्चे, दो बेटे और एक बेटी हुए। साल 2009 में उनके बेटे का निधन हो गया और 4 साल बाद 2013 में ही दूसरा बेटा भी गुजर गया।

इसके अगले साल ही मुर्मू के पति श्याम चरण भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए। द्रौपदी मुर्मू ने महज 5 साल के अंदर दो बेटों और पति को खो दिया था। उन्होंने अपने घर को दान कर दिया और उसे स्कूल में बदल दिया। मुर्मू के परिवार में अब उनकी बेटी इतिश्री और दामाद गणेश हेम्ब्रम का परिवार है। इतिश्री ओडिशा में ही एक बैंक में कार्यरत हैं। द्रौपदी मुर्मू के भाई का नाम तारिनिसेन टुडु है।

द्रौपदी मुर्मू की जाति (Draupadi Murmu Caste)

द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत आती है जो आदिवासी समुदाय से सम्बन्ध रखती हैं। वह एक सुदूर इलाके से थी जिन्होंने जीवन में काफी संघर्ष किया है और उनका यह संघर्ष पूरे देश को प्रेरणा देता रहेगा।

द्रौपदी मुर्मू का बचपन (Childhood of Draupadi Murmu)

द्रौपदी मुर्मू का बचपन ओडिशा के मयूरभंज में गुजरा। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अपने गांव के ही स्कूल में हुई। उन्होंने अपनी ज़िंदगी में बचपन से ही काफी संघर्ष किया है। स्कूल से ही वह अपनी पढ़ाई में उत्कृष्ट थी और भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त भी थी।

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा (Education of Draupadi Murmu)

द्रौपदी मुर्मू की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई उपरबेड़ा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से हुई। जब उन्होंने स्कूल जाना शुरू किया तो उन्हें अपनी पढ़ाई में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा क्योंकि उनको गड्ढों और कठोर पत्थरों से भरी सड़कों पर चलकर स्कूल जाना पड़ता था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई कभी नहीं छोड़ी।

एक आदिवासी परिवार का हिस्सा होने के नाते किसी ने भी यह उम्मीद नहीं की थी कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करेगी क्योंकि जनजाति के लोग कभी भी शिक्षा प्रणाली का पालन नहीं करते हैं। लेकिन मुर्मू ने अपनी शिक्षा पूरी कर क्रांति ला दी। उन्होंने रमा देवी महिला विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर, ओडिशा से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

द्रौपदी मुर्मू का करियर (Draupadi Murmu Career)

जहां एक तरफ द्रौपदी मुर्मू को पढ़ने-पढ़ाने का भी काफी शौक रहा है, तो वहीं राजनीति की तरफ भी उनका झुकाव ज्यादा रहा है। आइये जानते हैं उनका शिक्षा और राजनीति में करियर किस प्रकार रहा।

शिक्षा में करियर (Draupadi Murmu Career in Education)

द्रौपदी मुर्मू ने अपने शुरुआती जीवन में शिक्षिका के तौर पर भी काम किया है। उन्होंने रायरंगपुर के श्री अरविंदो इंटिग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर में शिक्षिका के तौर पर काम किया। इसके अलावा वह ओडिशा सरकार में सिंचाई व उर्जा विभाग में जूनियर असिस्टेंट के पद पर भी रहीं। इसके कुछ साल बाद वो राजनीति तरफ चली गईं।

राजनीति में करियर (Draupadi Murmu Career in Politics)

द्रौपदी मुर्मू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत आज 2022 से 25 साल पहले 1997 में की थी। द्रौपदी मुर्मू 1997 में ओडिशा के राजरंगपुर जिले में पार्षद चुनी गईं। 1997 में ही मुर्मू बीजेपी की ओडिशा ईकाई की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की उपाध्यक्ष भी बनी थीं। साल 2000 से 2004 तक इन्होंने उड़ीसा सरकार में राज्य मंत्री के पद पर काम किया जिस दौरान इन्हें यातायात और वाणिज्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई। इन्हीं 4 सालों के दौरान इन्हें पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई। वह रायरंगपुर से दो बार विधायक रह चुकी हैं। साल 2015 में उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

द्रौपदी मुर्मू की मासिक आय (Draupadi Murmu Salary per month)

भारत के राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को हर महीने करीब 5 लाख रुपये की सैलरी मिलेगी। राष्ट्रपति को कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं, जिसमें उन्हें जीवनभर के लिए फ्री मेडिकल, घर और इलाज की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा भारत सरकार राष्ट्रपति के रहने, स्टाफ और मेहमानों के स्वागत के लिए 2.25 करोड़ रुपये हर साल खर्च करती है। भारत के राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को खास तौर पर तैयार की गई काली मर्सीडीज बेंज S600 (W221) पुलमैन गार्ड मिलेगी। इसके अलावा उन्हें आधिकारिक यात्राओं के लिए एक लंबी बख्तरबंद लिमोजीन भी मिलेगी।

राष्ट्रपति भवन देश की राजधानी दिल्ली में है, जिसमें 4 मंजिला बिल्डिंग में कुल 340 कमरे हैं। यहां कुल 2.5 किमी के कॉरिडोर हैं और 190 एकड़ में फैला हुआ गार्डन है। इस ऐतिहासिक इमारत में रिसेप्शन हॉल, गेस्ट रूम और दफ्तर भी है। राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के पास पांच लोगों का सेक्रेटेरियल स्टाफ होगा और अन्य 200 लोग राष्ट्रपति भवन की देखरेख में लगे होंगे।

मासिक वेतन₹500,000 (US$6,600) (प्रति माह)
वार्षिक वेतन₹6,000,000 (US$79,000) (सालाना)
कारकाली मर्सीडीज बेंज S600 (W221)

द्रौपदी मुर्मू की नेटवर्थ (Draupadi Murmu Net worth)

राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने भारत के चुनाव आयोग के साथ अपनी कुल संपत्ति साझा की है। इसके अनुसार उनके पास केवल 945000 INR की कुल संपत्ति है। उनकी कुल संपत्ति में 1.8 लाख रुपये की नकदी, 5.5 लाख की सावधि जमा, 1.3 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी, 2.6 लाख रुपये की ज्वैलर और कुछ अन्य छोटी संपत्ति शामिल हैं।

द्रौपदी मुर्मू के बच्चे (Draupadi Murmu daughter/Son)

द्रौपदी मुर्मू ने श्याम चरण मुर्मू से शादी की और उनके तीन बच्चे थे – दो बेटे और एक बेटी। उनके एक बेटे लक्ष्मण मुर्मू (25) की 2009 में मौत हो गई थी। उनके दूसरे बेटे की कुछ साल बाद 2012 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दो साल बाद, मुर्मू को एक और व्यक्तिगत नुकसान का सामना करना पड़ा क्योंकि उनके पति का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मुर्मू की बेटी इतिश्री ओडिशा के यूको बैंक में काम करती हैं। उन्होंने 2015 में गणेश हेम्ब्रम से शादी की, जो एक रग्बी खिलाड़ी हैं। उनकी एक छोटी बेटी है।

द्रौपदी मुर्मू को प्राप्त पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ (Awards & Achievements of Draupadi Murmu)

विधायक बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू को उनके जबरदस्त काम के लिए नीलकंठ पुरस्कार मिला, जो इन्हें ओडिशा विधानसभा के द्वारा किया गया था, और साथ ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ पार्टी कार्यकर्ता और विधायक के रूप में चित्रित किया गया। द्रौपदी मुर्मू ने उपबेड़ा गांव में अपने पुश्तैनी घर में अपने करियर में मिले सभी पुरस्कारों और सम्मानों को रखा हुआ है। वर्ष 2016 में द्रौपदी मुर्मू ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी आंखें रांची के कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल को दान कर दी जाएंगी।

वर्षराजनीतिक यात्रा
1997वह पार्षद के रूप में जीतीं और उपाध्यक्ष बनीं रायरंगपुर।
1997उपाध्यक्ष राज्य एस.टी. मोर्चा, भाजपा।
2002-2002 मत्स्य पालन विभाग ओडिशा सरकार।
2002-2004पशुपालन विभाग ओडिशा सरकार।
2000-2004 विधान सभा के सदस्य, रायरंगपुर, ओडिशा और राज्य मंत्री बनी, (स्वतंत्र प्रभार), ओडिशा सरकार, परिवहन और वाणिज्य विभाग।
2002-2009राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एस.टी. मोर्चा, भाजपा।
2004-2009 विधान सभा के सदस्य, रायरंगपुर, उड़ीसा।
2006-2009प्रदेश अध्यक्ष एस.टी. मोर्चा, भाजपा।
2007ओडिशा की विधान सभा द्वारा वर्ष 2007 के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरस्कार” के रूप में सम्मानित किया गया।
2010जिलाध्यक्ष, मयूरभंज (पूर्व), भाजपा।
2013पुन: जिला अध्यक्ष, मयूरभंज (पूर्व), भाजपा के रूप में चुने गए, 10 अप्रैल 2015 तक।
2013राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एस.टी. मोर्चा, भाजपा 10 अप्रैल 2015 तक।
2015- 2021उन्होंने 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
2022- 2027भारत की राष्ट्रपति का पद संभालने वाली दूसरी महिला

द्रौपदी मुर्मू झारखंड के राज्यपाल के रूप में (Draupadi Murmu as Governor of Jharkhand)

द्रौपदी मुर्मू झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं। उस समय राजयपाल बनने के साथ ही वह भारतीय राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने वाली ओडिशा की पहली महिला आदिवासी नेता बन गयी थी। द्रौपदी मुर्मू ने 18 मई 2015 को झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। झारखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल वर्ष 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक रहा।

द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्‍हा के राष्‍ट्रपति चुनाव परिणाम (Draupadi Murmu President Election Result)

भारत के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार 18 जुलाई 2022 को संसद भवन और राज्य विधानसभाओं के 30 केंद्रों सहित 31 स्थानों पर मतदान हुआ था। द्रौपदी मुर्मू ने 21 जुलाई 2022 को हुई मतगणना में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1058 वोट के अंतर से 2161 वोट के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल कर यह चुनाव जीता।

कुल वोट:3219 ( वैल्‍यू 838839)
द्रौपदी मुर्मू:2161 ( वैल्‍यू 577777)
यशवंत सिन्‍हा:1058 ( वैल्‍यू 261062)

द्रौपदी मुर्मू के गांव समेत देशभर में जीत का जश्न (Draupadi Murmu’s victory celebration)

द्रौपदी मुर्मू, जो कि NDA उम्मीदवार हैं, की जीत का जश्न ओडिशा स्थित उनके पैतृक गांव और देश के बाकी हिस्सों में काफी जोर शोर से मनाया जा रहा है। लोगों के द्वारा ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के जरिए मुर्मू के जीत की खुशियां मनाई जा रही है। ओडिशा के मयूरभंज जिले में रायरंगपुर कस्बे में मुर्मू के गांव और ससुराल में उनके चाहने वाले लड्‌डू बांटकर एक-दूसरे के साथ जश्न मना रहे हैं।

द्रौपदी मुर्मू से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

  • द्रौपदी मुर्मू कौन है?

    द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति हैं, जो कि भारत की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति और सबसे युवा राष्ट्रपति है। वह रायरंगपुर से दो बार विधायक रह चुकी हैं। साल 2015 में उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में भी शपथ ली।

  • द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा क्या है?

    द्रौपदी मुर्मू की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव से ही हुई, उन्होंने गर्ल्स हाई स्कूल से 1974 में 10वीं पास की। इसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर के रमादेवी महिला कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के बाद उन्हें ओडिशा सरकार में सिंचाई व ऊर्जा विभाग में जूनियर असिस्टेंट की नौकरी की।

  • द्रौपदी मुर्मू का जन्म स्थान कहां है?

    द्रोपदी मुर्मू का जन्म स्थान उड़ीसा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर तहसील के महुलडीहा टोला बैदापोसी गांव है। उनका जन्म 20 जून 1958 को हुआ था।

  • द्रौपदी मुर्मू के पति कौन थे?

    द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है, उनकी मुलाकात मुर्मू से कॉलेज के दिनों में हुई थी।

  • द्रौपदी मुर्मू किस धर्म की है?

    द्रौपदी मुर्मू हिन्दू धर्म से सम्बन्ध रखती हैं।

  • द्रौपदी मुर्मू की माता का नाम क्या है?

    द्रौपदी मुर्मू की माता का नाम किनगो टुडू है।

  • द्रौपदी मुर्मू की caste क्या है?

    द्रौपदी मुर्मू अनुसूचित जनजाति (ST) संथाल समुदाय से आती हैं।

निष्कर्ष (Draupadi Murmu Biography in Hindi Conclusion)

इस लेख में हमने द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography in Hindi), द्रौपदी मुर्मू कौन हैं (Draupadi Murmu Kaun Hai) और उनके जीवन से सम्बंधित सभी विषयों पर प्रकाश डाला है। इस लेख में द्रौपदी मुर्मू के जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography in Hindi, Rishi Sunak Jivani) से सम्बंधित सभी उपयोगी जानकारी आपको देने की कोशिश की है। हमको उम्मीद है कि आपको द्रौपदी मुर्मू के जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography in Hindi) से सम्बंधित जानकारी आपको पसंद आई होगी।

यह भी देखें: