विनेश फोगाट का जीवन परिचय, CWG 2022 – Vinesh Phogat Biography in Hindi

[Vinesh Phogat Biography in Hindi, cwg 2022, family, husband, age, olympics, awards, coach, career, social account]

Vinesh Phogat Biography in Hindi, cwg 2022, family, husband, age – विनेश फोगाट एक लोकप्रिय भारतीय पहलवान हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ में 2 स्वर्ण पदक और एशियाई खेलों में एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। विनेश फोगाट कामनवेल्थगेम्स 2022 में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और उनसे भारत को गोल्ड आने की काफी उम्मीद है।

इस लेख में विनेश फोगाट का जीवन परिचय (Vinesh Phogat Biography in Hindi), cwg 2022, पति (husband), अवार्ड्स (awards), कोच (coach), करियर (career) से सम्बंधित सभी जानकारी दी है। विनेश फोगाट का जीवन परिचय (Vinesh Phogat Biography in Hindi) जानने के लिए इस लेख को पूरा देखें।

विनेश फोगाट का जीवन परिचय एक नजर में (Vinesh Phogat Biography in Hindi)

vinesh phogat biography in hindi
नामविनेश फोगाट
जन्मतिथि25 अगस्त 1994
जन्मस्थानबालाली, हरियाणा
उम्र (Age)27 साल (2022 में)
स्कूलके सी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झोजु कलां, हरियाणा
कॉलेजएमडीयू, रोहतक, हरियाणा
राशि (Zodiac Sig)कन्या राशि
जाति (Caste)जाट
पेशा (Profession)फ्रीस्टाइल पहलवान
शौकपुस्तकें पढ़ना
पिताराजपाल सिंह फोगाट
माता प्रेमलता फोगाट
भाईहरविंदर सिंह
बहन प्रियंका फोगाट (पहलवान), बबीता कुमारी (पहलवान, चचेरी बहन), रितु फोगाट (पहलवान, चचेरी बहन), गीता फोगाट (पहलवान, चचेरी बहन)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित
पति (Husband)सोमवीर राठी (पहलवान)
शादी की तारीख (Marriage Date )13 दिसंबर 2018

विनेश फोगाट का प्रारंभिक जीवन और परिवार (Vinesh Phogat Early Life & Family)

विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा राज्य के बलाली गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम राजपाल सिंह फोगाट और माता का नाम प्रेम लता फोगाट है। उनके भाई का नाम हरविंदर सिंह है।

विनेश फोगाट का पालन पोषण कुश्ती के माहौल में हुआ था, जिस कारण उनकी रूचि कुश्ती, आखाड़ो में बढ़ने लगी। वह प्रतिदिन सुबह 3-4 बजे उठकर कुश्ती की तैयारी में लग जाती थी। वह ताऊ महावीर सिंह फोगाट से प्रशिक्षण लेती थी। बचपन में ही अपने पिता को खोने के बाद विनेश के करियर में उनके ताऊ महावीर सिंह फोगाट ने उनकी सहायता की।

विनेश फोगाटकी शिक्षा (Vinesh Phogat Education)

विनेश फोगाट ने के सी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शिक्षा पूरी की, जो हरियाणा के झांजू कला क्षेत्र में स्थित है। इसके बाद इन्होंने रोहतक में एमडीयू यूनिवर्सिटी से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की।

विनेश फोगाट की शादी (Vinesh Phogat Marriage)

विनेश फोगाट की शादी 13 दिसंबर 2018 में हरियाणा में राष्ट्रीय स्तर के पहलवान सोमवीर राठी के साथ हुई। जकार्ता में एशियाई खेलों से लौटने के बाद विनेश ने अगस्त में राठी से सगाई की, जो नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई थी। शादी समारोह के दौरान इन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ” का संकल्प लिया।

विनेश फोगाट और सोमवीर राठी की मुलाकात साल 2011 में हुई थी। एक दूसरे को लगभग 7 साल तक डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

विनेश फोगाट के पिता (Vinesh Phogat Father)

विनेश के बचपन में ही गांव में एक जमीनी विवाद के चलते उनके पिता का कत्ल कर दिया गया। उनका पालन पोषण उनकी माता प्रेमलता फोगाट ने किया। विनेश के ताऊ महावीर फोगाट ने उन्हें रेसलिंग में प्रशिक्षण दिया। ताऊ महावीर फोगाट और खुद विनेश की मेहनत का फल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल कर मिला। विनेश ने अपने देश का नाम तो रोशन किया ही, साथ ही महावीर सिंह फोगाट का नाम भी रोशन किया।

विनेश फोगाट का कुश्ती में करियर (Vinesh Phogat Career)

विनेश कुश्ती के माहौल में ही पली बढ़ीं और बचपन से ही कुश्ती सीखना और प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू कर लिया। विनेश के उम्र जब 19 साल थी, तब इन्होंने कुश्ती में करियर को आगे बढ़ाया। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल में 2014 में उन्होंने कोमनवेल्थ खेल में 48 किलो भार वर्ग में महिलाओं की फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विनेश ने इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद अगले ही वर्ष एशियाई रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। विनेश ने विश्व चैंपियनशिप 2014 में इवोना मेकोवस्को को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 2016 में इन्होंने 53 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विनेश के नाम करीब 40 से भी ज्यादा पदक हैं।

विनेश फोगाट के पदक (Vinesh Phogat Medals)

पदकचैंपियनशिपस्थानभार वर्ग
स्वर्णएशियाई खेलजकार्ता50 किलो ग्राम
स्वर्ण2018 कॉमनवेल्थ गेम्सगोल्ड कोस्ट50 किलो ग्राम
स्वर्ण2014 कॉमनवेल्थ गेम्सग्लासगो48 किलो ग्राम
रजत2018 एशियाई चैंपियनशिपबिश्केक50 किलो ग्राम
रजत2018 एशियाई चैंपियनशिपबिश्केक50 किलो ग्राम
रजत2015 एशियाई चैंपियनशिपदोहा48 किलो ग्राम
रजत2013 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिपजोहान्सबर्ग51 किलो ग्राम
कांस्य2020 एशियाई चैम्पियनशिपनई दिल्ली53 किलो ग्राम
कांस्य2019 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिपकज़ाकिस्तान53 किलो ग्राम
कांस्य2019 एशियाई चैम्पियनशिपशीआन53 किलो ग्राम
कांस्य2016 एशियाई चैम्पियनशिपबैंकॉक53 किलो ग्राम
कांस्य2014 एशियाई खेलइंचियोन48 किलो ग्राम
कांस्य2013 एशियाई चैम्पियनशिपनई दिल्ली51 किलो ग्राम

विनेश फोगाट रियो ओलंपिक में प्रदर्शन (Vinesh Phogat Rio Olympic)

साल 2016 मे आयोजित रियो ओलंपिक में विनेश फोगाट का प्रदर्शन काफी शानदार रहा और स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदार थी। मगर क्वार्टरफाइनल मुकाबले में विनेश चोटिल हो गई और उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया। सर्जरी के 5 महीने बाद उन्होंने दुबारा कुश्ती शुरू कर दी।

विनेश फोगाट को प्राप्त पुरस्कार (Vinesh Phogat Awards)

  • साल 2016 में भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
  • साल 2018 में भारत के चौंथे सबसे बड़ा पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित।
  • साल 2020 में भारत का सबसे ऊंचा खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार।

विनेश फोगाट के कोच (Vinesh Phogat Coach)

विनेश फोगाट के ताऊ महावीर सिंह फोगाट ने बचपन से ही इनको कुश्ती में प्रशिक्षित किया। महावीर सिंह को कुश्ती के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार भी मिल चुका है। महावीर फोगाट अपनी बेटियों गीता, बबीता, ऋतु और संगीता को भी प्रशिक्षित कर चुके हैं।

विनेश फोगाट की पसंद और नापसंद

विनेश फोगाट के पसंदीदा अभिनेता सलमान खान और पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हैं। इनकी पसंदीदा एबीसीडी2 व कल हो ना हो और पसंदीदा गायक नेहा कक्कड़ है।

विनेश फोगाट सोशल अकाउंट

फेसबुक अकाउंट (Facebook)यहाँ क्लिक करें
ट्विटर अकाउंट (Twitter)यहाँ क्लिक करें
इन्स्टाग्राम अकाउंट (Instagram)यहाँ क्लिक करें

विनेश फोगाट के आदर्श (Vinesh Phogat Idols)

विनेश फोगाट के जीवन में उनकी बहनों ने तो प्रभाव छोड़ा ही है, साथ ही ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार से भी वह बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। सुशील कुमार को अपना आदर्श मानने के साथ साथ वह अपनी बहनों को भी अपना आदर्श मानती हैं।

Vinesh Phogat Biography in Hindi FAQs

विनेश फोगाट किससे संबंधित है?

कुश्ती

विनेश फोगाट की शादी कब हुई?

13 दिसंबर 2018

विनेश फोगाट कौन है?

विनेश फोगाट भारतीय पहलवान हैं जिन्होंने कॉमनवेल्थ में 2 स्वर्ण पदक और एशियाई खेलों में एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

यह भी देखें