8 Useful Technology Tools for Your Education

आज के युग में आप घर बैठे ही अपने mobile या laptop से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इसमें educator और students physically connected नहीं रहते हैं, जिसे हम Remote learning के नाम से जानते हैं। इस प्रकार Remote learning और नई technology ने education system को काफी ज्यादा बदल कर रख दिया है। इस post में आप ऐसे tools के बारे में जानेंगे, जिनकी मदद से आप शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। Web में मौजूद हर tool के बारे में जानकारी देना तो संभव नहीं है, इसलिए हमने यहां पर students के लिए सबसे विश्वसनीय और उपयोगी tools की list दी है।

Top Educational tools for 2021

Internet पर मौजूद बहुत सारे educational tools में से कुछ उपयोगी tools, जो कि free होने के साथ साथ paid भी हैं, इस प्रकार हैं:

Buncee

यह tool इस दशक के best educational tools में से एक है। यह tool समझता है कि बच्चे अगर किसी चीज़ में ज्यादा व्यस्त रहें तो वे उससे सम्बंधित बहुत कुछ सीख सकते हैं। समझ के आधार पर इस tool के द्वारा students के लिए lessons और activities को तैयार किया जाता है जिससे वे इससे सम्बंधित विषय में व्यस्त रहकर आसानी से खेल खेल में कुछ सीख सकें। students bore ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए इस tool के द्वारा fun के साथ काफी कुछ सीख सकते हैं।

Bakpax

इस educational tool में artificial intelligence का उपयोग किया गया है, जो कि assignments और test की grading में काफी मदद करता है। अगर आप आपके द्वारा दिए गए tests में तुरंत feedback चाहते हैं, तो आप इस tool का उपयोग कर सकते हैं। इसके द्वारा teachers का काफी समय, जो कि assignment check करने में लगता है, बच जाता है। Bakpax के द्वारा teachers का assignments और progress check करने का समय बच जाता है और teachers को lessons तैयार करने का enough समय मिल जाता है और वे अपना अपना focus उस पर कर सकते हैं।

PearDeck

यह tool teacher को interesting lessons तैयार करने में मदद करता है, जिसे आप students के सामने आसान तरीके से represent कर सकते हैं। इस tool का उपयोग active learning, achievement gap, और retrieval practices के लिए किया जा सकता है। बहुत सारे experts और certified educators इस tool को recommend करते हैं।

Trello

यह बहुत ही आकर्षक online tool है जिसकी मदद से students अपने काम को manage कर सकते हैं। जिन students का भी management skill कमजोर है या वे assignment submit करने में देर करते हैं तो यह टूल इससे सम्बंधित management करने में काफी मदद करता हैं। Trello को आप online use कर सकते हैं और smartphones के लिए इसका application version भी मौजूद है जिसे आप इसके official link से download कर सकते हैं। Teachers आसानी से students को काम सौंप सकते हैं और समय सीमा निर्धारित कर सकते हैं। छात्र Trello पर काम अपलोड कर सकते हैं और समय सीमा को ट्रैक कर सकते हैं। Trello असाइनमेंट के लिए अलर्ट और रिमाइंडर भी प्रदान करता है।

Nearpod

यह उपयोगी tool सर्वोत्तम मल्टीमीडिया डिस्प्ले प्रदान करता है जिससे lectures और discussions को बहुत ज्यादा आकर्षक और engaging बनाया जा सकता है। इस tool के VR feature से students को 3D की विभिन्न अवधारणाओं का पता लगाने में मदद मिलती है। इस tool में आप सैंकड़ों tutorials को देख सकते हैं, जिन्हें students के level और subjects के आधार पर arrange किया गया है। यदि कोई शिक्षक छात्रों को ताजमहल या ज्वालामुखी की आभासी यात्रा पर ले जाना चाहता है, तो आपको इस tool को जरूर आजमाना चाहिए। इससे छात्रों के मन में जिज्ञासा और रुचि भी बढ़ती है।

Grammarly

Grammarly एक अन्य educational tool है जिसकी मदद से students अपनी writing को improve कर सकते हैं। Writing कोई आसान काम नहीं है। अगर professional presentations को सीखना चाहते हैं तो आप Grammarly का उपयोग कर सकते हैं। Grammarly के द्वारा grammatical, spellings, punctuation, और अन्य structural errors को आसानी से check कर सकते हैं। आप यहाँ से ना सिर्फ अपनी गलतियों को scan कर सकते हैं, बल्कि आपको errors का solution भी मिल जाता है। Grammarly को आप free में use कर सकते हैं और इसका paid version भी उपलब्ध है जो आपको कईं सारे premium features प्रदान करता है। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप free version का उपयोग करते हैं या paid version का उपयोग करते हैं। इसके साथ ही Grammarly की मदद से आप copyright check कर सकते हैं और content में plagiarism को ढूंढ सकते हैं।

PlagiarismDetector.Net

यह educational tool students और teachers को plagiarism (साहित्यिक चोरी) के लिए content scan करने में मदद करता है। Plagiarism (साहित्यिक चोरी) एक प्रकार का बड़ा खतरा हो सकता है, जिससे बचने के लिए आपको विश्वसनीय copyright checker tools की जरूरत पड़ती है। content में Plagiarism check करना बहुत जरूरी है जिससे आप खुद को accidental plagiarism से बचा सकते हैं। यह free plagiarism checker उपयोग करने में काफी आसान है जिसका interface काफी user friendly है। इस online plagiarism checker tool की मदद से आप सीख सकते हैं कि plagiarism क्या होता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं? यह copyright checker tool सभी प्रकार की device और operating systems पर काम करता है।

TinyTap

यह एक अन्य online educational tool है जो teachers और students दोनों के लिए 100,000 से ज्यादा activities प्रदान करता है। शिक्षक आसानी से इस tool का उपयोग कर सकते हैं और उन खेलों की खोज कर सकते हैं जो नई अवधारणाओं और विचारों को समझने में बच्चों के लिए सर्वोत्तम हैं। इस शैक्षिक उपयोगिता का उपयोग किसी के अपनी पसंद के नए गेम बनाने के लिए भी किया जा सकता है। Creators अपने games को सम्बंधित क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए मान्यता प्राप्त करने के लिए भी बेच सकते हैं। TinyTap को सभी प्रकार की devices और operating systems में आसानी से उपयोग किया जा सकता है। इस online tool का उपयोग करने के लिए एक अच्छे internet connection की जरुरत पड़ती है।

इस प्रकार यहां पर उल्लेखित कुछ उपयोगी educational tools व्यक्तिगत और व्यावसायिक उपयोग दोनों के लिए सर्वोत्तम हैं, यही कारण है कि हम आपको इन्हे आज़माने का सुझाव देंगे। हम आपको इसी प्रकार के अन्य उपयोगी educational tools को आपसे share करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे आप अगर online कुछ सीखना चाहते हैं, तो आपके सामने ज्यादा विकल्प मौजूद हों और best educational tool का चयन करने में आपको आसानी हों सके।

यह भी देखें ???????? GB WhatsApp APK Download – How to Download GB WhatsApp?