WiFiNanScan App Free Download – Google के बहुत सारे products या applications को आप उपयोग करते ही होंगे जिसमें सबसे popular application है Google Chrome Browser, इसके अलावा भी Google की कईं अन्य app उपलब्ध है, इन्ही में से एक WiFiNanScan App है, जिसको Google के द्वारा विकसित किया गया है। Google के द्वारा इससे पहले WiFiRTTScan app को भी launch किया गया था और अब WiFiNanScan app भी इससे मिलती जुलती ही है। इस app के द्वारा आपको कईं उपयोगी features मिल जाते हैं जो आपके काम को आसान बना देते हैं। इस app के द्वारा बिना internet का उपयोग किये users के साथ interact कर सकते हैं।
यहां पर आप WiFiNanScan App से सम्बंधित सभी चीज़ो को आसान शब्दों में जान सकते हैं। आइये सबसे पहले जानते हैं कि WiFiNanScan App आखिर है क्या?
इस app के द्वारा बिना इंटरनेट और ब्लूटूथ कनेक्शन के devices को आपस में connect कर सकते हैं। अगर आपके smartphone में कोई भी network service provider उपलब्ध नहीं है अर्थात smartphone में network नहीं हैं तो आप इस app की मदद से WiFi से सम्बंधित कार्य कर सकते हैं। इस app के द्वारा developers Wi-Fi Aware के साथ प्रयोग कर सकते हैं, WiFi Aware app की मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन के आप किसी भी रेस्टोरेंट में seat booking और movie ticket book कर सकते हैं।
WiFiNanScan app के द्वारा Wi-Fi Aware protocol (जिसे Neighborhood Aware Networking (NAN) भी कहा जाता है) का उपयोग करके दो स्मार्टफ़ोन के बीच की दूरी को माप सकते हैं। इस एप्लिकेशन के साथ लगभग 1 मीटर की सटीकता के साथ 15 मीटर तक के फोन के साथ दूरी को मापना संभव है। आइये अब जानते हैं Wi-Fi Aware क्या होता हैं?
WiFi Aware को Neighbor Awareness Networking (NAN) के नाम से भी जाना जाता है। यह protocol Android 8.0 और इसके बाद के संस्करण के सभी उपकरणों को उनके बीच किसी भी अन्य प्रकार की कनेक्टिविटी के बिना एक-दूसरे को खोजने और सीधे कनेक्ट करने की अनुमति देता है। इससे आप data share कर सकते हैं या messages भेज सकते हैं। Bluetooth Connections की तुलना में Wi-Fi Aware network connections काफी तेज और reliable होते हैं।
WiFi Aware enabled device तीन mode पर काम करती है:
Publisher Device एक transmitting device है जो लगातार एक संदेश प्रसारित करती है।
Subscriber Device के द्वारा Publisher Device को लगातार search किया जाता है, और device found होने पर message प्राप्त होता है।
dual mode में device Publisher Mode के साथ साथ Subscriber Mode के रूप में भी काम करती है।
WiFiNanScan App को आप Play Store से free में download कर सकते हैं। इस app का size लगभग 5.5 mb का है।आप नीचे दिए गए link में click करके app को download और install कर सकते हैं:
चूंकि WiFiNanScan app से पहले WiFiRTTScan app को Google के द्वारा develop किया गया था, जो कि WiFi round trip time देने के लिए GPS इंडोर के विकल्प के रूप में काम करता है। WiFiNanScan App का उपयोग करने से उपयोगकर्ताओं को किसी भी नेटवर्क में लॉग इन किए बिना सुरक्षित रूप से एक प्रिंटर पर दस्तावेज़ भेजने में मदद मिलती है। साथ ही आप बिना internet का उपयोग किये restaurant में booking भी कर सकते हैं। इसके अलावा भी आप कईं अन्य कार्यों को आसानी से कर सकते हैं।
यह भी देखें 👉👉 संदेश एप्लिकेशन (WhatsApp alternative) – भारत का स्वदेशी मैसेजिंग ऐप SANDES