उत्तर प्रदेश की राजधानी कहाँ है? | Capital of Uttar Pradesh in Hindi

जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि कुल 18 डिवीज़न में बांटा गया है। उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। यह भारत का सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला राज्य है, जिसकी आबादी लगभग 20.43 करोड़ है। राज्य का सबसे बड़ा शहर कानपुर है; जबकि लखनऊ हमेशा एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी कहाँ है (uttar pradesh ki rajdhani kahan hai) इसके बारे में विस्तार से जानते हैं:

उत्तर प्रदेश की राजधानी कहाँ है? (Capital of Uttar Pradesh in Hindi)

uttar pradesh ki rajdhani kahan hai

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है, जो कि भारत के सबसे उत्कृष्टतम शहरों में से एक है। यह प्रदेश की प्रशासनिक व वैधानिक राजधानी भी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मुख्य भाषा हिंदी है। लखनऊ समुद्र तल से लगभग 123 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और क्षेत्रफल कुल 2,528 वर्ग किलोमीटर है। यहां का लिंग अनुपात 915 महिलाओं पर 1000 पुरुष है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।

लखनऊ का लिंग अनुपात917
जनसंख्या (2011)4589838
समुद्र तल से ऊँचाईलगभग 123 मीटर
क्षेत्रफल2,528 वर्ग किलोमीटर
अन्य नामनवाबो का शहर, भारत का स्वर्ण शहर, शीराज़–ए–हिन्द
वन क्षेत्रकुल क्षेत्रफल का 5.7%
भाषाएंहिंदी सहित अवधि, उर्दू
नदियांगोमती
घनत्व (/ वर्ग किमी)1815
साक्षरता77.29

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अन्य नाम (Other Names of Capital of Uttar Pradesh ‘Lucknow’)

उत्तर प्रदेश की राजधानी को अन्य नामों से भी जाना जाता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों का शहर, भारत का स्वर्ण शहर, शीराज़–ए–हिन्द आदि के नाम से भी जाना जाता है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Famous Tourist Places of Capital of Uttar Pradesh ‘Lucknow’)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सदियों पुरानी ब्रिटिश और मुगल इमारतें, पार्क, संग्रहालय, मंदिर इत्यादि पर्यटन स्थल मौजूद हैं। लखनऊ के कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं:

  • रुमी दरवाजा
  • शाह नजफ इमामबाड़ा
  • स्मृति उपवन
  • समता मूलक चैक
  • डाँ राम मनोहर लोहिया पार्क
  • इंदिरा गंधी तारामंडल
  • बड़ा इमामबाड़ा
  • छोटा इमामबाड़ा
  • सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल
  • हज़रतगंज
  • ब्रिटिश रेसीडेंसी
  • सेंट जोसफ कैथेड्रल
  • चंद्रीका देवी मंदिर
  • परिजात पेड़
  • डाँ अंबेडकर पार्क
  • लखनउ चिडि़याघर
  • मनकामेश्वर मंदिर
  • कोंस्टेनिया हाउस
  • चक्र तीर्थ मंदिर
  • दिलकुश कोठी महल
  • लखनउ रेसीडेंसी और संग्रहालय
  • बिबियापुर काठी
  • हुसैनाबाद क्लाँक टावर
  • छतर मंजिल इत्यादि

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जलवायु

लखनऊ की जलवायु आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय है, जहां दिसंबर से फरवरी तक ठंडी, शुष्क सर्दियाँ और अप्रैल से जून तक शुष्क, गर्म ग्रीष्मकाल के साथ गर्म आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु होती है। जून के मध्य से सितंबर के मध्य तक बरसात का मौसम रहता है, जहां औसतन 1010 mm वर्षा होती है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरकारी कॉलेज/विश्वविद्यालय

  • लखनऊ विश्वविद्यालय
  • बाबासाहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
  • डाँ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय लाँ विश्वविद्यालय
  • जीबी तकनिकी विश्वविद्यालय
  • इंटीग्रल विश्वविद्यालय
  • अमिरुदुल्ला इस्लामिया डिग्री कॉलेज
  • एपी सेन मेमोरियल गल्र्स डिग्री कॉलेज
  • अवध गल्र्स डिग्री कॉलेज
  • बीएसएनवी पीजी कॉलेज
  • देव डिग्री कॉलेज
  • आईटी कॉलेज
  • जयनारायण डिग्री कॉलेज
  • काली चरण डिग्री कॉलेज
  • करामात हुसैन मुस्लिम गल्र्स पीजी कॉलेज
  • खुनखुनजी गल्र्स डिग्री कॉलेज
  • कृष्णा देवी डिग्री कॉलेज
  • लखनउ क्रिश्चियन कॉलेज
  • मुमताज डिग्री कॉलेज
  • नारी शिक्षा निकेतन गल्र्स डिग्री कॉलेज
  • नेशनल पीजी कॉलेज
  • नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय गवर्नमेंट गल्र्स डिग्री कॉलेज
  • नेतीजी सीएस बोसगवर्नमेंट गल्र्स डिग्री कॉलेज
  • शशि भूषणगवर्नमेंट गल्र्स डिग्री कॉलेज
  • शीया डिग्री कॉलेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परिवहन

सड़क मार्ग:

  • नेशनल हाईवे 24: दिल्ली – लखनऊ
  • नेशनल हाईवे 2: कोलकाता – लखनऊ
  • नेशनल हाईवे 25: लखनऊ – झांसी
  • नेशनल हाईवे 28: मुजफ्फरपुर – लखनऊ
  • नेशनल हाईवे 43: वाराणसी – लखनऊ

वायु मार्ग:

लखनऊ से मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर, भुनेश्वर, गुवाहाटी, बेंगलुरु आदि के लिए या इन शहरों से लखनऊ के लिए प्रतिदिन उड़ानें भरी जाती हैं।

रेल मार्ग:

लखनऊ मेल, शताब्दी एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस इत्यादि ट्रेन यहाँ से होकर गुजरती हैं। लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन, ऐशबाग रेलवे स्टेशन, बादशाहनगर रेलवे स्टेशन, आलमनगर रेलवे स्टेशन एवं अमौसी रेलवे स्टेशन यहां के प्रमुख रेलवे स्टेशन है।

FAQs

लखनऊ से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी कहां थी?

लखनऊ से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी इलाहाबाद थी, जिसे सन 1920 में बदल कर लखनऊ कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी आगरा से इलाहाबाद कब बनी?

सन 1858

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कब रखा गया?

2018

यह भी देखें