भारत का क्षेत्रफल वर्तमान में कितना है? Area of India in Square Kilometers, Acres, Hectares, Square Feet in Hindi

भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 (32.87 लाख) वर्ग किलोमीटर है जो उत्तर में हिमालय की ऊँचाइयों से दक्षिण के घने और विशाल वर्षावन तक फैला हुआ है। भारत की पश्चिम से पूर्व की लंबाई 2,933 किलोमीटर और दक्षिण से उत्तर की कुल लंबाई 3,055 किलोमीटर है। भारत के समुद्र तट की कुल लंबाई 15,300 किलोमीटर है। उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत की मुख्यभूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है। भारत की पड़ोसी देशों से लगने वाली सीमा की लंबाई लगभग 15,200 किलोमीटर है, जबकि मुख्यभूमि, लक्षद्वीप और अण्डमान-निकोबार द्वीपसमूह की तटरेखा की कुल लम्बाई 7,516.6 किलोमीटर है।

Area of India in Lakh Square Kilometers:3.287 million km²
Area of India in Acres:812.3 million acres
Area of India in Hectares:328.7 million ha
Area of India in Square Feet:35.38 trillion ft²

भारत का क्षेत्रफल विश्व का कितना प्रतिशत है?

bharat ka kshetrafal kitna hai, area of india in hindi

भारत का क्षेत्रफल विश्व का 2.4 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है। विश्व में कुल 195 देश हैं और विश्व का क्षेत्रफल लगभग 510,072,000 (51 करोड़) वर्ग किलोमीटर है, जिसमे से लगभग 148,940,000 (14 करोड़) वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में भूमि है और लगभग 361,320,000 (36 करोड़) वर्ग किलोमीटर में पानी है।

भारत के राज्यों का क्षेत्रफल

राज्यक्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर)
राजस्थान3,42,236
मध्य प्रदेश3,08,252
महाराष्ट्र3,07,713
उत्तर प्रदेश2,40,928
गुजरात1,96,024
उड़ीसा1,55,707
कर्नाटका1,91,796
तमिलनाडु1,30,058
आंध्र प्रदेश1,62,968
तेलंगाना1,14,840
छत्तीसगढ़1,35,192
हिमाचल प्रदेश55,673
बिहार94,164
उत्तराखंड53,483
पश्चिम बंगाल88,752
पंजाब50,362
अरुणाचल प्रदेश83,743
हरियाणा44,212
झारखंड79,700
केरल38,863
असम78,438
मेघालय22,421
मणिपुर22,327
नागालैंड16,579
मिजोरम21,081
त्रिपुरा10,486
गोआ3,702
सिक्किम7,096

भारत के केंद्रशासित प्रदेशों का क्षेत्रफल

केंद्रशासित प्रदेशक्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर)
दिल्ली1,484
दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव613
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह8,249
पाण्डिचेरी492
चण्डीगढ़144
लक्षद्वीप32
जम्मू कश्मीर26,293
लद्दाख59,146

भारत के पड़ोसी देशों का क्षेत्रफल

देशक्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर)
पाकिस्तान8,81,913
अफगानिस्तान6,52,860
चीन95,98,094
नेपाल147,516
भूटान38,394
बांग्लादेश1,48,460
म्यांमार6,76,575
श्रीलंका65,610
मालदीव300
इंडोनेशिया1,904,569

क्षेत्रफल के आधार पर विश्व के 10 बड़े देश

देशक्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर)
रूस1,70,75,400
कनाडा99,84,670
संयुक्त राज्य अमरीका98,26,675
चीन95,98,094
ब्राज़ील85,14,877
ऑस्ट्रेलिया76,17,930
भारत32,87,263
अर्जेंटीना27,66,890
कज़ाख़िस्तान27,24,900
अल्जीरिया23,81,741

भारत के क्षेत्रफल से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

भारत का क्षेत्रफल कितना है?

32,87,263 वर्ग कि.मी.

भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?

2.4%

क्षेत्रफल के आधार पर भारत का विश्व में स्थान कौन सा है?

7वाँ

क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

राजस्थान

क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

गोवा

क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

रूस

यह भी देखें

भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं?