अक्टूबर 2021 की नई फिल्में | October 2021 New Bollywood Movies in Hindi

अक्टूबर 2021 की नई फिल्में (October 2021 New Movies in Hindi) इस प्रकार हैं:

डिबुक

कहानी:

एक नई जॉब मिलने के बाद सैम (इमरान हाशमी) पत्नी माही (निकिता दत्ता) के साथ मुंबई से मॉरीशस जाता है। मिसकैरेज का दुख झेलने के बाद माही विदेश में अपनी नई जर्नी शुरू करने की तैयारी में रहती हैं। हालांकि उनकी इस नई शुरुआत में बड़ी दिक्कतें आ जाती हैं। माही (निकिता दत्ता) एक नवविवाहित महिला है जो अपने घर में एक प्राचीन यहूदी बॉक्स लाती है। जब माही और उसके पति सैम (इमरान) को असामान्य अनुभव होने लगता हैं, तो उन्हें जल्द ही पता चलता है कि बॉक्स एक दुष्ट आत्मा वाला डिबुक है। इसके बाद दंपति इसके रहस्य को जानने के लिए एक रब्बी की मदद लेता है।

Cast: इमरान हाशमी, निकिता दत्ता, मानव कौल, दर्शन बनिक, युरी सूरी, डेंजिल स्मिथ, विपिन शर्मा, इयान सिल्‍वेस्‍टर रोडिग्‍यूज़, विवाना सिंह, सुदेव नैयर

Release Date: 29 अक्टूबर 2021

हम दो हमारे दो

कहानी:

ध्रुव शिखर (राजकुमार राव) एक अनाथ लड़का है जो अपनी कठिनाइयों से लड़ते हुए एक सफल आदमी बन जाता है। वह अन्या मेहरा (कृति सैनन) से शादी करना चाहता है। नायिका को शादी ऐसे घर में करनी है जिसमें फैमिली हो और एक प्यारा सा कुत्ता भी हो। अन्या की फैमिली एक एक्सिडेंट में खत्म हो गई थी जिसके बाद उसे भी अंकल ने अडॉप्ट कर लिया था। अब अन्या से शादी करने के लिए ध्रुव को अपना नकली परिवार बनाना है। इसके लिए वह पुरुषोत्तम मिश्रा (परेश रावल) को अपना पिता और दीप्ति कश्यप (रत्ना पाठक शाह) को अपनी मां बनने के लिए तैयार कर लेता है। हालांकि पुरुषोत्तम और दीप्ति की भी अपनी एक अलग कहानी है।

Cast: परेश रावल, रत्न पाठक शाह, अपारशक्ति खुराना, राजकुमार राव, कृति सेनन, मनु ऋषि चड्ढा, प्राची शाह पांड्या, सानंद वर्मा

Release Date: 29 अक्टूबर 2021

बेखुदी

कहानी:

राहिका के लिए उसके माता-पिता ने कनाडा में विक्की से एक अरेंज मैरिज तय की है। वह उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने और अनुमोदन करने पर जोर देती है। शुरू में हालांकि वह उसे स्वीकार करती है। लेकिन वह रोहित से मिलती है और प्यार करती है। उसके माता-पिता और विक्की इससे नाराज हैं और उन्होंने राधिका को उससे शादी करने के लिए मजबूर करने के लिए रोहित को बंधक बना लिया है। बचने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।

Cast: अध्यन सुमन, एंजेल, अनुराग शर्मा, देव शर्मा, गुल्‍की जोशी, दिव्या सेठ, युरी सूरी

Release Date: 29 अक्टूबर 2021

बबलू बैचलर

कहानी:

बबलू (शरमन जोशी) के माता-पिता बबलू की शादी को लेकर परेशान हैं क्योंकि बबलू पैंतीस साल का हो गया है लेकिन बबलू की शादी नहीं हो रही है। इसी बीच बबलू एक दिन अपने माता-पिता के साथ अवंतिका (पूजा चोपड़ा) को देखने जाता है और अवंतिका से शादी करने के लिए हां भी बोल देता है लेकिन फिर बाद में अवंतिका के कहने पर ही शादी के लिए बबलू मना भी कर देता है। कुछ समय बाद बबलू अपनी कजिन सिस्टर की शादी में जाता है और वहां उसकी मुलाकात स्वाति (तेजश्री प्रधान) से होती है। स्वाति और बबलू एक – दूसरे को पसंद करने लगते हैं और दोनों की शादी हो जाती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब शादी के एक दिन बाद स्वाति घर से भाग जाती है। अब स्वाति घर से क्यों भाग जाती है और अवंतिका बबलू को शादी के लिए मना करने को क्यों बोलती है। इन सभी सवालों के जवाब आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेंगे।

Cast: शरमन जोशी, तेजश्री प्रधान, पूजा चोपड़ा, राजेश शर्मा, लीना प्रभु, नीरज खेत्रपाल, सुमित गुलाटी, बीना भट्ट, राजू खेर, चारु रोहतगी

Release Date: 22 अक्टूबर 2021

भवई

कहानी:

रामलीला में रावण बनने वाला नायक सीता बनी लड़की से प्रेम कर बैठता है। स्टेज पर माइथोलॉजिकल किरदार निभाने वाले किरदारों के बीच जब असल जिंदगी में प्रेम का अंकुर फूटता है तो ग्रामीण परिवेश में इसका एक्शन, रिएक्शन और अंजाम कैसे भीड़तंत्र तक पहुंचता है। कैसे ये किस्सा धर्म, राजनीति और ड्रामे के बीच होते हुए जनता की अदालत में पहुंच जाता है। ये दिखाने की कोशिश की गई है।

Cast: प्रतीक गांधी, ऐन्द्रिता राय, अंकुर भाटिया, फ्लोरा सैनी, राजेंद्र गुप्ता, राजेश शर्मा, अभिमन्यु सिंह, अंकुर विकल, गोपाल के सिंह, अनिल रस्तोगी

Release Date: 22 अक्टूबर 2021

सरदार उधम

कहानी:

सरदार उधम सिंह के जीवन पर बनी फिल्म ‘सरदार उधम’ जेल में बंद शेर सिंह (विक्की कौशल) से होती है। HRSA खत्म हो चुकी है और अब शेर सिंह के पास भारत छोड़ने के अलावा कोई चारा नहीं है। वह कई देशों में रहता है, फिर लंदन में जाकर अपना ग्रुप बनाने की कोशिश करता है। सर माइकल ओ’ड्वायर को मार गिराता है और पकड़े जाने पर हंसते हुए जेल जाता है। आख‍िर क्‍यों उसने माइकल ड्वायर पर पॉइंज जीरो से गोली चलाई और फिर भी मौके से नहीं भागा? क्या उसे बदला लेने के लिए प्रेरित किया गया था? दो दशकों तक वह उस दर्द को क्यों सहते रहे? एक ही व्यक्ति अलग-अलग लोगों के लिए क्रांतिकारी और आतंकवादी क्यों है? उधम से कई सवाल होते है, उनके शरीर को मार-मारकर तोड़ दिया जाता है, लेकिन उधम अपना मुंह तक नहीं खोलता।

Cast: विक्‍की कौशल, बनिता संधू, शौन स्कॉट, स्टीफन होंगें, अमोल पराशर

Release Date: 16 अक्टूबर 2021

द कन्वर्जन

कहानी:

फिल्म में विंध्य तिवारी, प्रतीक शुक्ला और रवि भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को विनोद तिवारी ने डायरेक्ट किया है। विनोद तिवारी ने साल 2018 में कृष्णा अभिषेक के साथ फिल्म ‘तेरी भाभी है पगले’ बनाई थी। फिल्म ‘द कन्वर्जन’ लव-जिहाद पर आधारित है। फिल्म उसी सामाजिक समस्या पर आधारित है, जिससे आज देश के कई राज्यों में हिन्दू लड़कियां जूझ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर अगस्त में रलीज किया गया था।

Cast: विन्ध्या तिवारी, प्रतीक शुक्ला, रवि भाटिया, सपना चौधरी, विभा छिब्बर, सुनीता राजवर, अमित बहल, संदीप यादव, सुशिल सिंह, मनोज जोशी

Release Date: 15 अक्टूबर 2021

रश्मि रॉकेट

कहानी:

यह एक ऐसी दौड़ लगाने वाली एथलीट की कहानी है, जो अपने करियर के टॉप पर पहुंचने के बाद विवादों में घ‍िर जाती है। उसका एक गुप्त लिंग परीक्षण किया जाता है। यह कहानी असल जिंदगी में एथलीट दुती चंद की है। दुती का करियर उस वक्‍त विवादों में आ गया था, जब उनके शरीर में टेस्‍टेस्‍टेरॉन अध‍िक पाया गया था। यह हार्मोन पुरुषों में अध‍िक पाया जाता है। लेकिन क्‍या इस विवाद के बीच फिल्‍म की रश्‍म‍ि किसी रॉकेट की तरह उड़ान भरेगी या किस्‍मत के हाथों हार जाएगी? फिल्‍म महिला एथलीट्स को लेकर खेल और समाज के पूर्वाग्रहों, साजिशों से भी लड़ाई को बयान करती है।

Cast: तापसी पन्नू, प्रियांशू पेन्युली, अभिषेक बनर्जी, श्‍वेता त्रिपाठी, सुप्रिया पाठक, मनोज जोशी, मंत्रा, नमिता

Release Date: 15 अक्टूबर 2021

सनक

कहानी:

सनक एक होस्टेज ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म की कहानी एक हॉस्पिटल से शुरू होती है। जिस पर एक आतंकी हमला होता है और जो सब कुछ बदल के रख देता है। फिल्म में विद्युत जामवाल (विवान) इस हॉस्पिटल में एडमिट मरीज यानी की फिल्म के एक्ट्रेस के पति के किरदार में हैं। जो अपनी वाइफ को इस दलदल से निकलने के लिए भारी मशक्कत करता है।

Cast: विद्युत् जामवाल, रुक्मिणी मित्रा, नेहा धूपिया, चंदन रॉय सान्‍याल, अमोल गुप्‍ते

Release Date: 15 अक्टूबर 2021

शिद्दत

कहानी:

एक यंग लड़का एक लड़की के लिए अपनी जिंदगी बदल देता है। वह सोचता है कि वही उसकी सोलमेट है। लेकिन उसकी जर्नी समस्याओं, वास्तविकता की जांच और एकतरफा जुनून से भरी हुई है। अब क्या वह प्यार पाएगा या प्यार की तलाश में उसका सब खत्म हो जाएगा?

Cast: सन्नी कौशल, राधिका मदन, मोहित रैना, डायना पेंटी, विधात्री बंदी, गौरव अम्लानी, गन्धर्व देवन, चिराग मल्होत्रा, हुमायूं, बबराक़ अकबरी

Release Date: 01 अक्टूबर 2021

यह भी देखें ???????? सितम्बर 2021 की नई फिल्में