Skip to content

MeraGK

  • Home
  • राज्य
  • योजनाएं
  • जयंती
  • त्यौहार
  • दिवस
mpigr full form registration login

MPIGR क्या है? MPIGR Full Form, Login, Registration

मार्च 3, 2023 by Editorial_Staff

जब भी हमे किसी सम्पति का लेन-देन करना होता है तो हमे किसी न किसी संस्था की आवश्यकता होती है। मध्यप्रदेश राज्य मे किसी भी सम्पति से जुडी सेवाओ का लाभ उठाने के लिए मध्यप्रदेश पंजीकरण महानिरीक्षक का गठन किया गया है जिसके जरिये खरीदार, विक्रेता और निवेशक इससे जुडी सेवाओ के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते है।

बहुत से लोग MPIGR से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आज का हमारा यह लेख आपको MPIGR क्या है?इसके क्या कार्य है? इसमें रजिस्ट्रेशन कैसे करें और इससे जुडी सभी जानकारी प्रदान करेंगे।

Table of Contents

  • MPIGR क्या है?
  • MPIGR फुल फॉर्म क्या है
  • MPIGR के अंतर्गत सम्पदा क्या है?
  • MPIGR के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएँ
  • MPIGR रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
  • MPIGR Login कैसे करे?
  • MPIGR पर जिलेवार बाज़ार पूंजीकरण गाइडलाइन किस प्रकार देखे?
  • MPIGR पर रेरा रजिस्ट्रेशन की जांच कैसे करे?
  • मध्यप्रदेश मे स्टाम्प ड्यूटी कितनी है?
  • MPIGR मे संपर्क कैसे करे
  • FAQs
  • निष्कर्ष

MPIGR क्या है?

mpigr full form registration login

मध्यप्रदेश के राज्य प्राधिकरण को MPIGR के नाम से जाना जाता है जो सम्पति से जुड़े सभी रिकॉर्ड को रखता है और सम्पति से जुड़े लेन-देन स्टाम्प और पंजीकरण शुल्क लेता है। यह मध्यप्रदेश पंजीकरण और टिकट विभाग से सम्बंधित है जो 51 जिला पंजीयक और 233 उप-पंजीयक  कार्यालयों के जरिये पूरे मध्यप्रदेश राज्य की सम्पति पंजीकरण की देखरेख करता है। इसके मुख्यालय इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर व भोपाल मे है।

MPIGR फुल फॉर्म क्या है

MPIGR का पूरा नाम “पंजीयन एवं मुद्रांक, वाणिज्यिक कर विभाग, मध्यप्रदेश” है जिसे “संपदा” के नाम से भी जानते है। अंग्रेजी मे इसका पूरा नाम “Department of Registration and Stamps, Madhya Pradesh” है।

MPIGR के अंतर्गत सम्पदा क्या है?

सम्पदा का कार्य होता है कि सभी दस्तावेजों के रजिस्ट्रीकरण और ई-स्टम्पिंग की वेब एनेबल्ड कंप्यूटराइज्ड परियोजना को सूचीबद्ध तरीके से रखना। यह स्टाम्प शुल्क E-stamp के रूप मे जारी किये जाते है इसके साथ ही यह सभी दस्तावेजों की डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रतियाँ खोजने और डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करता है।

MPIGR के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएँ

MPIGR के द्वारा खास सेवाएँ प्रदान की जाती है जो निम्नलिखित है:-

  • खसरा नंबर चेक
  • कृषि भूमि परिवर्तन जांच
  • रेरा पंजीकरण विवरण
  • बिजली का बिल
  • पानी का बिल
  • डॉक्यूमेंट तलाशी
  • एमपी स्टाम्प और पंजीकरण शुल्क
  • दिशानिर्देश मूल्य
  • शिकायत पंजीकरण
  • स्टाम्प शुल्क गणना
  • उत्परिवर्तन शुल्क विवरण
  • भू नक्ष एमपी शुल्क विवरण

MPIGR रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप MPIGR मे अपनी संपति का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है तो उसके लिए आपको कुछ दस्तावेजो की आवश्यकता होगी:-

  • पहचान प्रमाण पत्र (बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी आदि मे से कोई एक)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • कृषि भूमि खसरा नंबर
  • कृषि भूमि अधिकार और रिन पुस्तिका नंबर
  • नक्शा
  • संपति की तीन तस्वीरे (सामने, बाएं व दाएँ)
  • भूमि के विवादित होने पर आदेश संख्या व तारीख
  • संपति मूल्य के संबंध मे पैन मे 5 लाख या उससे अधिक रुपए

अगर आपको स्टाम्प शुल्क या पंजीकरण शुल्क मे छूट चाहिये तो आपको दव्तावेजो मे अधिसूचना तारीख व पाठ के साथ अधिसूचना संख्या के बारे मे जानकारी प्रदान करनी होगी।

MPIGR Login कैसे करे?

MPIGR पर लॉग इन करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करे जो हमारे द्वारा आपको बताये जा रहे है

  • स्टेप 1: सबसे पहले आपको MPIGR की ऑफिसियल साईट पर विजिट करना होगा।
  • स्टेप 2: अब आपके सामने उपयोगकर्ता का पंजीयन पेज खुलेगा, यहाँ पर आपको स्वयं से सम्बंधित सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • स्टेप 3: जब आप पंजीकृत हो जाये तो उसके बाद पोर्टल को खोले व अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड डाले
  • स्टेप 4: अब आप हिंदी या अंग्रेजी मे से किसी एक भाषा का चुनाव करे और लॉग इन कर ले

MPIGR पर जिलेवार बाज़ार पूंजीकरण गाइडलाइन किस प्रकार देखे?

हम आपकोजिलेवार बाज़ार पूंजीकरण गाइडलाइन किस प्रकार देखे के बारे मे स्टेप्स बता रहे है ताकि आपको गाइडलाइन देखने मे आसानी हो:

  • सबसे पहले आप mpigr.gov.in की ऑफिसियल साईट पर जाये, यहाँ पर आपके सामने होमपेज खुलेगा
  • होमपेज पर आपको गाइडलाइन वाले लिंक्स नजर आयेंगे जैसे- फाइनल गाइडलाइन 2021-2022 आदि
  • आप जिस गाइडलाइन को देखना चाहते है उसके लिंक पर क्लिक करे
  • अब आपके एक नया पेज दिखाई देगा यहाँ से आप अपने जिले का चुनाव करे
  • जब आप जिले का चुनाव कर लेंगे तो आपको उस जिले की बाज़ार पूंजीकरण गाइडलाइन की सूची PDF फॉर्म मे मिल जाएगी

MPIGR पर रेरा रजिस्ट्रेशन की जांच कैसे करे?

MPIGR पर रेरा रजिस्ट्रेशन की जांच करने के लिए नीचे दी जा रही प्रक्रिया को फॉलो करे:-

  • सबसे पहले आप mpigr.gov.in की ऑफिसियल साईट पर जाये
  • अब आपके सामने ऑफिसियल होमपेज खुलेगा
  • यहाँ पर रेरा रजिस्ट्रेशन लिंक नजर आयेगा, अब आप उस लिंक पर क्लिक कर दे
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिस पर जिले के हिसाब से रेरा रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्राप्त हो जाएगी

मध्यप्रदेश मे स्टाम्प ड्यूटी कितनी है?

मालिकस्टाम्प ड्यूटी मूल्य रजिस्ट्रेशन शुल्क
पुरुष9.5%3%
महिला9.5%3%
पुरुष व महिला9.5%3%
पुरुष व पुरुष9.5%3%
महिला व महिला9.5%3%

MPIGR मे संपर्क कैसे करे

उपयोगकर्ताओ की समस्या के समाधान के लिए MPIGR के द्वारा हेल्पडेस्क टोल फ्री नंबर और अन्य नंबर उपलब्ध कराये गए है जो इस प्रकार है:-

टोल फ्री नंबर: 18002333842

अन्य नंबर: 0755-2573849, 0755-2573846, 0755-2573852

FAQs

MPIGR की फुल फॉर्म क्या है?

“पंजीयन एवं मुद्रांक, वाणिज्यिक कर विभाग, मध्यप्रदेश”

मध्यप्रदेश मे स्टाम्प ड्यूटी मूल्य क्या है?

खरीदारों से 9.5% स्टाम्प ड्यूटी मूल्य मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लिया जाता है

MPIGR का क्या कार्य है?

MPIGR का मुख्य कार्य सम्पति से जुड़े सभी रिकॉर्ड को रखना है

निष्कर्ष

आज इस लेख के जरिये हमने आपको MPIGR क्या है? इसके क्या कार्य है और इसमें रजिस्ट्रेशन कैसे करें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की है उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा अगर आपके मन मे MPIGR से जुडा कोई प्रश्न है तो आप हमें ईमेल के जरिये पूछ सकते है।

यह भी देखें

  • मध्य प्रदेश की प्रमुख योजनाएँ
  • भूलेख खतौनी, नक्शा यूपी
  • मुख्यमंत्री भवान्तर भुगतान योजना
Categories Madhya Pradesh Tags mpigr, mpigr full form, mpigr login, mpigr registration
LIVE • सट्टा मटका रिजल्ट चार्ट | Satta Matka Result Today
मध्य प्रदेश राज्य के प्रतीक चिन्ह | Madhya Pradesh State Symbols
  • काशी विश्वनाथ धाम/कॉरिडोर, इतिहास, पौराणिक कथा | Kashi Vishwanath Dham/Corridor History in Hindi
  • ताजमहल या तेजोमहालय? Taj Mahal Facts, Structure
  • duniya ke saat ajoobe
    दुनिया के सात अजूबे (2023) | Seven Wonders of the World in Hindi
  • avani lakhera biography hindi height birth
    अवनि लेखरा का जीवन परिचय | Avani Lekhara Biography in Hindi
  • rishi sunak biography in hindi jivani
    ऋषि सुनक कौन है, जीवन परिचय – Rishi Sunak Biography in Hindi, Rishi Sunak Kaun Hai
  • elon musk biography hindi
    एलन मस्क का जीवन परिचय, SpaceX की स्थापना | Elon Musk Biography in Hindi
  • Ganesh Chaturthi
    गणेश चतुर्थी 2023 तिथि, मुहूर्त | Ganesh Chaturthi 2023 Date, Time
  • gandhi jayanti
    गांधी जयंती क्यों, कब, कैसे मनाई जाती है? Gandhi Jayanti 2023 in Hindi
  • Madhvacharya jayanti hindi, Madhvacharya biography hindi, Madhvacharya birthday, Madhvacharya death
    मध्वाचार्य जयंती 2023, जीवन परिचय | Madhvacharya Jayanti 2023, Biography in Hindi
  • eid
    ईद 2023 – ईद उल फितर/ईद उल अज़हा/बकरा ईद | Eid 2023 in Hindi, Bakra Eid, Eid Ul Adha, Eid Ul Fitr
  • करवा चौथ 2023 तिथि व मुहूर्त, व्रत कथा, विधि | Karwa Chauth 2023 Date, Time in Hindi
  • Ganesh Chaturthi
    गणेश चतुर्थी 2023 तिथि, मुहूर्त | Ganesh Chaturthi 2023 Date, Time

About Us
Contact Us
Disclaimer
Privacy Policy
Terms and Conditions

  • Facebook

Copyright 2019-2023 MeraGK.in | All rights are reserved

© 2023 MeraGK • Built with GeneratePress