प्रमुख उद्द्योग (Major Industries) – सूती वस्त्र, सीसा, सीमेंट, टैक्टर (हिन्दुस्तान मशीन ट्राल्स फैक्टरी, पिंजोर) रेफ्रिजरेटर, वनस्पति घी, साइकिल, कार (मारुती उद्द्योग लिमिटेड गुडगांव), सिलाई मशीन, गन्ना मिलें, इंजीनियरिंग के सामान, वस्त्र एवं कागज उद्योग, राजदूत मोटर साइकिल (फरीदाबाद), एस्कॉर्ट टैक्टर एवं केल्विनेटर (फरीदाबाद)
हरियाणा राज्य परिवहन:
सड़कें: सड़कें हरियाणा में सभी गांव पक्की सड़कों से जुड़े हैं। राज्य में सड़कों की कुल लंबाई 34,772 किलोमीटर है।
रेलवे: कालका, अंबाला, कुरूक्षेत्र, रोहतक, जींद, हिसार, अंबाला, पानीपत और जाखल यहां के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से है। जगाधारी शहर में रेलवे की एक वर्कशॉप है।
उड्डयन: हरियाणा में असैनिक हवाई अड्डे-हिसार, करनाल, पिंजौर, नारनौल और भिवानी में हैं।
हरियाणा पर्यटन स्थल:
पर्यटन स्थल हरियाणा में 44 पर्यटक परिसर हैं। प्रमुख पर्यटन केंद्रों मं ब्लू जे (समालखा), स्काईलार्क (पानीपत), चक्रवर्ती झील और ओएसिस (उचाना), पराकीट (पीप्ली), किंगफिशर (अंबाला), मैगपाई (फरीदाबाद), दबचिक (होडल), जंगल बबलर (धारूहेड़ा), रेड विशप (पंचकुला) और बड़खल झील, सुल्तानपुर पक्षी विहार (सुल्तानुपर, गुड़गांव), दमदमा (गुड़गांव) और चीड़ वन के लिए प्रसिद्ध मोरनी हिल्स पर्यटकों के रूचि के कुछ अन्य केंद्र है। सूरजकुंड का विश्वप्रसिद्ध शिल्प मेला हर वर्ष फरवरी में आयोजित किया जाता है। इसी तरह पिंजौर की प्राचीन विरासत को बढ़ावा देने के लिए पिंजौर विरासत उत्सव प्रतिवर्ष बनाया जाता है।