गूगल मेरा नाम क्या है? Google Mera Naam Kya Hai?

गूगल से हम सभी भली भांति परिचित है, इसके जरिये हमे सभी सवालो के जवाब आसानी से मिल जाते है। कई बार आपने गूगल से कुछ अनोखे सवाल पूछे होंगे जैसे गूगल मेरा नाम क्या है? (Google Mera Naam Kya Hai) और इस सवाल के जवाब मे गूगल आपका नाम झट से बता देता है।

क्या आप जानते है कि आखिर गूगल कैसे आपका नाम बता देता है या आप कैसे अपना नाम बुलवा सकते है। वर्तमान मे गूगल सबसे बेहतरीन टेक्नोलॉजी है, क्योकि इसने कई चीजों को हमारे लिए आसान कर दिया है। जैसा कि हम सभी को मालूम है आज से कुछ समय पहले जब हमे गूगल पर कुछ खोजना होता था तो उसके लिए केवल टाइप ही किया जा सकता था लेकिन अब ऐसा नहीं है आप अब बोल कर कोई भी प्रश्न गूगल पर सर्च कर सकते हो।

अगर आप गूगल से अपना नाम बुलवाना चाहते है तो उसके लिए आपको गूगल असिस्टेंट की मदद लेनी होगी, लेकिन आप मे से कुछ लोगो को गूगल असिस्टेंट की जानकारी होगी, परन्तु इसका पूरी तरह से उपयोग कैसे किया जाता है यह नहीं जानते होगे।

आज के इस लेख में हम आपको गूगल असिस्टेंटके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने वाले हैं, इसके साथ ही यह टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है या गूगल मेरा नाम क्या है? के बारे में भी जानकारी सांझा करेंगे। अगर आप भी इस टेक्नोलॉजी के बारे में जानने के इच्छुक है तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Quick Links

गूगल मेरा नाम क्या है? Google Mera Naam Kya Hai?

google mera naam kya hai

जो लोग गूगल के एडवांस वॉईस फीचर के बारे मे जानकारी रखते है वह गूगल असिस्टेंट के बारे मे भी जानते होगे और अक्सर ही गूगल मेरा नाम क्या है प्रश्न पूछते होगे और गूगल आपका नाम बता देता होगा, लेकिन कई बार आपको इसका जवाब नहीं भी मिलता होगा। तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह वॉईस कमांड के द्वारा होता है जो कि गूगल असिस्टेंट का खास फीचर है।

गूगल असिस्टेंट क्या है?

गूगल असिस्टेंट को गूगल ने ही बनाया है जो एक voice controlled smart assistant है। गूगल एक बहुत बड़ी कंपनी है जिसने 18 मई 2016 को गूगल वॉईस असिस्टेंट ऐप को लांच किया था, जो कि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पर काम करती है।

यह हमारी वॉईस कमांड पर कार्य करता है। यह ऑपरेट करने के लिए टेक्सट और वॉईस दोनों प्रकार को सपोर्ट करता है। आप इसे आपना पर्सनल असिस्टेंट समझ सकते है जो आपके दिए कमांड पर हमेशा काम करेगा।

गूगल असिस्टेंट को शुरुआती समय मे ऑपरेट करने के लिए Ok Google या Hey Google का प्रयोग किया जाता है, जिसके बाद आप वॉईस कमांड दे कर आसानी से मैसेज भेज सकते है, अपने कांटेक्ट को कॉल कर सकते है और भी कई कमांड दे कर काम करवा सकते है।

गूगल आपका नाम कैसे बताता है? (How Google tells your name)

जब आप गूगल असिस्टेंट को स्टार्ट करने के लिए अपनी voice match करते है तो गूगल आपके नाम को अपने डेटाबेस मे डेटा के रूप मे स्टोर कर के सुरक्षित कर देता है। जिसके बाद आप जब भी गूगल असिस्टेंट से आपना नाम पूछते है तो वह आपका नाम बता देता है।

गूगल असिस्टेंट को कैसे शुरू करे? (How to start Google Assistant)

गूगल असिस्टेंट को स्टार्ट करने के लिए आपको हमारे द्वारा बताये जा रहे कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जिसके बाद आप आसानी से गूगल असिस्टेंट का प्रयोग कर सकते हो। गूगल असिस्टेंट का प्रयोग करने के लिए यह आपके मोबाइल मे इनस्टॉल होना चाहिये उसके बाद आपको इसे इनेबल करना होगा।

  • step 1:- वैसे तो सभी एंड्राइड फ़ोन मे यह पहले से मौजूद होता है लेकिन कई बार यह किसी फ़ोन मे इनस्टॉल नहीं होता तब आप सबसे पहले प्ले स्टोर को ओपन कर ले और गूगल असिस्टेंट सर्च करे, इसके बाद आप इसे अपने फ़ोन मे इनस्टॉल कर ले।
  • Step 2:- जब गूगल असिस्टेंट इनस्टॉल हो जाये उसके बाद आप सेटिंग के सर्च बार मे इसे सर्च कर ले।
  • Step 3:- इसके बाद आप Assistant Setting पर क्लिक करे, अब आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे। यहाँ पर आप Voice Match पर क्लिक करे।
  • Step 4:- Voice Match पर क्लिक करने पर आपको Ok Google या Hey Google नजर आयेगा। आप इसे Enable कर दे और इसके बाद अपनी आवाज़ को Match कर ले।
  • Step 5:- अब आप गूगल असिस्टेंट को Ok Google या Hey Google बोलकर स्टार्ट कर लेना है। जिसके बाद आप गूगल मेरा नाम क्या है? प्रश्न कर के अपना नाम गूगल से बुलवा सकते है। अगर आपको अपना नाम बदलना है तो आपको Change My Name पर क्लिक करके अपना नाम बदलना होगा।

गूगल असिस्टेंट स्टार्ट हुआ या नहीं कैसे पता करे?

अगर आप जानना चाहते है कि गूगल असिस्टेंट स्टार्ट हुआ है या नहीं तो इसके लिए आपको गूगल को open कर के माइक के आगे Hey Google या Ok Google बोलना होगा। आपके ये बोलने पर गूगल Hi! How Can I Help? पूछेगा जिसके बाद आप गूगल से कोई भी प्रश्न कर सकते है।

Google को अपना नाम कैसे बताएं? (Tell Google Your Name)

Google को अपना नाम बताने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Assistant App को Activate करें।
  • App को Activate करने के लिए “Ok Google” या “Hey Google” बोलें या कुछ देर तक Home Button पर क्लिक करके रखें।
  • इसके बाद पूछिए कि “गूगल मेरा नाम क्या है” (Google Mera Naam Kya Hai); उसके बाद वह आपके Google Account के अनुसार आपका नाम बताएगी
  • अगर आप अपना नाम बदलना चाहते हैं तो आप कह सकते हैं “मेरा नाम बदल दो”।
  • इसके बाद आपसे पूछा जाएगा, ठीक है, मैं आपको क्या कहकर बुलाऊं।
  • अब जो नाम आप रखना चाहते हैं वो नाम बोल दें।
  • नाम बोलने के बाद आपसे पुछा जायेगा कि “आप चाहते है कि मैं आपको (आपका नाम) कहकर बुलाऊं। क्या यह सही है?”
  • अब आपको “हाँ” बोलना है।
  • जवाब आएगा, “ठीक है, अब से मैं आपको (आपका नाम) बुलाऊंगी।”

“गूगल मेरा नाम क्या है” भाषा हिंदी में कैसे सेट करें? (Set Language)

अगर आपके गूगल असिस्टेंट की भाषा अंग्रेजी में सेट है तो आप उसको हिंदी भाषा में इस प्रकार सेट कर सकते हैं:

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Assistant App को Activate करें।
  • App को Activate करने के लिए “Ok Google” या “Hey Google” बोलें या कुछ देर तक Home Button पर क्लिक करके रखें।
  • अब बोलें “Google change the language”
  • अब आपको भाषा की लिस्ट आ जाएगी
  • अपनी पसंद की भाषा पर टैप करें
  • Google आपको बता देगा या आपको स्क्रीन पर दिख जायेगा कि आपकी भाषा सेट हो गयी है।

गूगल मेरा नाम क्या है प्रश्न कैसे पूछे? (How to ask “google mera naam kya hai”)

हम आपको गूगल असिस्टेंट को स्टार्ट करने का तरीका बता चुके है यह करने के बाद जब आप गूगल असिस्टेंट से प्रश्न करेंगे कि गूगल मेरा नाम क्या है तो वह उत्तर मे आपका नाम बताएगा।

अब हम आपको बताएँगे कि आप “मेरा नाम क्या है” प्रश्न कैसे पूछे? इसके साथ ही अपने नाम से जुड़े अन्य सवाल भी आप गूगल से पूछ सकते है उनके बारे मे आपको जानकरी देंगे।

  • गूगल असिस्टेंट को स्टार्ट करे, आप इसे दो तरीको से प्रयोग कर सकते है:-
    • पहला तरीका:- आप गूगल असिस्टेंट को Ok Google या Hey Google कमांड दे कर activate कर सकते है
    • दूसरा तरीका:- आपके मोबाइल फ़ोन मे गूगल असिस्टेंट का बटन होगा या आप लॉक बटन या होम बटन को दबाकर इसे स्टार्ट कर सकते है।
    • जब आप गूगल असिस्टेंट को एक्टिवेट करेंगे तो गूगल असिस्टेंट आपको नमस्ते मै गूगल, मै आपके लिए क्या कर सकती हूँ।
  • इसके बाद आपको गूगल असिस्टेंट से प्रश्न करना है कि गूगल मेरा नाम क्या है या आप सिर्फ मेरा नाम क्या है प्रश्न पूछ सकते है।

गूगल असिस्टेंट की क्या विशेषताएं है?

गूगल अपने गूगल असिस्टेंट पर निरंतर काम करता रहता है और हर बार उसके कोई न कोई नया फीचर जोड़ दिया जाता है। इन फीचर के बारे मे लोगो को जानकारी नहीं होती जिस कारण वह इसका प्रयोग नहीं कर पाते है। आज हम आपको गूगल असिस्टेंट के फीचर के बारे मे सभी जानकारी प्रदान करेंगे:-

  1. गूगल असिस्टेंट की सहायता से हम मैसेज भेज सकते है वो भी बिना टाइप किये, बस हमे गूगल वोइस को ओन करना होगा और गूगल मैसेज करो बोलना है।
  2. अगर आप अकेले है और बोर हो रहे है तो आप गूगल से अपनी पर्सनल लाइफ से जुडी बाते कर सकते हो।
  3. आप जिस शहर मे रहते है वह के मौसम का हाल जानने के लिए भी आप गूगल का इस्तेमाल कर सकते हो उसके लिए आपको गूगल आज का मौसम कैसा रहेगा सवाल करना है और गूगल आपके शहर के मौसम से जुडी पूरी जानकारी आपको दे देगा।
  4. गूगल असिस्टेंट की मदद से आप किसी भी नम्बर पर कॉल कर सकते है और उसके लिए भी हमे अपने फ़ोन को छुने की जरूरत नहीं है। बस हमे कहना है गूगल पापा को कॉल लगाओ और गूगल तुरंत आपके पापा को कॉल लगा देगा।
  5. इसकी सहायता से आप कोई चुटकला या शायरी सुन सकते है इसके साथ ही आप अपनी पसंद का कोई गाना सुनाने के लिए गूगल असिस्टेंट को कमांड दे सकते है।
  6. गूगल असिस्टेंट से आप गूगल राशिफल क्या है? मेरा नाम क्या है? या गूगल मेरा नाम क्या है? आज के क्या समाचार है? जैसे कई प्रश्न कर सकते है।
  7. अगर आप किसी नई जगह जाना चाहते है और आपको उस जगह के बारे मे जानकारी नहीं है तो आप गूगल असिस्टेंट की सहायता से गूगल मैप को खोलकर जगह खोज सकते है। 

गूगल असिस्टेंट कौन-कौन सी डिवाइस मे इनस्टॉल कर सकते है?  

जिन डिवाइस मे एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम होता है उन सभी मे आप गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते है।तो अब हम आपको बताते है कि गूगल असिस्टेंट कौन-कौन सी डिवाइस मे इनस्टॉल कर सकते है?

  • एंड्राइड टेलीविज़न

टेक्नोलॉजी का दिन प्रतिदिन विकास होता जा रहा है और अब बाज़ार मे एंड्राइड टेलीविज़न भी उपलब्ध है, अगर आपके पास भी एंड्राइड टेलीविज़न है तो आप गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल इसमे कर सकते है।

  • वायरलेस हैडफ़ोन व ईयरबड

आजकल वायरलेस हैडफ़ोन व ईयरबड का इस्तेमाल हम सभी करते है। इनके अन्दर गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करने की सुविधा दी जाती है। अगर आपके पास किसी अच्छी कंपनी के वायरलेस हैडफ़ोन व ईयरबड है तो उसमे गूगल असिस्टेंट फीचर पहले से इनस्टॉल मिलेगा।

  • स्मार्ट होम डिवाइस व होम एप्लायंस

आज कल टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस लेवल पर पहुच गयी है कि आपको अब स्मार्ट होम डिवाइस व होम एप्लायंस बाज़ार मे मिल जायेंगे। अगर आपके पास ऐसा कोई प्रोडक्ट है तो आपको पता होगा कि उनमे गूगल असिस्टेंट फीचर का इस्तेमाल किया जाता है।

  • न्यू टेक्नोलॉजी कार

आपने देखा ही होगा कि अब कई कार न्यू टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रही है और इनके अन्दर गूगल के सभी फीचर मौजूद होते है, इनमे से एक गूगल असिस्टेंट फीचर भी है।

  • गूगल स्मार्ट डिस्प्ले 

आज स्मार्ट होम डिवाइस व होम एप्लायंस के अन्दर भी गूगल असिस्टेंट का फीचर देखने को मिलता है, अगर आप गूगल के किसी स्मार्ट डिस्प्ले का इस्तेमाल कर रहे है तो आप उसमे गूगल असिस्टेंट के सभी फीचर को इस्तेमाल कर पाएंगे।

गूगल असिस्टेंट के फायदे

गूगल असिस्टेंट के कई फायदे है जो इस प्रकार है:-

  1. हम सभी प्रकार के मोबाइल फ़ोन के कामो को गूगल असिस्टेंट की मदद से बिलकुल मुफ्त मे कर पाते है।
  2. आपके द्वारा दिए गए टास्क को गूगल असिस्टेंट बिलकुल सही तरीके से पूरा करता है, क्योकि यह AI टेक्नोलॉजी के द्वारा काम करता है।
  3. गूगल असिस्टेंट की मदद से हम आधे से अधिक काम बिना स्मार्ट फ़ोन को छुए कर लेते है।
  4. जो लोग फ़ोन चलाना नहीं जानते है उनके लिए गूगल असिस्टेंट बहुत ही अच्छा ऑप्शन है।
  5. यह अपनी सभी सुविधाएं हर एक एंड्राइड फ़ोन मे प्रदान करता है।
  6. जो व्यक्ति नहीं देख पाते है उनके लिए गूगल असिस्टेंट वरदान की तरह काम करता है।

गूगल असिस्टेंट को कैसे स्टार्ट करे?

सबसे पहले प्ले स्टोर से गूगल असिस्टेंट को डाउनलोड कर ले और उसे अपने मोबाइल मे इनस्टॉल करे जिसके बाद आप इसका प्रयोग कर सकते है।

क्या गूगल असिस्टेंट सुरक्षित है?

जी हाँ, गूगल असिस्टेंट पूरी तरह से सुरक्षित है। यह गूगल का फीचर है जो कि आपकी जानकारी को अपने डेटाबेस मे पूर्ण रूप से सुरक्षित रखता है। यह उसी आवाज़ पर काम करता है जिसका इस्तेमाल इसे सेटअप करने के लिए किया जाता है।

क्या गूगल असिस्टेंट का प्रयोग मुफ्त मे किया जाता है?

जी हाँ, गूगल असिस्टेंट के लिए आपको कोई भी प्रीमियम प्लान लेने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके सभी फीचर का इस्तेमाल मुफ्त मे किया जा सकता है।

गूगल मेरे पापा का नाम बताओ?

अगर आपने गूगल असिस्टेंट मे अपने पापा का नाम सेव किया है तो आपके प्रश्न करने यह आपको आपके पापा का नाम बता देगा। इसके लिए आप गूगल को बोल सकते हो कि मेरे पापा का नाम सेव करो। इसके बाद नाम बताएं। जवाब आएगा, ठीक है, मैं याद रखूंगी।

गूगल आप कैसे है?

जब आप गूगल असिस्टेंट से उसके हाल चाल पूछते है तो वह जवाब मे आपको कहेगा बिलकुल ठीक और फिर आपसे भी आपके हाल चाल के बारे मे पूछेगा।

मेरे भाई का नाम क्या है?

आप गूगल को बोल सकते हो कि मेरे भाई का नाम सेव करो। इसके बाद नाम बताएं। जवाब आएगा, ठीक है, मैं याद रखूंगी।

निष्कर्ष

आज हमने आपको बताया कि आप गूगल से अपना नाम कैसे बुलवा सकते है जिससे जब आप गूगल से प्रश्न करे गूगल मेरा नाम क्या है? तो वह आपके नाम को बता दे। वैसे तो गूगल असिस्टेंट के कई सारे फीचर है लेकिन जब तक आप गूगल असिस्टेंट का प्रयोग स्वयं नहीं करोगे तब तक आप उनके बारे मे नहीं जान पाओगे।

वर्तमान मे गूगल ने इन्टरनेट को प्रयोग करना बहुत आसान बना दिया है बस आप अपनी voice कमांड दे कर कुछ ही सेकंड मे जानकरी प्राप्त कर सकते है। उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा, अगर आपके मन मे कोई प्रश्न है तो आप हमें ईमेल के जरिये पूछ सकते है।

यह भी देखें