ब्राउज़र क्या है? ब्राउज़र किसने बनाया? भारत का पहला स्वदेशी ब्राउज़र कौन सा है?

ब्राउज़र में इंटरनेट का उपयोग किया जाता है जिससे आप बहुत से महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। ब्राउज़र के द्वारा इंटरनेट के उपयोग से हम बहुत सी जानकारियों को search करके एकत्रित कर सकते हैं। ब्राउज़र की अलग अलग विशेषताएं हैं जिन्हे user के द्वारा काफी पसंद किया जाता है क्योकि इसके कारण आप सरलता से कार्यों को कर सकते हैं और यह उपयोग करने में काफी आसान होता है।

ब्राउज़र क्या है?

ब्राउज़र, browser, indian browser

ब्राउज़र एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जिसके द्वारा Text, Images, Videos, Audios, PDF इत्यादि को access कर सकते हैं। Browser को Laptop, desktop, smartphone कहीं भी use कर सकते हैं। Browser का मतलब होता है browse करना यानी कि ढूंढना। इसके द्वारा हम internet के जरिये कोई भी जानकारी ढूंढ सकते हैं। ब्राउज़र के द्वारा internet पर उपलब्ध web pages को access कर सकते हैं। इन web pages में images, text, videos, audios इत्यादि सम्मिलित हैं।

ब्राउज़र में address bar होती है जहां पर website का address यानि कि url डालना पड़ता है। इसके बाद उस url से सम्बंधित website को हम access कर सकते हैं। Web browser के बारे कुछ overview आपने पढ़ लिया है, अब इसे बनाया किसने, यह काम कैसे करता है, भारत का “स्वदेशी ब्राउज़र” क्या है जैसी जानकारी इस पोस्ट में हम आपको देंगे।

पहला वेब ब्राउज़र किसने बनाया?

पहला वेब ब्राउज़र सन 1991 में टिम बर्नर ली ने बनाया था, जिसका नाम उनके द्वारा वर्ल्ड वाइड वेब रखा गया था जिसकी short form www है, इसको website address से पहले लगाया जाता है। इसके अंदर कोई स्पेस नहीं था। बाद मे इसका नाम बदलकर नेक्सस (Nexus) कर दिया गया।

वेब ब्राउज़र का इतिहास (History of web browser)

90 के दशक में पहली बार Web browser को Tim Berners-Lee ने introduce कराया था। उन्होंने ब्राउज़र का नाम world wide web रखा था। जिसे बाद में बदलकर Nexus कर दिया गया। इसके बाद MidasWWW को सन 1992 में SLAC के द्वारा विकसित किया गया। इस वेब ब्राउज़र को टोनी जॉनसन ने बनाया था। इस ब्राउज़र के बाद Lynx को भी सन 1992 में विकसित किया गया जिसको लो मोंटुल्ली, माइकल ग्रोब और चार्ल्स रेजैक के द्वारा बनाया गया।

इसके कुछ समय बाद नया browser launch हुआ जिसे हम Mosaic के नाम से जानते हैं। इस browser के द्वारा text और images को एक साथ screen पर दिखाया जा सकता था जिसको National Center for super computing Application द्वारा विकसित किया गया था।

इसके बाद Microsoft 1995 मे अपना web browser Internet explorer लाया जिसमे multimedia application और internet mail जैसी सुविधाएं उपलब्ध थी। इस कारण इसका इस्तेमाल काफी अधिक किया जाने लगा। इसे Microsoft के windows 95 के लिए सबसे पहले जारी किया गया था। जिसको upgrade करके windows xp, windows 7, windows 8, windows 10 के लिए लाया गया है।

2003 तक Internet explorer को 95% users के द्वारा इस्तेमाल किया गया। 17 मार्च 2015 को माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की कि Microsoft edge को पुराने ब्राउजर के साथ replace किया जायेगा। यह Operating system iOS, Android, Windows 10, Xbox One System Software पर काम करता है।

इसके बाद Opera Browser को 10 April 1995 को Opera Software AS कम्पनी द्वारा विकसित किया गया। यह अब तक 42 भाषाओं में उपलब्ध है। यह Windows, macOS, Linux, Android Platform में उपलब्ध है। फिर Steve Jobs ने Apple के पहले वेब ब्राउज़र Safari को 7 जनवरी 2003 को पेश किया। इसको उस समय WebKit के नाम से भी जाना जाता था। और 2007 आते आते इसके mobile version को भी launch कर दिया गया। इसके साथ साथ internet explorer का उपयोग भी काफी मात्रा में किया जा रहा था।

कुछ समय बाद Firefox browser 2004 में launch हुआ जो कुछ ही समय में काफी popular हो गया। लगभग 50% internet user firefox का इस्तेमाल करने लगे। यह Windows, macOS, Linux, Android Platform में उपलब्ध है। इसके बाद Google chrome browser के सन 2008 में launch होने पर यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने लगा। यह Windows, macOS, Linux और Android व iOS ओपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

इसको सबसे पहले माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए जारी किया था। लेकिन बाद मे इसको दूसरे आपरेटिंग सिस्टम के लिए भी जारी कर दिया गया। पहले नंबर पर chrome browser और दूसरे नंबर पर firefox के साथ internet explorer use करने वाले user काफी कम हो गए।

प्रयोग किये जाने वाले वेब ब्राउज़र

Google Chrome

Chrome Browser को Google के द्वारा सन 2008 में launch किया गया था। यह Android, Windows, Linux, Mac OS के लिए उपलब्ध है। Chrome Browser लगभग 50 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है। Chrome browser में आपको chrome extensions भी देखने को मिल जाते हैं जिनकी मदद से आप बहुत सारे महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। यह broswer free में उपलब्ध है। यहां पर incognito mode भी available है जिसमे private browsing कर सकते हैं।

Mozilla Firefox

Firefox browser को 2002 में Mozilla Foundation और इसकी सहायक कम्पनी Mozilla Corporation ने मिलकर बनाया है। Firefox एक Open Source Web Browser है जो Windows, Linux, Android OS के लिए उपलब्ध है। Chrome browser की तरह ही firefox browser के लिए भी extensions उपलब्ध हैं जिन्हें हम Add-ons के नाम से जानते हैं। Mozilla Firefox भी download करने के लिए free में available है।

Internet Explorer

Internet Explorer को Microsoft द्वारा सन 1995 में develop किया गया जो कि windows operating system का default web browser होता है। इसको काफी Secure & Fast Browser माना जाता है। यह Unix, Android और Mac जैसे operating system के लिए उपलब्ध नही है।

Opera Browser

Opera Browser को Opera Software द्वारा सन 1995 में Launch किया गया था। यह लगभग 40 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है। Opera Browser को Windows, Linux, Mac OS के लिए Develop किया गया है।

Safari Browser

Safari Browser को Apple के द्वारा develop किया गया है जो कि Mac OS और Windows OS के लिए उपलब्ध है। Mac Users के बीच यह काफी लोकप्रिय ब्राउजर है।

ब्राउज़र कैसे काम करता है?

ब्राउज़र के द्वारा इंटरनेट की मदद से web pages को access कर सकते हैं। इसके लिए उस web page के url को address bar में search किया जाता है। URL की Full Form Uniform Resource Location है। browser के द्वारा उस web page के server को query दी जाती है और requested query browser में display हो जाती है।

जब वेब ब्राउज़र server से http की मदद से contact करता है तो वह web server से उन web pages की demand करते हैं जो html (hyper text markup language) पर बने हुए हैं। web browser के द्वारा उन web pages को verify किया जाता है और web pages से सम्बंधित result को screen पर display कर देता है।

भारत का पहला स्वदेशी ब्राउज़र कौन सा है?

भारत द्वारा बनाये गए पहले web browser का नाम Epic है जिसको भारतीय इंजीनियरों की team के द्वारा opensource Mozilla platform पर develop किया गया है। Epic browser में आपको बहुत ही अच्छा browsing experience मिल जाता है। इसमें आपको भारत के popular publications से latest national और regional news, live television channels, videos, stock quotes, live cricket scores, top music albums और local events देखने को मिल जाते हैं। यहां पर 1500 से ज्यादा customised Indian themes और wallpapers को user choose कर सकते हैं। भारतीय भाषाओं में लिखना भी यह browser support करता है।

Epic Browser Download Link: https://epicbrowser.com/

यह भी देखें

Email id kaise banaye? Gmail पर Email id बनाएं कुछ मिनटों में