Current Affairs September 2019 in Hindi – सितम्बर 2019 के करंट अफेयर्स यहाँ पर उपलब्ध हैं और प्रतिदिन अपडेट किये जाते हैं। यहाँ पर करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध है। सितम्बर 2019 के प्रतिदिन अपडेट होने वाले करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए इस पेज को विजिट करें।
1. किस राज्य सरकार ने ‘वाक टू वर्क ऑन वेडनेसडेज’ नामक पहल शुरू की?
उत्तर – मेघालय
2. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने बसों तथा मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – दिल्ली सरकार
3. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2019 किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – गगन नारंग तथा पवन सिंह
4. UNCCD की कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (COP 14) का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – ग्रेटर नॉएडा
5. विश्व निर्वाचन निकाय संघ (AWEB) का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – सुनील अरोड़ा
6. ग्लोबल फण्ड फॉर एड्स, टीबी, मलेरिया का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – जिनेवा
7. ग्लोबल टाइगर फोरम का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली
8. हाल ही में स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा का निधन हुआ, वे किस राज्य से थे?
उत्तर – राजस्थान
9. अंतर्राष्ट्रीय मामलों की भारतीय परिषद् (ICWA) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली
10. किस देश को एवियन इन्फ्लुएंजा से मुक्त घोषित किया गया है?
उत्तर – भारत
11. किस भारतीय संगठन ने ‘मिड मानसून-2019 लाइटनिंग’ नामक रिपोर्ट जारी की है?
उत्तर – Climate Resilient Observing Systems Promotion Council (CROSPC)
12. 2019 में किस माह को ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के रूप में मनाया जाएगा?
उत्तर – सितम्बर
13. किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना’ लांच की है?
उत्तर – उत्तराखंड
14. भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 14 सितम्बर
15. ‘फार्च्यून टर्नर्स: द क्वार्टेट दैट स्पन इंडिया टू ग्लोरी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – आदित्य भूषण और सचिन बजाज
16. ‘हिमविजय’ अभ्यास का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
17. विश्व बांस दिवस की कब मनाया जाता है?
उत्तर – 18 सितम्बर
18. 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर कौन बनीं?
उत्तर – विनेश फोगट
19. अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2019 की थीम किया है?
उत्तर – सहभागिता
20. दक्षिण एशिया के सबसे ऊँचे टावर का अनावरण किस देश में किया गया है?
उत्तर – श्रीलंका