करंट अफेयर्स अगस्त 2021 | Current Affairs August 2021 in Hindi

Current Affairs August 2021 in Hindi – अगस्त 2021 के करंट अफेयर्स यहाँ पर उपलब्ध हैं और प्रतिदिन अपडेट किये जाते हैं। यहाँ पर करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (current affairs questions & answers) उपलब्ध है। अगस्त 2021 के प्रतिदिन अपडेट होने वाले करंट अफेयर्स (current affairs August 2021) पढ़ने के लिए इस पेज को विजिट करें।

1. संयुक्त राष्ट्र द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस” किस तिथि को मनाया जाता है?

उत्तर – 30 जुलाई

2. “तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस 2021” (World Day against Trafficking) की थीम क्या है?

उत्तर – Victims voices lead the way

3. लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 किसने जीता?

उत्तर – साइरस पूनावाला

4. किस संगठन ने ‘आनंद’ नामक एक मोबाइल एप्प लॉन्च किया है?

उत्तर – भारतीय जीवन बीमा निगम

5. किस संगठन ने गुजरात के एक ब्लॉक में प्राकृतिक गैस की खोज की है?

उत्तर – वेदांता

6. भारत में पहली बार “मुस्लिम महिला अधिकार दिवस” किस तारीख को मनाया गया था?

उत्तर – 1 अगस्त

7. भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर का नाम क्या है?

उत्तर – आईएनएस विक्रांत

8. दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन हैं?

उत्तर – पी.वी. सिंधु

9. अगस्त, 2021 में नए महालेखा नियंत्रक (CGA) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – दीपक दास

10. नई प्रकाशित पुस्तक “Nehru, Tibet and China” के लेखक कौन हैं?

उत्तर – अवतार सिंह भसीन

11. ओलंपिक खेलों के फाइनल में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी कौन हैं?

उत्तर – नीरज चोपड़ा

12. किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में, कपड़ा मंत्रालय ने लोक और जनजातीय कला चित्रों पर एक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी “रीतियों से कलाकृतियों का सफर” का उद्घाटन किया है?

उत्तर – दिल्ली

13. किस राज्य में उत्तर भारत के पहले आर्किड संरक्षण केंद्र (orchid conservation centre) का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर – उत्तराखंड

14. आर्मेनिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – निकोल पाशिन्यन

15. कृषि-स्वचालित मौसम स्टेशनों (Agro-Automatic Weather Stations) की स्थापना किस संगठन ने की है?

उत्तर – भारतीय मौसम विभाग

16. गोगरा क्षेत्र किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

उत्तर – लद्दाख

17. किस मंत्रालय ने सुजलाम अभियान शुरू किया है?

उत्तर – जल शक्ति मंत्रालय

18. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

उत्तर – 7 अगस्त

19. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने अपनी स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड की घोषणा की है?

उत्तर – ओडिशा

20. ‘Payments Infrastructure Development Fund’ योजना किस संस्था की पहल है?

उत्तर – RBI

21. ARMY-2021 का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

उत्तर – रूस

22. टोक्यो 2020 ओलंपिक में पदक तालिका में किस देश ने शीर्ष स्थान हासिल किया है?

उत्तर – अमेरिका

23. किस बैंक ने पश्चिम बंगाल में MSME परामर्श कार्यक्रम लांच किया है?

उत्तर – इंडियन बैंक

24. ल्हासा गोंगर हवाई अड्डा किस देश में स्थित है?

उत्तर – चीन

25. किस राज्य ने चार नए जिले (मोहला-मानपुर, शक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़) बनाने की घोषणा की है?

उत्तर – छत्तीसगढ़

26. संयुक्त राष्ट्र द्वारा किस वर्ष को शांति और विश्वास का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (International Year of Peace and Trust) घोषित किया गया है?

उत्तर – 2021

27. BH-सीरीज किस क्षेत्र से संबंधित है?

उत्तर – ऑटोमोबाइल

28. आर्थिक विकास संस्थान (IEG) सोसायटी के नए अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर – एन.के. सिंह

29. ‘Accelerating India: 7 Years of Modi Government’ नामक पुस्तक के लेखक/संपादक कौन हैं?

उत्तर – के.जे. अल्फोंस

30. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने माइक्रोफाइनेंस प्रोत्साहन और राहत योजना की घोषणा की है?

उत्तर – असम

31. वैश्विक युवा विकास सूचकांक में भारत का रैंक कौन सा है?

उत्तर – 122

32. ‘AREAS’ किस केंद्रीय मंत्रालय से जुड़ी एक पहल है?

उत्तर – नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

33. किस भारतीय शहर को भारत का पहला ‘वाटर प्लस’ शहर घोषित किया गया है?

उत्तर – इंदौर

34. किस देश ने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है?

उत्तर – पाकिस्तान

35. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में निवेशक शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर – गुजरात

36. ‘मेरा वतन मेरा चमन’, किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम है?

उत्तर – अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय

37. ‘कथा क्रांतिवीरों की’ नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किसने किया?

उत्तर – जी. किशन रेड्डी

38. किस बैंक के साथ टाटा मोटर्स ने कार ऋण की सुविधा प्रदान करने के लिए साझेदारी की है?

उत्तर – बैंक ऑफ महाराष्ट्र

39. किस संगठन ने एक नया साइबर सुरक्षा मल्टी-डोनर ट्रस्ट फंड लॉन्च किया है?

उत्तर – विश्व बैंक

40. ‘कुनमिंग डिक्लेरेशन’ (Kunming Declaration) किस देश से संबंधित है?

उत्तर – चीन

41. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने दलित बंधु योजना (Dalit Bandhu Scheme) शुरू की है?

उत्तर- तेलंगाना

42. किस संगठन ने ई-शील्ड नेक्स्ट लाइफ इंश्योरेंस उत्पाद लॉन्च किया है?

उत्तर – SBI लाइफ इंश्योरेंस

43. किस संगठन ने AI सक्षम वर्चुअल असिस्टेंट ‘ऊर्जा’ को लॉन्च किया है?

उत्तर – भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)

44. किस संगठन ने गूगल क्लाउड गैरेज (Google Cloud Garages) लॉन्च किया है?

उत्तर – टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज

45. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में भारत के सबसे ऊंचे हर्बल पार्क का उद्घाटन किया गया है?

उत्तर – उत्तराखंड

46. “Shared Destiny-2021” रक्षा अभ्यास किस देश में आयोजित किया जायेगा?

उत्तर – चीन

47. अगस्त में किस तारीख को धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के शिकार लोगों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर – 22 अगस्त

48. हाल ही में किस संगठन ने 34 उपग्रहों को लांच किया है?

उत्तर – OneWeb

यह भी देखें ???????? करंट अफेयर्स जुलाई 2021