भारत के रक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? Defence Minister of India 2023

भारत के रक्षा मंत्री (raksha mantri) वर्तमान 2023 में श्री राजनाथ सिंह हैं। इन्होंने 30 मई 2019 को भारत के नए रक्षा मंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। रक्षा मंत्री के निजी सचिव वर्तमान में श्री आलोक कुमार तिवारी, विशेष कार्य अधिकारी श्री कृष्णेंद्र प्रताप सिंह, श्री प्रभात कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त निजी सचिव श्री अमरेन्द्र तिवारी और रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट हैं।

स्वतंत्र भारत के प्रथम रक्षा मंत्री श्री बलदेव सिंह थे जिनका जन्म 11 जुलाई, 1902 को जाट-सिख परिवार में पंजाब के रोपड़ ज़िले के दुम्मना गाँव में हुआ था। ये भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री थे। इनके पिता का नाम इंदर सिंह था। 1930 में सरदार बलदेव सिंह ने राजनीति की दुनिया में प्रवेश किया।

भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के बारे में

raksha mantri, bharat ke raksha mantri kaun hai, defence minister of india

राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को चंदौली जिले (उत्तर प्रदेश) के भभोरा गाँव में हुआ था। राजनाथ सिंह के पिता का नाम श्री राम बदन सिंह और माता का नाम श्रीमती गुजराती देवी है। राजनाथ सिंह की पत्नी का नाम श्रीमती सावित्री सिंह है। राजनाथ सिंह को 1974 में उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर क्षेत्र से भारतीय जनसंघ (सचिव) के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद 1975 में उन्हें भारतीय जनसंघ में जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

राजनाथ सिंह ने 1977 के विधानसभा चुनाव में मिर्जापुर सीट से जेएनपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए। 1988 में उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नियुक्त किया गया। 1991 में वे उत्तर प्रदेश राज्य में भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री बने। अप्रैल 1994 में, उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया और 2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

इसके बाद उनको 2005 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। 2009 में वे गाजियाबाद निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए। 26 मई 2014 को वह भारत सरकार के गृह मंत्री (केंद्रीय मंत्री) के रूप में नियुक्त किए गए। वर्तमान में नरेंद्र मोदी सरकार में रक्षा मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।

नाम: राजनाथ सिंह
पिता का नाम:श्री राम बदन सिंह
माता का नाम:श्रीमती गुजराती देवी
जन्म:10 जुलाई, 1951
जन्म स्थान:गाँव- भभोरा, जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश)
पत्नी का नाम:श्रीमती सावित्री सिंह
बच्चे:पंकज सिंह, अनामिका सिंह, नीरज सिंह
शिक्षा:दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
धर्म: हिंदू
राजनीतिक दल:भारतीय जनता पार्टी

Rajnath Singh Contact Details

Full NameRajnath Singh
Father NameShri Rambadan Singh
Political partyBharatiya Janata Party
Email[email protected]
Contact Number(011) 23014184, 23793881
Office:Bharatiya Janata Party (BJP),
11, Ashok Road,
New Delhi, India.
Residence:Rajnath Singh,
17, Akbar Road,
New Delhi, India – 110 011.

Defence Minister of India Office Contact Details

नामपदफ़ोन / निवास सं.. (011)फैक्सकक्ष / भवनईमेल
श्री राजनाथ सिंहरक्षा मंत्री23012286, 23019030 , 23015403 (Office)23019474 , 23019480104, साउथ ब्‍लाक,नई दिल्‍ली[email protected]
रक्षा मंत्री के सहायक निजी सचिव23019030 (Office)23015403107, साउथ ब्लाक, नई दिल्ली
श्री कुंदन कुमाररक्षा मंत्री के निजी सचिव23012286, 23019030 (Office)23015403105, South Block, New Delhi[email protected]
श्री कृष्णेंद्र प्रताप सिंहरक्षा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी23012286, 23019030 (Office) (Office)23015403102-जी, साउथ ब्लाक, नई दिल्ली
श्री अमरेन्द्र तिवारीरक्षा राज्य मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव23012286,23019030 (Office)23015403 (Fax)107, साउथ ब्लाक, नई दिल्ली i
श्री प्रभात कुमार त्रिपाठीरक्षा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी23012286,23019030 (Office)23015403102-जी, साउथ ब्लाक, नई दिल्ली

भारत के रक्षा मंत्रियों की सूची (1947-2023) (List of Defence Ministers of India)

नामकार्यकाल
बलदेव सिंह15 अगस्त 1947 से 15 मई 1952
एन.गोपाल स्वामी अयंगर13 मई 1952 से 10 फरवरी 1953
जवाहर लाल नेहरू (प्रधानमंत्री)27 जनवरी 1953 से 10 जनवरी 1955
डा. कैलाश नाथ काटजू10 जनवरी 1955 से 30 जनवरी 1957
जवाहर लाल नेहरू (प्रधानमंत्री)30 जनवरी 1957 से 17 अप्रैल 1957
वी. के. कृष्ण मेनन17 अप्रैल 1957 से 01 नवम्बर 1962
जवाहर लाल नेहरू (प्रधानमंत्री)01 नवम्बर 1962 से 21 नवम्बर 1962
वाई बी चौहान21 नवम्बर 1962 से 13 नवम्बर 1966
सरदार स्वर्ण सिंह13 नवम्बर 1966 से 27 जून 1970
जगजीवन राम27 जून 1970 से 10 अक्टूबर 1974
सरदार स्वर्ण सिंह10 अक्टूबर 1974 से 01 दिसम्बर 1975
इंदिरा गांधी (प्रधानमंत्री)01 दिसम्बर 1975 से 21 दिसम्बर 1975
बंसी लाल21 दिसम्बर 1975 से 24 मार्च 1977
जगजीवन राम28 मार्च 1977 से 27 जुलाई 1979
सी. सुब्रमणियम्30 जुलाई 1970 से 14 जनवरी 1980
इंदिरा गांधी (प्रधानमंत्री)14 जनवरी 1980 से 15 जनवरी 1982
आर वेंकटारमन15 जनवरी 1982 से 01 अगस्त 1984
एस. बी. चौहान01 अगस्त 1984 से 31 दिसम्बर 1984
पी. वी. नरसिम्हा राव01 जनवरी 1985 से 24 सितम्बर 1985
राजीव गांधी (प्रधानमंत्री)25 सितम्बर 1985 से 24 जनवरी 1987
वी. पी. सिंह15 जनवरी 1987 से 12 अप्रैल 1987
के. सी. पंत18 अप्रैल 1987 से 03 दिसम्बर 1989
वी. पी. सिंह (प्रधानमंत्री)06 दिसम्बर 1989 से 10 नवम्बर 1990
चन्द्रशेखर (प्रधानमंत्री)21 नवम्बर 1990 से 20 जून 1991
पी. वी. नरसिम्हाराव (प्रधानमंत्री)21 जून 1991 से 25 जून 1991
शरद पवार26 जून 1991 से 05 मार्च 1993
पी. वी. नरसिम्हाराव (प्रधानमंत्री)05 मार्च 1993 से 16 मई 1996
प्रमोद महाजन17 मई 1996 से 31 मई 1996
मुलायम सिंह यादव01 जून 1996 से 19 मार्च 1998
जार्ज फर्नाडीज़19 मार्च 1998 से 15 मार्च 2001
जसवंत सिंह16 मार्च 2001 से 14 अक्टूबर 2001
जार्ज फर्नाडीज़15 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2004
प्रणब मुखर्जी23 मई 2004 से 24 अक्टूबर 2006
ए. के. अन्टनी25 अक्टूबर 2006 से 26 मई 2014
अरुण जेटली27 मई 2014 से 08 नवम्बर 2014
मनोहर पर्रीकर09 नवम्बर 2014 से 13 मार्च 2017
अरुण जेटली13 मार्च 2017 से 03 सितम्बर 2017
निर्मला सीतारमन03 सितम्बर 2017 से 31 मई 2019
राजनाथ सिंह31 मई 2019 से अब तक

रक्षा मंत्री से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

रक्षा मंत्री को इंग्लिश में क्या बोलते हैं?

रक्षा मंत्री को इंग्लिश में “Defence Minister” बोलते हैं।

1971 में भारत के रक्षा मंत्री कौन थे?

1971 में बाबू जगजीवन राम भारत के रक्षा मंत्री थे।

रक्षा मंत्री का मतलब क्या होता है?

रक्षा मंत्री रक्षा मंत्रालय के प्रमुख होते हैं। रक्षा मंत्रालय का मुख्य कार्य रक्षा और सुरक्षा संबंधी सभी मामलों पर सरकार के नीति-निर्देश प्राप्त करना तथा उन्हें लागू करने के लिए सेना मुख्यालयों, अंतर-सेवा संगठनों, उत्पादन स्थापनाओं तथा अनुसंधान एवं विकास संगठनों को सूचित करना है।

यह भी देखें

भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं?

बिहार के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन है?