पराग अग्रवाल का जीवन परिचय, Twitter के नए CEO भारतीय मूल के पराग अग्रवाल | Parag Agrawal Biography in Hindi

पराग अग्रवाल साल 2021 में Twitter के नए CEO बन गए हैं और खास बात यह है कि पराग अग्रवाल भारतीय मूल के नागरिक हैं। Google, Microsoft, Adobe, IBM, Palo Alto, Networks के CEO के भारतीय मूल के होने के बाद अब Twitter के CEO भी भारतीय मूल के बन गए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला, अल्फाबेट के सुंदर पिचाई, आईबीएम के अरविंद कृष्णा और एडोब के शांतनु नारायण जैसे सीईओ की लिस्ट में अब ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल का भी नाम जुड़ गया है।

पराग अग्रवाल पिछले 10 साल से ट्विटर के साथ जुड़े हुए हैं। CEO बनने से पहले वे CTO के पद पर तैनात थे। CEO बनने पर उनकी जिम्मेदारियां अब और भी ज्यादा बढ़ गयी हैं। पराग अग्रवाल को भारत के साथ साथ पूरी दुनिया से बधाई मिल रही है। काईन बड़ी बड़ी हस्तियां पराग अग्रवाल को बधाई दे रहे हैं। आइये जानते हैं पराग अग्रवाल के बारे में

पराग अग्रवाल का जीवन परिचय एक नजर में (Parag Agrawal Biography in Hindi)

parag agrawal biography hindi, age, wife, children, salary, twitter
पूरा नामपराग अग्रवाल (Parag Agrawal)
राष्ट्रीयतासंयुक्त राज्य अमेरिका
जन्म21 मई 1984
जन्म स्थानखारघर, मुंबई (भारत)
उम्र37 साल
गृहनगरखारघर, मुंबई
जातिबनिया
धर्महिन्दू
राशिकर्क
लम्बाई5 फुट 6 इंच
वजन73 किग्रा०
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामविनीता अग्रवाल
पेशाकंप्यूटर इंजीनियर
नेटवर्थ1.5 मिलियन डॉलर
सैलरी2,50,000 डॉलर

पराग अग्रवाल कौन है? (About Parag Agrawal)

पराग अग्रवाल लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) के CEO हैं। सीईओ के पद पर वे नवम्बर 2021 को नियुक्त हुए, इससे पहले वे इस कंपनी के सीटीओ भी रह चुके हैं। पराग अग्रवाल भारतीय मूल के हैं जो आईआईटी बॉम्बे और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। पराग अग्रवाल पिछले सीईओ की तरह ज्यादा ट्वीट्स नहीं करते हैं। 2011 में ट्विटर ज्वाइन करने के बाद से अबतक उन्होंने केवल 3200 ट्वीट्स किए हैं।

पराग अग्रवाल का जन्म और आयु (Birth and Age of Parag Agrawal)

पराग अग्रवाल का जन्म 21 मई 1984 को भारत में मुंबई के खारघर में हुआ था और साल 2021 तक इनकी आयु वर्तमान में 37 साल है। इन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता ले ली है। अब ये अमेरिका में ही रहते हैं।

पराग अग्रवाल की पत्नी और परिवार (Wife and Family of Parag Agrawal)

पराग अग्रवाल की पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल है। पराग और विनीता की सगाई अक्टूबर 2015 में हुई और जनवरी 2016 में ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए। विनीता अग्रवाल एंड्रीसेन होरोविट्ज़ में काम करती है। पराग के पिता एटॉमिक एनर्जी सेक्टर में काम किया करते थे और उनकी माता एक रिटायर्ड स्कूल टीचर रह चुकी हैं। पराग अग्रवाल और विनीता अग्रवाल का एक बेटा है जिसका नाम अंश है।

पराग अग्रवाल की शिक्षा (Education of Parag Agrawal)

पराग अग्रवाल ने एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से के छात्र थे। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। इसके बाद उन्होंने स्टैंफोर्ड यूनिवर्सिटी से Phd की पढ़ाई पूरी की। उनके थीसिस सलाहकार जेनिफ़र विसडम के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें गणित पर विशेष रूप से अच्छी पकड़ है। उन्हें बड़े डेटाबेस से निपटने में विशेषज्ञता है।

पराग अग्रवाल का करियर

हायर एजुकेशन पूरी कर लेने के बाद पराग अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट, याहू (Yahoo) जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया।

पराग अग्रवाल ट्विटर से कब जुड़े?

पराग अग्रवाल सन 2011 में ट्विटर के साथ जुड़े। उस समय वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। 6 साल बाद सन 2017 में तत्कालिक सीटीओ एडम मैसिंज़र द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पराग अग्रवाल ने सीटीओ का पदभार संभाला। सीटीओ के रूप में पराग अग्रवाल ने उपभोक्ता, विज्ञान और राजस्व टीमों में मशीन लर्निंग और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की देखरेख की जिम्मेदारी संभाली।

इसके बाद 29 नवंबर 2021 में उनको ट्विटर का नया सीईओ बना दिया गया, और यह पदभार उन्होंने सीईओ के पद पर तैनात जैक डोर्से के इस्तीफ़ा देने के बाद संभाला। जैक डोर्सी ने पद छोड़ने और पराग अग्रवाल को नियुक्त किए जाने के बाद अपने एक ट्वीट में उनकी जमकर तारीफ की है। जैक ने कहा है कि कहा कि पराग उनके हर महत्वपूर्ण निर्णय के पीछे रहे हैं, जिन्होंने इस कंपनी को बदलने में मदद की है।

पराग अग्रवाल की नेटवर्थ (Parag Agrawal Net Worth)

The Sun की रिपोर्ट के अनुसार पराग अग्रवाल की नेटवर्थ लगभग 1.5 मिलियन डॉलर है। पराग अग्रवाल की सैलरी लगभग 2,50,000 डॉलर है। पराग अग्रवाल को टि्वटर में काम करते हुए 125 लाख डॉलर यानी कि 93,89,12,500 रुपये के स्टॉक यूनिट मिलेंगे।

पराग का 11 साल पुराना ट्वीट क्यों है विवादों में?

पराग ने 26 अक्तूबर 2010 को एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने लिखा था, “अगर वो मुसलमान और चरमपंथियों के बीच अंतर नहीं करने वाले हैं तो फिर मुझे गोरे लोगों और नस्लवादियों में अंतर क्यों करना चाहिए?” हालांकि, इस ट्वीट को लेकर उन्होंने पहले ही सफ़ाई जारी कर दी थी। उन्होंने इसी ट्वीट में बताया था कि यह बात कॉमेडियन आसिफ़ मांडवी ने ‘डेली शो’ के दौरान कही थी जिसे उन्होंने ट्वीट किया था।

पराग अग्रवाल का श्रेया घोषाल से क्या है कनेक्शन?

पराग अग्रवाल और श्रेया घोषाल काफी पुराने और अच्छे दोस्त हैं। श्रेया घोषाल की तरफ से साल 2010 में एक ट्वीट किया था कि मुझे एक और बचपन का दोस्त मिला है! जो खाने का शौकीन है। साथ ही ट्रैवलिंग का शौक रखता है। उन्होंने आगे लिखा था कि पराग एक स्टैनफोर्ड स्कॉलर है! उन्होंने पराग को फॉलो करने की अपील की थी। यह वाकया पराग के बर्थडे के एक दिन पहले का था, जिसमें श्रेया घोषाल पराग को बधाई देने की बात कह रही हैं।

पराग की तरफ से भी श्रेया घोषाल के साथ फोटो शेयर की गयी थी। पराग ने लिखा, ‘श्रेया घोषाल आप काफी प्रभाव वाली शख्स हैं। कई ट्विटर मैसेज आ रहे हैं।’

उनका एक ट्वीट जो उन्होंने 30 मई 2011 को किया था, अब खासा वायरल हुआ है. इसमें वे श्रेया घोषाल के एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखते हैं, “श्रेया घोषाल लंबी ड्राइव पर तू हमेशा याद आती है…और क्या चल रहा है?”

एक ट्विटर यूजर ने पराग अग्रवाल के इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा है, “ट्विटर के सीईओ दिल से सच्चे भारतीय इंजीनियर हैं.”

ट्विटर के सीईओ बनने के बाद श्रेया घोषाल ने ट्वीट करके पराग अग्रवाल बधाई को दी और कहा – ‘बधाई पराग, हमें तुम पर गर्व है! हमारे लिए एक बड़ा दिन है। हम सभी इस खबर का जश्न मना रहे हैं।’

पराग अग्रवाल से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

पराग अग्रवाल कौन है?

ट्विटर के सीईओ

पराग अग्रवाल का जन्म कब हुआ?

21 मई 1984

पराग अग्रवाल का जन्म कहाँ हुआ?

खारघर, मुंबई (भारत)

पराग अग्रवाल का विवाह कब हुआ?

जनवरी 2016

पराग अग्रवाल की पत्नी का नाम क्या है?

विनीता अग्रवाल

पराग अग्रवाल की राष्ट्रीयता क्या है?

अमेरिकन

पराग अग्रवाल ट्विटर से कब जुड़े?

सन 2011

यह भी देखें