हरियाणा की भौगोलिक संरचना | Geographical structure of Haryana

हरियाणा राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी (north-west) भाग में स्थित है। हरियाणा की स्थिति 2739’ उत्तरी अक्षांश से 3055’5’’ उत्तरी अक्षांश तथा 7427’8’’ पूर्वी देशांतर से 7736′5’’ पूर्वी देशांतर के बीच है। हरियाणा प्रदेश गंगा-सिंधु मैदानो का उत्तर पश्चिमी भाग है।

हरियाणा प्रदेश की आकृति विषमबाहु चतुर्भुज जैसी है। हरियाणा भारत का भू-आवेष्ठित राज्य है, जिसका क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किलोमीटर है, जो देश के कुल क्षेत्रफल का 1.34% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा भारत में 21वे स्थान पर है।

एफ़एसआई (FSI, 2015) की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 1,584 वर्ग किलोमीटर भाग पर वन है जो कि भौगोलिक क्षेत्र का कुल 3.16% है।  हरियाणा का अक्षांश व देशांतर विस्तार 30X30 का है।

हरियाणा प्रदेश गंगा-सिंधु मैदानो का उत्तर पश्चिमी भाग है, हरियाणा के लगभग 93.76% भाग समतल एवं तरंगित मैदान है, जिसे समान्यत: घग्घर के नाम से जाना जाता है। इसकी उचाई लगभग 300 मीटर के करीब है। 

समतल मैदान 68.21% जबकि 25.55% भाग तरंगित तथा ऊर्मिल है, जिसके बीच में पहाड़ियों के ठूँठ (stumps) और रेट के टीले सम्मलित है। राज्य का 3.09% भाग पहाड़ी एवं चट्टानी है, यह अरावली पर्वत श्रेणी का हिस्सा है।

समुन्द्र तल से इस भाग की ऊंचाई 300 मीटर से अधिक की है | राज्य के 1.67% भाग पर शिवालिक पर्वत श्रेणी है जिसकी ऊंचाई लगभग 300 से 400 मीटर तक है। इस क्षेत्र को गिरीपाद मैदान भी कहते है। ये भाग पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर जिले शामिल है।

हरियाणा की भौगोलिक संरचना से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु (Important Points)

1. पंचकुला से 30 किलोमीटर दूर हरियाणा की सबसे ऊँची पहाड़ियाँ ➵ मोरनी की पहाड़ियाँ

2. मोरनी पहाडियों की सबसे उच्ची चोटी ➵ करोह जिसकी ऊचाई 1514 मीटर है

3. शिवालिक पहाडियों के दक्षिण में 25 km चोडी पट्टी के रूप में कोनसा छेत्र विद्यमान है ➵ गिरिपाद मैदान

4. गिरिपाद मैदान को स्थानीय भाषा में क्या कहते हैं ➵ घर

5. शिवालिक पहाडियों में बारहमासी नदियों द्वारा बने गहरे खड्डे को पहाड़ी भाषा में क्या कहते हैं ➵ चो

6. गिरिपाद मैदान की औसत ऊचाई ➵ 300 से 375 मीटर

7. जलोढ़ मैदान जिसका विस्तार शिवालिक के गिरिपाद से अरावली तक फैला हुआ है को ➵ बांगर कहते हैं

8. मारकंडा द्वारा निर्मित बाढ़ के मैदान को क्या कहते हैं ➵ बेट

9. घग्घर द्वारा निर्मित बाढ़ के मैदान को क्या कहते हैं ➵ नैली

10. बालू के टिब्बे युक्त मैदान में बनी अस्थाई छिछली झीलों को क्या कहते हैं ➵ ठांठ या बावड़ी

11. नारनौल के कुलताजपुर गाँव में उपस्थित अरावली की सबसे उच्ची चोटी जिसकी ऊचाई 652 मीटर है का नाम ➵ ढांसी की पहाड़ियाँ

12. दिल्ली के धौला कुआँ से करोल बाग़ होते हुए दिल्ली विश्वविधालय तक फैले हुए अरावली पर्वत श्रंखला            को क्या कहते हैं ➵ दिल्ली कटक या दिल्ली रिज

 13. अनकाई दलदल हरियाणा के किस जिले में पाया जाता है ➵ सिरसा में

 14. कर्नल एम एल भार्गव के अनुसार हरियाणा के किस भाग को समुद्र छुता था ➵ दक्षिणी भाग को

 15. किस भू-गर्भिक काल में हरियाणा राज्य की भू-गर्भिक संरचना में महत्वपूर्ण परिवर्तन आए ➵ मैसोजोइक काल

 16. किस भू-गर्बिक काल में हरियाणा राज्य में नदी , नाले ,पहाड़ आदि का सुचारू रूप से निर्माण हुआ ➵ केनेजोइक काल में |

Geographical structure of Haryana FAQs

हरियाणा की अक्षांशीय स्थिति क्या है?

27°39’ उत्तरी अक्षांश से 30°35’5’’ उत्तरी अक्षांश

हरियाणा की देशांतरीय स्थिति क्या है?

7427’8’’ पूर्वी देशांतर से 7736′5’’ पूर्वी देशांतर

हरियाणा की जलवायु कैसी है?

आर्द्र उपोष्ण तथा उपोष्ण स्टेपी

हरियाणा का साइबर सिटी तथा मेडिसिटी नाम का शहर किसे कहते हैं?

गुरुग्राम

हरियाणा में गेहूं का सर्वाधिक उत्पादन वाला जिला कौन सा है?

सिरसा

हरियाणा में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है?

30 से 110 सेमी

यह भी देखें — हरियाणा का भूगोल – Geography of Haryana