FASTag एक रिचार्जेबल कार्ड है जिसमें Radio Frequency Identification (RFID) तकनीक का इस्तेमाल होता है। यह एक प्रकार का “Electronic Toll collection” (ETC) सिस्टम है जिसे “National Highway Authority of India” (NHAI) द्वारा भारत में शुरू किया गया है। FASTag card को कार की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है जिसका इस्तेमाल टोल टैक्स भरने में होता है। इस Tag को प्रीपेड अकाउंट से लिंक कराने पर इसके जरिए टोल टैक्स का पेमेंट स्वतः ही हो जाता है। इस account से राशि ख़त्म हो जाने पर आपको इसको recharge करने की जरूरत पड़ती है।
सरकार के द्वारा यह फैसला “Electronic Toll Collection Scheme” के तहत लिया गया है। वर्तमान में देशभर में स्थित सभी Toll Plaza पर FASTag वाले वाहनों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी गयी है। Toll plaza में toll tax देते समय होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए FASTag को शुरू किया गया। इसका इस्तेमाल करने पर आपको बहुत सारे लाभ/फायदे मिल जाते हैं, आप इनके फायदों को इस पोस्ट में नीचे पढ़ सकते हैं।
FASTag यानी कि Electronic Toll collection system को भारत में पहली बार 2014 में शुरू किया गया। जिसे अब पूरे देश में Toll Plaza पर लागू कर दिया गया है। इस system के आने से अब आपके Toll Plaza में लगने वाले समय की काफी बचत होगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो भी toll collection होता है उसको digitally लिया जाय और वाहनो को सफर के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा ना हो। आप वहां पर बिना रुके अपना टैक्स चुका सकते हैं। साथ ही इससे समय व ईंधन की बचत होती है।
कार की विंडस्क्रीन पर लगे हुए FASTag scan के लिए एक special lane होगी जिसमे से गुजरने पर यह FASTag lane में लगी हुई device के संपर्क में आने पर Toll Tax का स्वतः ही भुगतान हो जायेगा। हांलाकि इसके लिए आपको इस card को पहले recharge करना होगा जिससे balance आपके उस card में आ जायेगा और आप इसका उपयोग Toll tax के भुगतान में कर सकते हैं। इसके साथ ही users को Toll transaction, low balance और इससे सम्बंधित अन्य जरूरी जानकारियों का SMS alert भी आपके registered mobile number पर आ जायेगा।
नए वाहन में यह सुविधा आपको दे दी जाएगी, यानी कि आपको इस card को vehicle registration के समय ही उपलब्ध करा दिया जायेगा। Card/Vehicle owner को इस card को activate करना होता है और इसमें recharge करना होता है। और अगर आपके पास पुराना वाहन है तो आप इस card को उन बैंकों से प्राप्त कर सकते हैं जो कि सरकार के National Electronic Toll Collection (NETC) कार्यक्रम से अधिकृत (Authorized) हैं। ये bank इस प्रकार हैं:
Issuing Bank | Customer Care Helpline No |
Airtel Payments Bank | 400/8800-688-006 |
Allahabad Bank | 1800-258-6680 |
AU Small Finance Bank | 1800-258-7300 |
Axis Bank Ltd | 1860-419-8585 |
Bank of Baroda | 1800-103-4568 |
Canara Bank | 1800-103-3568 |
City Union Bank Ltd | 1800-258-7200 |
Equitas Small Finance Bank | 1800-103-1222 |
Federal Bank | 1800-266-9520 |
FINO Payments Bank | 022-6868-1414 |
HDFC Bank | 1800-120-1243 |
ICICI Bank | 1800-210-0104 |
IDBI Bank | 1800-266-1962 |
IDFC First Bank | 1800-266-9970 |
IndusInd Bank | 1860-210-8887 |
Karur Vysya Bank | 1800-102-1916 |
Kotak Mahindra Bank | 18-602-666-888 |
Nagpur Nagarik Sahakari Bank | 1800-266-7183 |
PAYTM Bank | 1800-120-4210 |
Punjab Maharashtra Bank | NA |
Punjab National Bank | 1800-419-6610 |
Saraswat Bank | 1800-229-999/1800-266-5555 |
South Indian Bank | 1800-425-1809 |
State Bank of India | 1800-110-018 |
Syndicate Bank | 1800-3011-3333 |
Union Bank of India | 1800-258-6400 |
YES BANK | 1800-3000-1113 |
फास्टैग को किसी भी प्वाइंट ऑफ सेल (POS) लोकेशन पर जाकर बैंक से ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। इसके लिए आप Online Apply भी कर सकते हैं। FASTag registration process अलग अलग bank में अलग अलग हो सकती हैं। इसके अलावा आप Amazon, Paytm, Airtel Payments Bank के through भी फास्टैग खरीद सकते हैं।
FASTag account के लिए आप किसी भी bank के जरिये apply कर सकते हैं, जिसके लिए registration process निम्न प्रकार हैं:
FASTag account को open करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है:
अगर आपने वाहन के लिए फास्टैग card को बना लिया है तो यह तब से लेकर अगले 5 साल के लिए वैध होगा। जिसमे आप अपनी जरुरत के हिसाब से recharge कर सकते हैं और इस card को toll plaza पर उपयोग कर सकते हैं।
FASTag card के लिए processing fee मात्र 100 रूपये है लेकिन आपको इसके साथ 400 रूपये और देने पड़ते हैं, जिसमे से 200 रुपए security और 200 रुपए का balance आपके card के account में credit हो जायेगा। इस प्रकार आपको कुल 500 रूपये देने पड़ेंगे।
Note: लगने वाला शुल्क समय के साथ बदल भी सकता है। जानकारी के अनुसार Light vehicle और Heavy vehicle के लिए शुल्क अलग अलग है। Light vehicle के अंतर्गत car/jeep/van आते हैं। Heavy vehicle जैसे कि bus/truck/3 axle के लिए शुल्क सामान्य शुल्क से ज्यादा हो सकता है।
आप नीचे दिए गए steps को follow करके FASTag को activate कर सकते हैं:
FASTags को credit card/debit card/NEFT/ RTGS या net banking के जरिए recharge कर सकते हैं। इस card में कम से कम 100 और ज्यादा से ज्यादा 1 लाख रुपए का रिचार्ज कराया जा सकता है। इसमें एक और option देखने को मिल जाता है जो यह है कि आपका card balance कम या शून्य होने पर automatically आपके बैंक account से पैसा इस card में transfer हो जाता है। इसका फायदा यह है कि आपको बार बार अपना balance check करने की जरूरत नहीं है। पैसे स्वतः ही आपके फास्टैग card में आ जायेंगे। आप नीचे दी गयी किसी भी method का प्रयोग करके फास्टैग recharge कर सकते हैं:
आप UPI के द्वारा फास्टैग कार्ड को recharge कर सकते हैं, जिसके लिए आप निम्नलिखित steps को follow कर सकते हैं:
इस card को activate और recharge करने के लिए My FASTag mobile app उपलब्ध है। Android users Google Play Store से My FASTag app download कर सकते हैं और iPhone users Apple store से My FASTag app download कर सकते हैं। यह app download करने के लिए free में उपलब्ध है जिसे download करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है।
My FASTag mobile app के जरिये आप अपने किसी भी bank account को फास्टैग से जोड़ सकते हैं। इस app में National Highway Authority of India prepaid wallet की सुविधा उपलब्ध है, जहां पर आप पैसों को अपने wallet में add कर सकते हैं और यह शुल्क toll tax देते समय wallet से deduct हो जायेगा।
वाहन में इस sticker को चिपकाते समय निम्न बातों का ध्यान रखें:
My FASTag app में फास्टैग wallet balance status अलग-अलग color code में show होता है:
Vehicle Class 4 – * Car / Jeep / Van * Tata Ace & Similar mini Light Commercial Vehicle | VIOLET |
Vehicle Class 5 – * Light Commercial Vehicle (2 Axle) / Mini-Bus | ORANGE |
Vehicle Class 6 – * Bus/Truck (3 Axle) | YELLOW |
Vehicle Class 7 – * Bus/Truck (2 Axle) | GREEN |
Vehicle Class 12 – * Bus/Truck (4 Axle / 5 Axle / 6 Axle) | PINK |
Vehicle Class 15 – * Truck (7 or More Axle) | MODERATE BLUE |
Vehicle Class 16 – * Heavy Construction machinery (HCM) / Earth Moving Equipment (EME) | DARK GRAYISH BLUE |
1. National Electronic Toll Collection (NETC) क्या है?
National Electronic Toll Collection एक Program है जिसमे FASTag device का उपयोग किया जाता है और Radio Frequency Identification (RFID) technology के द्वारा NETC enabled toll plaza पर electronic payment हो जाती है।
2. National Electronic Toll Collection Program को क्यों शुरू किया गया?
National Electronic Toll Collection (NETC) program को NPCI, NHAI और IHMCL के द्वारा launch किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य toll plaza पर होने वाली समस्याओं को दूर करना है।
3. FASTag के benefits क्या हैं?
Cashless payment, Online recharge, Promotional cashback, SMS alerts, Faster transit, Save Fuel
4. क्या FASTag compulsory है?
Toll payments के लिए FASTag को compulsory कर दिया गया है।
5. FASTag की validity कितनी है?
FASTag की validity 5 साल के लिए है।
6. फास्टैग के लिए apply करने के लिए किन documents की जरूरत है?
Signed FASTag application form, Registration Certificate (RC) of the vehicle, Passport size photograph of the vehicle owner, KYC documents, driving license, Image of Vehicle (Optional)
7. क्या NPCI के द्वारा फास्टैग को issue किया जाता है?
नहीं, NPCI के द्वारा फास्टैग को issue नहीं किया जाता है। NPCI ने toll payment electronically करने के लिए NETC System को develop किया है।
8. क्या फास्टैग से toll tax देने पर cashback प्राप्त होता है?
हाँ, फास्टैग से toll tax देने पर cashback प्राप्त होता है, लेकिन यह राशि निश्चित नहीं है।
9. क्या फास्टैग पूरे भारतवर्ष में toll plaza पर काम करता है?
हाँ, यह पूरे भारतवर्ष में toll plaza पर काम करता है।
10. अगर Toll charge दो बार deduct या incorrectly deduct हो जाए तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में आप issuing bank की customer helpline से संपर्क करें और double deduction/incorrect deduction issue को report करें। आपकी complaint को review करने के बाद लगा हुआ double charge या incorrect charge वापिस हो जायेगा।
11. क्या फास्टैग को replace कर सकते हैं?
फास्टैग को replace करने के लिए आप अपने bank की website या NETC customer service desk से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
12. फास्टैग के damage हो जाने पर क्या करें?
फास्टैग के damage हो जाने पर अपने Tag issuing bank से संपर्क करें और replacement के लिए request करें।
13. Vehicle को sell या transfer करने पर क्या करें?
अगर आपको अपने Vehicle को sell या transfer करना है तो आप अपने issuing bank से इस बारे में संपर्क करें और अपना account बंद करवा लें।
14. अगर फास्टैग काम नहीं कर रहा है तो क्या करें?
आप Toll plaza पर अन्य तरीकों से payment कर सकते हैं और 1033 call center पर complaint कर सकते हैं।
यह भी देखें 👉👉 Voter ID Card कैसे Download करें? Step by Step Guide