ई-श्रम कार्ड 2023: रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | E-Shram Card Registration, Benefits in Hindi

वर्तमान समय में हमने कोरोना वायरस के कारण श्रमिकों की दयनीय स्थिति देखी है। उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि उन तक सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं नहीं पहुंच पाई। हमारे देश में गरीबों के कल्याण के लिए सरकारी योजनाओं की कमी नहीं है।

हर साल केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें गरीब लोगों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाती है, लेकिन समस्या यह रहती है कि वह योजनाएं उन गरीब लोगों तक पहुंच ही नहीं पाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सरकार के पास देश में रेहड़ी-पटरी, गरीब मजदूर लोग जो बेहद ही निम्न स्तर का जीवनयापन कर रहे है, उनकी जानकारी मौजूद नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने E-SHRAM (ई-श्रम) पोर्टल लांच किया है।

आज के लेख में हम आपको E-SHRAM पोर्टल क्या है, E-SHRAM पोर्टल कब और किसने लांच किया, E-SHRAM पोर्टल के लिए जरूरी दस्तावेज,  इससे होने वाले फायदे आदि से संबंधित सभी बातें बताएंगे।

ई-श्रम पोर्टल क्या है?

e-shram portal hindi registration benefits

केंद्र सरकार ने श्रमिकों और मजदूरों के लिए E-shram पोर्टल शुरू किया  है। इस पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार देश के असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिकों का ऑनलाइन माध्यम से डेटा एकत्र करेगी, जिससे केंद्र सरकार हर गरीब मजदूर व्यक्ति की जानकारी जुटा सके। इसके बाद इसी डेटा को ध्यान में रखकर गरीबो के कल्याण की योजनाएं बनाई जाएगी और उन लोगों तक पहुंचने वाले लाभ में पारदर्शिता भी लाई जा सकेगी।

E-Shram पोर्टल कब लांच हुआ?

E-SHARM 26 अगस्त 2021 को लांच किया गया था और इससे पहले 25 अगस्त 2021 को इसका Logo लांच कर दिया गया था। इसे श्रम एंव रोजगार मंत्रालय के द्वारा लांच किया गया है। इसके लिए सरकार ने 404 करोड़ का बजट भी निर्धारित किया है। जिससे गरीब लोगों के कल्याण की योजनाएं लागू की जा सकें, ताकि उनके जीवनयापन में सुधार लाया जा सके।

E-Shram पोर्टल का लक्ष्य क्या है?

इस पोर्टल के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि वह देश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लगभग 38 करोड़ लोगों का डेटा जुटा ले। जिससे गरीब लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और सीधा उनको लाभ पहुंचाने वाली योजना बनाई जा सके।

E-Shram कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज?

ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए किसी विशेष दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती है। यदि आप स्वंय अपने फोन या लैपटॉप से रजिस्ट्रेशन करना चाहते है या CSC सेंटर से करवाना चाहते है, तो आपके पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर 
  • बैंक पासबुक
  • बिजली का बिल 
  • राशन कार्ड

लेकिन यदि आपके पास आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, तो आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर भी जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। वहां आपका रजिस्ट्रेशन बायोमैट्रिक के जरिए कर दिया जाएगा। 

ई-श्रम कार्ड के लिए कौन-कौन रजिस्ट्रेशन कर सकता है?

भारत सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार 48.7 करोड़ कामगार असंगठित क्षेत्र में कार्य करते है और यह सभी ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते है:

  • असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले 
  • मजदूर 
  • रेहड़ी पटरी लगाने वाले लोग
  • घर बनाने वाले मजदूर
  • प्रवासी मजदूर
  • घरेलू  कामकाज से जुड़े लोग
  •  पशुपालन में लगे लोग
  • छोटे व सीमांत किसान
  • सफाई कर्मचारी 
  • बढाई मिस्त्री 
  • प्लंबर
  •  दुग्ध उत्पादन में लगे किसान
  •  रिक्शा चलाने वाले 
  • ट्रक ड्राइवर 
  • महिला बीड़ी मजदूर 
  • मछुआरे 
  • फल व सब्जी विक्रेता 
  • ऑटो ड्राइवर 
  • समाचार पत्र विक्रेता 
  • ईट भट्टा मजदूर 
  • चमड़ा कामगार
  • सड़क विक्रेता
  • लेबलिंग और पैकिंग में लगे लोग
  • नमक कार्यकर्ता
  • नाई
  • आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

इनके अलावा भी बहुत से असंगठित क्षेत्र है, जिनके श्रमिक इस पर आवेदन कर सकते है।

ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए योग्यता

किसी भी सरकारी योजना का हिस्सा बनने के लिए कुछ ना कुछ योग्यता अनिवार्य होती है। ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए निम्न योग्यताएं है:

  • आपकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आप असंगठित क्षेत्र में कार्यरत होने चाहिए।
  • आप EPFO और ESIC के सदस्य नहीं होने चाहिए।
  • आप आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
  • अगर किसी परिवार के 5 सदस्य असंगठित श्रमिक है तो सभी को कार्ड बनवाना अनिवार्य है।

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुल्क

E-shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपसे किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। यदि आप CSC सेंटर पर रजिस्ट्रेशन करवाते है तो वह भी पूरी तरह से निशुल्क किया जाता है।

ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (e shram card registration)

ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन (e shram card registration) की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (e shram card online registration) आप इन स्टेप्स को फॉलो करके कर सकते है:

  • सबसे पहले आप E- SHRAM की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर विजिट करे।
  • इसके बाद होम पेज पर दिखने वाले ‘सेल्फ रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।
  • अब आप आधार नंबर भरकर प्राप्त होने वाले OTP को डालकर लॉगिन करें। ध्यान रखें कि इस दौरान OTP उसी नंबर पर प्राप्त होगा, जो आपने आधार से लिंक किया हुआ होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आने वाली जानकारी को स्वीकार करके आगे बढ़ जाएं।
  • इसके बाद आपको फॉर्म का पहला पेज मिलेगा, जिसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी और अपने आवास व शैक्षणिक जानकारी को भरना होगा।
  • इसके बाद इस पेज को Save करके आगे बढ़ जाएं और आगे आपको चुनना होगा कि आप किस तरह का काम या व्यसाय करना चाहते है। 
  • अगले पेज पर आपको अपने बैंक खाते से जुड़ी सारी जानकारी भरनी होगी। इस जानकारी को बेहद सावधानी से भरें। 
  • अंत में आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारियां स्क्रीन पर आ जाएंगी। आप इन्हें अच्छे से चेक कर लें, यदि सभी जानकारियां सही है तो OK कर दें।
  • इसके बाद आपके फोन पर एक OTP प्राप्त होगा। OTP भरते ही आपकी स्क्रीन पर ई-श्रम कार्ड (e shram card) आ जाएगा, जिसमें एक QR कोड भी दिया गया होगा। आप इसे डाउनलोड कर लें।

ई-श्रम कार्ड के फायदे (e shram card benefits in hindi)

भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है, परंतु उनके बारे में जानकारी ना होने के कारण वे योजना का लाभ नहीं उठा पाते। आपको ई-श्रम कार्ड के निम्नलिखित फायदे होंगे:

  • इसमें आपको 12 अंकों का एक यूनिक नम्बर मिल जाएगा, जिससे आपके लिए आने वाली हर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा।
  • E-shram कार्ड बनने के बाद आपका दो लाख का एक्सीडेंटल मृत्यु बीमा होगा।
  • यदि आप किसी हादसे में अंशिक विकलांगता का शिकार हो जाते है, तो 1 लाख का बीमा दिया जाएगा।
  • इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के द्वारा दुर्घटना बीमा कवरेज भी मिलेगा।
  • इसी के साथ इस कार्ड के बनने से आपका डेटा सरकार के पास भी मौजूद होगा, जो कि आप को रोजगार प्रदान करने  में मददगार सिद्ध होगा।
  • किसी भी आपदा या महामारी के समय असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा रहने की व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
  • जिस प्रकार आधार कार्ड पूरे देश में चलता है, उसी प्रकार E-Shram कार्ड पूरे देश में चलेगा।

E-Shram पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर

E-shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार की तरफ से एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जोकि 14434 है। इसके अलावा आप 1800-1374-150 पर भी सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक संपर्क कर सकते है और इस नंबर पर आप रजिस्ट्रेशन करने से जुड़ी किसी भी समस्या पर इनके प्रतिनिधि से बात कर सकते है। 

ई-श्रम पोर्टल से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

ई-श्रम पोर्टल क्या है?

असंगठित क्षेत्र में लगे श्रमिकों का डेटा रखने के लिए बनाया है।

ई-श्रम पोर्टल कब लांच किया गया?

26 अगस्त 2021

ई-श्रम पोर्टल का लक्ष्य क्या है?

असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना

ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क क्या है?

कोई भी शुल्क नहीं

ई-श्रम पोर्टल हेल्पलाइन नंबर क्या है?

14434

ई-श्रम कार्ड कब तक के लिए वैध रहेगा?

जीवन भर के लिए

क्या ई-श्रम कार्ड हर साल रिन्यू करवाना पड़ेगा?

नहीं

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से हमने आपको ई-श्रम कार्ड से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की है। उम्मीद है आपको हमारा लेख पसंद आया होगा अगर आपके मन मे इससे जुड़े कोई प्रश्न है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

यह भी देखें

नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय, हाइट, भाला फेंक रिकॉर्ड

गौतम बुद्ध का जीवन परिचय