दिसंबर 2021 की नई फिल्में | December 2021 New Bollywood Movies in Hindi

दिसंबर 2021 की नई फिल्में (December 2021 New Movies in Hindi) इस प्रकार हैं:

तड़प

कहानी:

फिल्म में अमीर लड़की को गरीब लड़के से प्यार हो जाता है। विधायक बाप इस प्यार को बर्दाश्त नहीं करता है। पाबंदियां लगाई जाती हैं. लेकिन हमेशा की तरह लड़की मजबूर होकर अपने परिवार के सामने घुटने टेक देती है और दूसरी जगह शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। पहली नजर में यह फिल्‍म आपको एक टिपिकल गरीब लड़के और अमीर लड़की की प्रेम कहानी लग सकती है। लेकिन असल में ऐसा है नहीं, क्‍योंकि कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, इसकी कई परतें खुलती जाती हैं।

Cast: तारा सुतारिया, अहान शेट्टी, सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा, सुमित गुलाटी

Release Date: 03 दिसंबर 2021

बॉब बिस्वास

कहानी:

बॉब बिस्वास (अभिषेक बच्चन) ऐक्सिंडेट के बाद 8 सालों तक कोमा में रहा था। अब उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। लेकिन बॉब बिस्वास अपनी यादाश्त खो चुका है और अपनी पत्नी मैरी बेटे बेनी और बेटी मिनी को नहीं पहचानता है। बॉब अपनी नई जिंदगी शुरू करे इसी बीच दो पुलिसवाले जिशू नारग और खराज साहू उसे बहकाते हैं और उसे बताते हैं कि वह एक पेशेवर हत्यारा रहा है और उसे अपने काम पर वापस लग जाना चाहिए। अब बॉब बेहद मुश्किल में हैं क्योंकि वह हत्याएं नहीं करना चाहता। अपने कल और आज से बॉब की कहानी ही फिल्म में दिखाई गई है।

Cast: अभिषेक बच्‍चन, चित्रांगदा सिंह, पारण बंदोपाध्याय, रोनित अरोरा, टीना देसाई, दितिप्रिया रॉय, समारा तिजोरी

Release Date: 03 दिसंबर 2021

कोबाल्ट ब्लू

कहानी:

प्रतीक का किरदार एक परिवार का पेइंग गेस्ट बनता है। यहां लड़के को उससे प्यार हो जाता है, मगर उससे तब सदमा लगता है, जब प्रतीक का किरदार उसकी बहन के साथ भाग जाता है। ट्रेलर में प्यार के विभिन्न रंगों का साम्य कोबाल्ट ब्लू से दिखाया गया है।

Cast: प्रतीक बब्बर, अंजलि शिवरामन, नीले मेहंदी, पूर्णिमा इंद्रजीतो, गीतांजलि कुलकर्णी, शिशिर शर्मा, अनंत विजय

Release Date: 03 दिसंबर 2021

चंडीगढ़ करे आशिकी

कहानी:

चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान खुराना ने चंडीगढ़ के एक गबरू जवान मनु की भूमिका अदा की है। पेशे से मनु जिम ओनर है और फिल्म में वाणी कपूर ने जुंबा टीचर मानवी का रोल अदा किया है। धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो जाता है लेकिन जब मनु को पता चलता है कि मानवी ट्रांस वूमेन है, तो उसकी दुनिया ही उजड़ जाती है। इसके बाद दोनों अलग हो जाते हैं लेकिन बार-बार स्थिति ऐसी बनती है कि दोनों को ना चाहकर भी एक-दूसरे के सामने आना होता है।

Cast: आयुष्‍मान खुराना, वाणी कपूर, अभिशेक बजाज, कंवलजीत सिंह, गौतम शर्मा, योगराज सिंह, अंजन श्रीवास्तव

Release Date: 10 दिसंबर 2021

वेल्ले

कहानी:

फिल्म में करण के किरदार का नाम राहुल होता है जो कि कॉलेज में पढ़ता है. राहुल एक आलसी टाइप का लड़का है, जो कि मेहनत से दूर भागता है। फिल्म में राहुल कामयाबी के लिए शॉर्ट कट तलाशता है। फिल्म में राहुल के साथ उसके दो खुराफात दोस्त भी होते हैं।

फिर एंट्री होती है एक लड़की की। ये लड़की अपने पिता की सख्ती से तंग आकर इन तीनों के साथ मिलकर एक प्लान बनाती है, जो बाद में इन चारों पर ही भारी पड़ जाता है। लड़की इन तीनों से खुद को किडनैप करवाने की योजना बनाती है।लेकिन सब कुछ उल्टा हो जाता है, आन्या को असली के गुंडे किडनैप कर लेते हैं और उन तीनों वेल्ले लड़कों से 10 लाख की फिरौती मांगते हैं। ट्रेलर के बीच में अभय देओल मौनी रॉय को कहानी सुनाते नजर आते हैं।

Cast: अभय देयोल, करण देओल

Release Date: 10 दिसंबर 2021

कोड नेम अब्दुल

कहानी:

चार भारतीय काउंटर इंटेलिजेंस (रॉ) एजेंटों को एक मायावी आतंकवादी तारिक को न्यूयॉर्क से भारत ले जाने के लिए एक मिशन दिया जाता है। उन्हें एक रहस्यमय महिला सलमा मिलती है, जिससे वे एक सुरक्षित घर में पूछताछ करते हैं। क्या चार भारतीय एजेंट तारिक को पकड़ने में सफल हो जाते हैं या भारत फिर से भारत को निशाना बनाने वाले आतंकवादी को गिरफ्तार करने में विफल हो जाएगा? और सलमा कौन है और वह तारिक के आतंकवादी समूह के कामकाज के बारे में इतना कैसे जानती है?

Cast: अभयतनीषा मुखर्जी, दीपक रावेला, अशोक चौधरी, खातेरा हकीमी, सुमेध वानखड़े

Release Date: 10 दिसंबर 2021

420 IPC

कहानी:

420 आईपीसी के ट्रेलर में विनय पाठक को एक साधारण चार्टर्ड एकाउंटेंट के रूप में दिखाया गया है, जिसके पास MMRDA के डिप्टी डायरेक्टर जैसे प्रभावशाली क्लाइंट्स हैं। जब इस क्लाइंट को सीबीआई द्वारा 1200 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार किया जाता है और जब एक अन्य क्लाइंट केसवानी (पाठक) पर 50-50 लाख रुपये के तीन खाली चेक चोरी करने और जाली बनाने का आरोप लगाता है, तो उसका जीवन उल्टा हो जाता है। वह चोरी, जालसाजी और बैंक धोखाधड़ी के प्रयास के गंभीर आरोपों से लड़ता है।

Cast: विनय पाठक, गुल पनाग, रणवीर शौरे, रोहन विनोद मेहरा

Release Date: 17 दिसंबर 2021

83

कहानी:

फिल्म 1983 के वर्ल्डकप विजेता कपिल देव के ऊपर आधारित है, जब भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था। इस दौरान कैसे टीम इंडिया का हर एक प्लेयर आउट होता जा रहा था और फिर पूरी टीम कपिल देव से उम्मीद लगाकर बैठी थी। बता दें कि फिल्म में कपिल देव का रोल रणवीर सिंह निभा रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में रणवीर की वाइफ दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म में ताहिर भसीन सुनील गावस्‍कर का, साकिब सलीम मोहिन्‍दर अमरनाथ का, तो वहीं चिराग पाटिल संदीप पाटिल का किरदार निभा रहे हैं।

Cast: रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम

Release Date: 24 दिसंबर 2021

अतरंगी रे

कहानी:

फिल्म की कहानी है बिहार की एक लड़की रिंकू और तमिल लड़के विशू की। विशू को जबरन पकड़कर रिंकू से साथ उसका पकड़वा विवाह करवा दिया जाता है। पकड़वा विवाह बिहार में होता है. इसे फोर्स मैरिज भी कहते हैं। रिंकू और विशू की मर्जी के बिना ये शादी होती है। रिंकू तो अक्षय कुमार (शहजाद) से प्यार करती है। रिंकू और विशू फैसला करते हैं कि दोनों अपनी अपनी लाइफ में रहेंगे, शादी को फॉलो नहीं करेंगे।

हीरो-हीरोइन को आखिर में एक दूसरे से प्यार हो ही जाता है। मगर ट्विस्ट ये है कि रिंकू अपनी जिंदगी में विशू को भी चाहती हैं और शहजाद को भी, वो किसी को खोना नहीं चाहती। अब प्यार की इस अतरंगी कहानी का क्या द एंड होता है ये सस्पेंस तो फिल्म की रिलीज के बाद ही खुलेगा।

Cast: अक्षय कुमार, सारा अली खान, धनुष, मोहम्‍मद जीशान अयूब

Release Date: 24 दिसंबर 2021

जर्सी

कहानी:

शाहिद कपूर अपनी बीवी से कहते हैं कि उन्हें पैसों की जरूरत है। उनके बेटे ने अपने बर्थडे पर जर्सी की डिमांड की है। शाहिद कपूर के किरदार का अतीत सामने आता है कि वह क्रिकेटर रह चुका है लेकिन, उसने ये गेम छोड़ दिया है। बेटे के ख्वाहिश पूरा करने के लिए वह फिर मैदान पर वापसी करता है।

Cast: शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर

Release Date: 31 दिसंबर 2021

यह भी देखें ???????? नवम्बर 2021 की नई फिल्में