HomeCurrent Affairsकरंट अफेयर्स फरवरी 2020 – Current Affairs February 2020 in Hindi

करंट अफेयर्स फरवरी 2020 – Current Affairs February 2020 in Hindi

Current Affairs February 2020 in Hindi – फरवरी 2020 के करंट अफेयर्स यहाँ पर उपलब्ध हैं और प्रतिदिन अपडेट किये जाते हैं। यहाँ पर करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (current affairs questions & answers) उपलब्ध है।फरवरी 2020 के प्रतिदिन अपडेट होने वाले करंट अफेयर्स (February 2020 current affairs) पढ़ने के लिए इस पेज को विजिट करें।

1. 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है, इस दिवस के द्वारा किस महापुरुष को श्रद्धांजली दी जाती है?

उत्तर – महात्मा गाँधी

2. किस भारतीय-अमेरिकी को IBM का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है?

उत्तर – अरविन्द कृष्णा

3. अबिदाली नीमचवाला किस भारतीय आईटी कम्पनी के सीईओ थे?

उत्तर – विप्रो

4. जय बिसारिया को किस देश का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?

उत्तर – कनाडा

5. श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – गोपाल बागले

6. विश्व आर्द्र्भूमि दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 2 फरवरी

7. बैंकर मैगज़ीन द्वारा किस भारतीय बैंकर को ‘सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द ईयर (एशिया-पैसिफिक 2020)’ चुना गया?

उत्तर – शक्तिकांत दास

8. 2018 के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किशोर कुमार सम्मान किसे प्रदान किया गया?

उत्तर – वहीदा रहमान

9. DefExpo का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

उत्तर – लखनऊ

10. अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा सूचकांक 2020 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर – 40

11. इजराइल के एल्बित सिस्टम ने किस भारतीय कंपनी के साथ गैर-मानवीय हवाई वाहन (UAV) निर्मित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर – हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड

12. किस राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग का नाम बदलकर ‘जल शक्ति विभाग’ रखा गया है?

उत्तर – जम्मू-कश्मीर

13. DefExpo में ‘खगान्तक’ नामक स्वदेशी मिसाइल को प्रदर्शित किया गया, इस मिसाइल का निर्माण किस फर्म द्वारा किया गया है?

उत्तर – JSR डायनामिक्स

14. नसीम शाह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़ बने, वे किस देश से हैं?

उत्तर – पाकिस्तान

15. ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2020 का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – मुंबई

16. किस राज्य की मेट्रो रेल सेवा देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑपरेशन मेट्रो नेटवर्क बन गयी है?

उत्तर – हैदराबाद मेट्रो

17. 13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

उत्तर – गांधीनगर

18. द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

उत्तर – भुबनेश्वर

19. 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

उत्तर – चंडीगढ़

20. जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2021 का आयोजन किस देश में किया जाएगा?

उत्तर – भारत

21. 13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन का शुभंकर किसे चुना गया है?

उत्तर – ग्रेट इंडियन बस्टर्ड

22. ‘पहले सेफ्टी’ किस टेक कंपनी की इन्टरनेट सुरक्षा पहल है?

उत्तर – गूगल

23. ‘वी थिंक डिजिटल’ किस टेक कंपनी की डिजिटल साक्षरता पहल है?

उत्तर – फेसबुक

24. ‘स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर’ पहल को किस योजना के तहत शुरू किया गया है?

उत्तर – आयुष्मान भारत

25. विश्व रेडियो दिवस 2020 की थीम क्या है?

उत्तर – रेडियो और विविधता (Radio and Diversity)

26. ’मिलन’ नामक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास की थीम क्या है?

उत्तर – Synergy Across the सीज

27. तेलंगाना की बायोटेक्नोलॉजी व जीव विज्ञान फोरम ‘बायो एशिया 2020’ की थीम क्या है?

उत्तर – Today For टुमारो

28. ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ 2020 की थीम क्या है?

उत्तर – विज्ञान में महिलाएँ

29. भारत का नया वित्त सचिव किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – देबाशीष पांडा

30. भारतीय मूल के ऋषि सुनक हाल ही में किस देश के वित्त मंत्री बने?

उत्तर – यूनाइटेड किंगडम

31. मार्सेलो रेबेलो डी सौसा हाल ही में भारत की यात्रा पर आये हैं, वे किस यूरोपीय देश के राष्ट्रपति हैं?

उत्तर – पुर्तगाल

32. नशीली दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए बिम्सटेक सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली

33. भारत की तीसरी कॉर्पोरेट यात्री ट्रेन का नाम क्या है?

उत्तर – काशी महाकाल एक्सप्रेस

34. यश भारती अवार्ड किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश

35. भारत-बांग्लादेश के बीच सम्प्रीती-IX अभ्यास का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – उमरोई (मेघालय)

36. वर्ल्ड पापुलेशन व्यू की हालिया रिपोर्ट के अनुसार विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत का स्थान कौन सा है?

उत्तर – पांचवा

37. अस्पतालों के आधुनिकीकरण के लिए किस राज्य ने ‘नाडू-नेडू’ योजना लांच की?

उत्तर – आंध्र प्रदेश

38. ‘साइल हेल्थ कार्ड’ स्कीम को किस वर्ष लांच किया गया था?

उत्तर – 2015

39. हाल ही में अशरफ गनी को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया?

उत्तर – अफगानिस्तान

40. भारत का पहला सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त हवाईअड्डा कौन सा बना?

उत्तर –दिल्ली हवाईअड्डा

41. किस देश ने पॉइंट बेस्ड इमीग्रेशन (आप्रवासन) सिस्टम लॉंच करने की घोषणा की है?

उत्तर –यूनाइटेड किंगडम

42. राम मंदिर परिसर विकास समिति का अध्यक्ष किसे चुना गया है?

उत्तर: नृपेन्द्र मिश्रा

43. किस राज्य द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती को ‘राज्य महिला बाल संरक्षण दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा?

उत्तर: तमिलनाडु

44. डब्ल्यूएचओ आयोग और यूनिसेफ द्वारा जारी ‘ग्लोबल फ्लोरिशिंग इंडेक्स’ में भारत का रैंक क्या है?

उत्तर: 131

45. वार्षिक ‘नेचर रैंकिंग इंडेक्स -2020’ के अनुसार, किस भारतीय संस्थान को देश में पहले स्थान पर रखा गया है?

उत्तर: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)

46. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के संदर्भ में, CCPA का पूर्ण स्वरूप क्या है?

उत्तर: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (Central Consumer Protection Authority)

47. अटल किसान – मजदूर कैंटीन योजना किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर: हरियाणा

48. हाल ही में किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में ‘राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव’ का आयोजन किया गया?

उत्तर: नई दिल्ली

49. नई दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का रैंक कौन सा है?

उत्तर – तीसरा

50. हाल ही में किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन, 2020 का आयोजन किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली

51. किस अफ्रीकी देश को FATF की ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला गया है?

उत्तर – मॉरिशस

52. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम किस देश में स्थित है?

उत्तर – भारत

53. किस केन्द्रीय मंत्रालय ने हाल ही में 5G हैकाथॉन लांच की?

उत्तर – दूरसंचार विभाग

54. 5 मार्च, 2020 को इसरो द्वारा लॉन्च किए जाने वाले नए उपग्रह का नाम क्या है?

उत्तर- GISAT-1

55. “RAISE 2020” शिखर सम्मेलन, जो हाल ही में सुर्ख़ियों में था, किस क्षेत्र से जुड़ा है?

उत्तर – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

RELATED ARTICLES