अप्रैल 2021 की नई फिल्में | April 2021 New Movies

अप्रैल 2021 की नई फिल्में इस प्रकार हैं:

द बिग बुल: द मैन हु सोल्ड ड्रीम्स टू इंडिया:

कहानी:

यह फिल्म स्टॉकब्रोकर हर्षल मेहता के निजी ज़िंदगी पर आधारित है। हर्षल को फाइनैंशल क्राइम के कारण अरेस्ट किया गया था। क्राइम की यह घटना वर्ष 1992 में सिक्योरिटी स्कैम में हुआ था। हर्षल के खिलाफ कई क्रिमिनल चार्ज भी लगे हैं। यही नहीं उनकी 2001 में 27 वर्ष की उम्र में मौत हो गयी थी। हर्षल मेहता को बिग बुल के नाम से भी जाना जाता था। ऐसा माना जा रहा है की अभिनेता अभिषेक बच्चन इस फिल्म में हर्षल मेहता की भूमिका निभा रहे हैं।

Cast: अभिषेक बच्‍चन, निकिता दत्ता, इलियाना डी क्रूज, सुमित वत्स, महेश मांजेकर, राम कपूर, सोहम शाह, लेखा प्रजापति, संजीव पांडेय, सौरभ शुक्ला, समीर सोनी

Release Date: 8 अप्रैल 2021

फ्लाइट:

कहानी:

फिल्‍म की शुरुआत एक विमान हादसे से होती है। इसमें 70 लोगों की जान गई है। जांच चल रही है। रणवीर मल्‍होत्रा (मोहित चड्ढा) आदित्‍यराज एविएशन कंपनी के मालिक हैं। पता चलता है कि हादसा विमान में खराबी के कारण हुई थी। रणवीर अपनी ही कंपनी में मौजूद भ्रष्‍ट लोगों के घोटाले का पर्दाफाश करना चाहता है। लेकिन एक साजिश रची जाती है। रणवीर को प्राइवेट जेट से दुबई जाना है। उसका विमान हवा में ही गायब हो जाता है। विमान में जब रणवीर की नींद खुलती है, तो पता चलता है कि क्रू मेंबर और पायलट को मार दिया गया है। विमान ऊपर आसमान में है और ऑटो पायलट मोड में हैं। कहानी आगे रणवीर के विमान में स्‍ट्रगल और हीरोइज्‍म के साथ सुरक्ष‍ित वापस लौटने की है।

Cast: मोहित चड्ढा, पवन मल्होत्रा, ज़ाकिर हुसैन, विवेक वासवानी, शिबानी बेदी, प्रीतम सिंह

Release Date: 2 अप्रैल 2021

कोई जाने न:

कहानी:

कबीर कपूर (कुणाल कपूर) एक मशहूर लेखक और YouTuber होता है। वह अपनी कहानियों के जरिए मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने और अपराध को रोकने कोशिश करता है। लेकिन एक दिन उसकी अपनी लाइफ में समस्याएं शुरू हो जाती हैं। उसकी पत्नी (विद्या मालवदे), उसे धोखा दे देती है। उसके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराकर उसकी प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने लगती है। पत्नी की नजर कबीर के खटारा जीप और पंचगनी में स्थित बंगले पर है, जहां उसका गहरा अतीत छिपा होता है। इतना ही नहीं कबीर की पत्नी उसको ब्लैकमेल करने के लिए एक चालाक जासूस रिकी रोसारियो (करीम हाजी) को हायर कर लेती है। इन सबके बीच पंचगनी के रास्ते पर कबीर की मुलाकात सुहाना (अमायरा दस्तूर) नामक खूबसूरत लड़की से होती है।

बहुत जल्द दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। पंचगनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं। कबीर वहां अपनी किताब लिखता है। इसी बीच उसकी जिंदगी में एक बार फिर तूफान आ जाता है। शहर में खून होने लगते हैं। खून करने का तरीका कबीर की किताबों में लिखी गई कहानियों में बताए गए आइडिया के आधार पर होता है। पुलिस की नजर में कबीर संदिग्ध हो जाता है। पुलिस उससे पूछताछ करती है. ऐसा ही कुछ सुहाना के साथ भी होने वाला होता है। इस तरह सस्पेंस और थ्रिलर बढ़ता जाता है। कबीर और सुहाना के साथ आगे क्या होता है? क्या सच में कबीर ही कातिल होता है? क्या कबीर की पत्नी उसे फंसाने के लिए कोई चाल चलती है? या फिर कोई रहस्यमयी किरदार है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए तो आपको फिल्म ही देखनी होगी।

Cast: कुणाल कपूर, अमायरा दस्‍तूर, नेहा महाजन, विद्या मालवडे, अश्विनी कलसेकर, राज जुत्‍शी, आदित्य लाखिया, जावेद खान, अदिति गोवित्रकर, कमलेश सावंत

Release Date: 2 अप्रैल 2021

हैल्लो चार्ली:

कहानी:

फिल्म की कहानी चिराग रस्तोगी उर्फ चार्ली (आदर जैन) के बारे में है जो इंदौर से मुंबई यूं ही बिना किसी प्लान के सफल होने के लिए आ गया है। उनके अपने मरहूम पिता का कर्ज उतारना है। जल्दी से पैसा कमाने के लिए चार्ली एक काम अपने हाथ में लेता है जिसमें उसे एक गोरिल्ला को मुंबई से दीव तक पहुंचाना है। अब इसमें चार्ली को पैसा तो मिल रहा है मगर गोरिल्ला के ड्रेस में फरार उद्योगपति मकवाना (जैकी श्रॉफ) है जो कई बैंकों को धोखा देकर देश से बाहर फरार होना चाहता है। फिल्म अजीब कंडिशन तब आती है जब गोरिल्ला की ड्रेस में मकवाना के साथ ही कहानी में सर्कस के असली गोरिल्ला की एंट्री होती है। आगे क्या-क्या होता है और मकवाना भाग पाता है या नहीं, इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

Cast: जैकी श्राफ, आदर जैन, श्लोका, एल्नाज़ नोरौजी, राजपाल यादव

Release Date: 9 अप्रैल 2021

99 सांग्‍स

कहानी:

फिल्म की कहानी जय (एहान भट्ट) नाम के एक युवा के इर्दगिर्द घूमती है जो संगीत का दीवाना है। खुद संगीतकार भी है। हालांकि उसके पिता संगीत विरोधी है। जय को सोफी सिंघानिया नाम की लड़की से इश्क हो जाता है जो एक कलाकार है पर मूक है। लेकिन उसके पिता संगीतकारों को दो कौड़ी का समझते हैं। इसलिए जब जय उनके पास सोफी से शादी करने का प्रस्ताव लेकर जाता है तो वे उसके सामने एक चुनौती रखते हैं कि बेटा पहले एक सौ गाने बना कर दिखाओ फिर मेरी बेटी का हाथ मांगने आना। इसके बाद जय शिलांग चला जाता है जहां उसका दोस्त पोलो (तेनजिन डाल्हा) और उसका बड़ा परिवार उसकी मदद करता है। फिर भी उसकी राह आसान नहीं रह जाती और वह मनोवैज्ञानिक रूप से अस्वस्थ हो जाता है।

Cast: मनीषा कोइराला, आदित्य सील, लिजा रे, एहान भट, रंजीत बरोट, कुरुष देबू, रेमो फर्नांडिस, अश्वत भट्ट, राहुल राम, थॉमसन एन्‍ड्र्यूज़

Release Date: 16 अप्रैल 2021