RIP की फुल फॉर्म क्या है? RIP Full Form – What is the full form of RIP?

RIP की फुल फॉर्म “Rest In Peace” होती है। RIP की हिंदी में फुल फॉर्म “शांति से आराम करना” होती है अर्थात इसके माध्यम से व्यक्ति ईश्वर से प्रार्थना करता है कि मृत व्यक्ति की आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

दैनिक जीवन में ऐसे बहुत से शब्द हैं जिनका उपयोग उनकी short form के रूप में किया जाता है। ये short forms इतनी लोकप्रिय हैं कि कुछ विशेष अवसरों पर इनका उपयोग किया जाता है। इन्ही short forms में से एक है RIP, जिसका उपयोग व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए किया जाता है। आइये अब RIP के बारे में विस्तृत में जानते हैं:

RIP शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई?

rip full form

RIP शब्द का चलन 16 शताब्दी में पश्चिमी देशों के द्वारा किया गया था, जहां किसी व्यक्ति के मरने के पश्चात उसकी कब्र पर RIP शब्द को लिखा जाता था और इस बात के सबूत उनकी कब्रों पर देखने के पश्चात मिले।

RIP लैटिन शब्द “Requiescat in Pace” से बना है। RIP को विशेष रूप से ईसाई धर्म में उपयोग किया जाता है, अंग्रेजों द्वारा भी इस शब्द का उपयोग काफी किया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह शब्द काफी लोकप्रिय हो चुका है और लगभग हर किसी के द्वारा इस शब्द का उपयोग किया जाता है। इसकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण social media भी है, जहां पर मृत्यु से सम्बंधित post में RIP लिखकर आत्मा की शांति और दुःख व्यक्त करते हैं।

RIP शब्द का इस्तेमाल कब और क्यों किया जाता है?

RIP शब्द का उपयोग किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर किया जाता है। RIP लिखने से हम एक तरह से ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि भगवान उस व्यक्ति की आत्मा को शांति प्रदान करे। R.I.P एक संवेदनशील शब्द है जिसका उपयोग किसी व्यक्ति की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करने के लिए किया जाता है और उसकी आत्मा की शांति के लिए कामना की जाती है।

RIP शब्द का इस्तेमाल कहाँ पर किया जाता है?

RIP शब्द का इस्तेमाल अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे कि WhatsApp, Facebook, Instagram, Twitter इत्यादि पर अपना दुःख व्यक्त करते हुए किया जाता है। social media पर ऐसी post जो किसी व्यक्ति की मृत्य से सम्बंधित है, उस post पर RIP यानी कि “Rest In Peace” comment करते हुए संवेदना व्यक्त की जाती है। इसके अलावा अखबारों और मैगज़ीन में भी इस शब्द का उपयोग किया जाता है।

RIP की जगह प्रयुक्त होने वाले अन्य शब्द

  • Rest their Soul
  • Rest Easy
  • Sleep in Peace
  • Sleep the big sleep
  • Rest Peacefully

RIP की अन्य full forms

RIP की अन्य full forms इस प्रकार हैं:

  • Requiescat In Pace
  • Research in Progress
  • Recovery Is Possible
  • Really Inspirational People
  • Refractive Index Profile
  • Return If Possible
  • Regular Investment Plan
  • Retirement Income Plan
  • Read in Private
  • Request in Process
  • Rapid Install Package
  • Remote Indicator Panel
  • Rate Image Processor
  • Rapid Installation Plan/Phase
  • Rough-In Point
  • Regulatory of Investigation Powers
  • Refractive Index Profile
  • Raster Image Processor
  • Routing Information Protocol
  • Rocks In Park

यह भी देखें ???????? BC की फुल फॉर्म क्या होती है?

यह भी देखें ???????? ARMY की फुल फॉर्म क्या होती है?