भारत से नोबेल पुरस्कार विजेता | Nobel Prize winners in India

Nobel Prize winners in India – नोबेल पुरस्कार को दुनिया का सर्वोच्च सम्मान कहा जाता है। नोबेल पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है। भारत से नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है:

रवींद्र नाथ टैगोर (1913)

  • महान कवि और साहित्यकार व राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के रचयिता रवींद्र नाथ टैगोर को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें यह सम्मान उनके संवेदनशील, ताजगीभरे और खूबसूरत छंद के लिए दिया गया था।
  • उन्हें यह नोबेल अंग्रेजी में उनकी लिखी रचना के लिए दिया गया था।

सी वी रमन (1930)

  • 17 साल के इंतजार के बाद यह नोबेल फिजिक्स के क्षेत्र में भौतिक शास्त्री सी वी रमन को दिया गया।
  • यह सम्मान उन्हें रोशनी के फैलाव के विषय में उनके काम को लेकर दिया गया।

हर गोविंद खुराना (1968)

  • भारतीय-अमेरिका खुराना को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में यह सम्मान संयुक्त रूप से रॉबर्ट डब्ल्यू हॉल्ली और मार्शल डब्ल्यू निरेनबर्ग के साथ दिया गया।
  • यह सम्मान उन्हें ‘जेनेटिक कोड की विवेचना और प्रोटिन सिंथेसिस में इसके फंक्शन’ विषय पर दिया गया था।

मदर टेरेसा (1979)

  • मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना करने वालीं सामाजिक कार्यकर्ता और रोमन कैथलिक नन मदर टेरेसा को 1979 में शांति का नोबेल दिया गया था।
  • उन्हें यह सम्मान मानवता की सेवा में उनके प्रयास के लिए दिया गया था।

सुब्रमण्यन चंद्रशेखर (1983)

  • भारतीय-अमेरिकी चंद्रशेखर को विलियम ए.फॉलर के साथ फिजिक्स का नोबेल दिया गया था।
  • यह सम्मान उन्हें सितारों के विकास और संरचना में फिजिकल प्रॉसेस का सैद्धांतिक अध्ययन के क्षेत्र में दिया गया था।

अमर्त्य सेन (1998)

  • कोलकाता में जन्मे अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कल्याणकारी अर्थशास्त्र की दिशा में उनके प्रयास के लिए 1998 में नोबेल दिया गया था।

–> What is Nobel Prize in Hindi – जानिये नोबेल पुरस्कार के बारे में

वेंकटरमण रामकृष्णन

  • भारत में जन्मे रामाकृष्णन को 2009 का रसायन का अर्थशास्त्र दिया गया था।
  • उन्हें राइबोसोम की संरचना और क्रियाकलाप के अध्ययन पर दो अन्य वैज्ञानिकों थॉमस ए स्टिट्ज़ और एडा ई योनाथ के साथ यह सम्मान दिया गया था

कैलाश सत्यार्थी (2014)

  • बाल अधिकार के लिए काम करने वाले और बचपन बचाओ आंदोलन के संस्थापक कैलाश सत्यार्थी को शांति के नोबेल से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें यह सम्मान पाकिस्तान की बाल अधिकार कार्यकर्ता मलाला युसुफजई के साथ दिया गया था।

अभिजीत बनर्जी (2019 )

  • कलकत्ता यूनिवर्सिटी और दिल्ली के जेएनयू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले बनर्जी को यह सम्मान उनकी पत्नी एस्तेय डिफ्लो और अमेरिकी अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर के साथ दिया गया है।

–> इनके अलावा 1907 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रुडयार्ड किपलिंग और 1902 चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रोनाल्ड रॉस का जन्म भारत में हुआ था ।

–> 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सर विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल, त्रिनिदाद में पैदा हुए भारतीय मूल के एक ब्रिटिश नागरिक है ।