उत्तर प्रदेश के खनिज संसाधन – Mineral Resources of Uttar Pradesh

Mineral Resources of Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश के खनिज संसाधन के बारे में विस्तृत जानकारी:

  • उत्तर प्रदेश की भू-वैज्ञानिक संरचना के आधार पर खनिजों की खोज एवं उनके आर्थिक दृष्टि से उपयोगी भंडारों का मूल्यांकन किया जाता है।
  • उत्तर प्रदेश में खनिज मुख्यतः दक्षिण के पठारी क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
  • वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश की पहली खनिज नीति घोषित की गयी। इसके तहत प्रदेश के 10 जिले खनिज बहुल क्षेत्र घोषित किये गए हैं, जो निम्न प्रकार हैं:
    • इलाहाबाद
    • बांदा
    • झांसी
    • हमीरपुर
    • ललितपुर
    • महोबा
    • जालौन
    • सहारनपुर
    • मिर्जापुर
    • सोनभद्र

उत्तर प्रदेश में खनिज अन्वेषण कार्य मुख्यतः प्रदेश के दक्षिणी जिलों में सीमित हैं। अभी तक किये गए अन्वेषण के आधार पर प्रदेश में खोजे गए प्रमुख खनिजों का विवरण निम्नलिखित है:

  • चूना पत्थर: उत्तर प्रदेश चूना पत्थर के संचित भण्डार की दृष्टि से देश का दूसरा बड़ा राज्य है। सीमेंट श्रेणी का चूना-पत्थर मुख्य रूप से मिर्जापुर (गुरुमाकनाच, कजराहट, बपुहाटी) और सोनभद्र जिले में पाया जाता है।
  • डोलोमाइट: यह खनिज मिर्जापुर, बांदा एवं सोनभद्र जिले में पाया जाता है। उच्च स्तर के डोलोमाइट का उपयोग इस्पात उद्योग, पोर्टलैंड सीमेंट, प्लास्टर ऑफ़ पेरिस आदि में किया जाता है।
  • कोयला: कोयला भण्डार की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का 8वां स्थान है। कोयला सोनभद्र के सिंगरौली क्षेत्र में प्राप्त किया जाता है। उत्तर प्रदेश के खनिज उत्पादन मूल्य का लगभग 47% हिस्सा कोयले का है।
  • रॉक फॉस्फेट: उत्तर प्रदेश के बांदा और ललितपुर जिलों में रॉक फॉस्फेट के भण्डार पाए गए हैं। इसका उपयोग उर्वरक उद्योग और अम्लीय मृदा के उपचार में किया जाता है।
  • यूरेनियम: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पाया जाता है ।
  • ग्रेफाइट: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में ग्रेफाइट के भंडारों का पता चला है।
  • सिलिका बालू: इलाहाबाद जिले में नैनी में उच्च गुणवत्ता युक्त सिलिका बालू का उत्पादन किया जाता है।
  • पाइरोफिलाइट: उत्तर प्रदेश में झांसी, ललितपुर एवं महोबा जिलों में पाया जाता है। पाइरोफिलाइट का उपयोग सहताप एवं सिरेमिक उद्योग में किया जाता है।
  • पोटाश लवण: उत्तर प्रदेश के कानपुर, गाजीपुर, इलाहाबाद एवं वाराणसी जिलों से प्राप्त किया जाता है।
  • डायस्पोर: उत्तर प्रदेश में डायस्पोर उत्पादक प्रमुख जिले महोबा, ललितपुर एवं झांसी हैं। डायस्पोर के उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है।
  • उत्तर प्रदेश, देश में एंडलुसाइट का डायस्पोर खनिज संसाधन में प्रमुख धारक है। यहां पर 78% एंडलुसाइट और 37% डायस्पोर तथा 10% पाइरोफिलाइट के संसाधन विध्यमान हैं।
  • इमारती पत्थर: उत्तर प्रदेश में इमारती पत्थर की प्राप्ति मिर्जापुर एवं चुनार से होती है।

खनिज संसाधन: महत्वपूर्ण

  • चूना पत्थर: गुरुमा-कनाच-बासुहारी एवं काजराहट (सोनभद्र)
  • कोयला: सिंगरौली (सोनभद्र)
  • सोना: शारदा एवं रामगंगा के रेट में
  • हीरा: बांदा एवं मिर्जापुर
  • तांबा: ललितपुर (सोनराई क्षेत्र)
  • यूरेनियम: ललितपुर
  • संगमरमर: मिर्जापुर, सोनभद्र
  • जिप्सम: झांसी, हमीरपुर
  • सैंड स्टोन: मिर्जापुर
  • डायस्पोर: झांसी, महोबा एवं ललितपुर
  • कांच बालू: लालपुर (इलाहाबाद) तथा बरगढ़ (चित्रकूट)
  • पोटाश लवण: इलाहाबाद, चंदौली, बांदा, झांसी
  • डोलोमाइट: बारी (सोनभद्र)
  • बॉक्साइट: राजौन (चित्रकूट), चंदौली

यह भी देखें ????????उत्तर प्रदेश में सिंचाई

यह भी देखें ???????? उत्तर प्रदेश में वनस्पति एवं फल