हकुना मटाटा का मतलब क्या है? Hakuna Matata meaning in Hindi

Hakuna Matata meaning in Hindi: ऐसे बहुत सारे शब्द हैं जो काफी लोकप्रिय हैं और हमें उनका मतलब जान्ने की काफी जिज्ञासा रहती है। इन्हीं शब्दों में से एक है हकुना मटाटा (Hakuna Matata). आइये जानते हैं हकुना मटाटा का हिंदी में मतलब (Hakuna Matata meaning in Hindi) क्या होता है?

हकुना मटाटा का मतलब क्या है? Hakuna Matata meaning in Hindi

hakuna matata meaning in hindi

हकुना मटाटा का मतलब होता है “चिंता मत करो” या “सब ठीक है” या “कोई परेशानी नहीं है”, जिसको अंग्रेजी में कहते हैं “no worries” or “take it easy” or “no trouble”. यह पूर्वी अफ़्रीका में स्वाहिली भाषा में बोला जाता है जिसमें “Hakuna” का अर्थ है “कोई नहीं” और “Matata” का अर्थ है “मुसीबत”

हकुना मटाटा का प्रयोग कहाँ किया जाता है? Use of Hakuna Matata

हकुना मटाटा शब्द का प्रयोग स्वाहिली भाषा में पूर्वी अफ़्रीका में किया जाता है, जो कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ द कॉन्गो, केन्या, तंजानिया और युगांडा जैसे देशों में बोली जाने वाली भाषा है। लेकिन यह शब्द भारत में भी काफी लोकप्रिय है और विशेष अवसरों या विज्ञापनों में इस शब्द का उपयोग करते हुए देखा जा सकता है।

हकुना मटाटा शब्द लोकप्रिय कैसे हुआ? (Popularity of Hakuna Matata)

Hakuna Matata की लोकप्रियता के पीछे का मुख्य कारण डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म “द लायन किंग” है। इस वाक्यांश का उपयोग इस फिल्म में किया गया है, जहां से यह दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया और यहां तक कि भारत में भी यह काफी लोकप्रिय हो गया है। Hakuna Matata का उपयोग इस फिल्म के एक गाने में किया गया है जहां पर इसका अर्थ निकलता है “कोई चिंता नहीं” अर्थात “no worries”

यह भी देखें

How are you doing का मतलब क्या है?