हमारे भारत देश के अलावा दुनिया में और भी कई देश हैं जिनके बारे में कुछ हम जानते हैं और कुछ के बारे में नहीं जानते हैं। दुनिया में हर देश अपनी संस्कृति, सामजिक प्रथाएं और उनकी अर्थव्यवस्था के लिए जाने जाते हैं।
दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से काफी मजबूत हैं तो कुछ देश ऐसे भी हैं जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है? यानी दुनिया में वो कौन सा देश है जो आर्थिक रूप से काफी मजबूत है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको इस लेख में इसी के बारे में बताया जा रहा है।
दुनिया का सबसे अमीर देश (2022 में) कौन सा है?
दुनिया का सबसे अमीर देश अमेरिका है। अमेरिका का नाम सुनते ही हमारे मन में ऐसे ख्याल आते हैं जिन्हें हम याद करते हैं और उसके बाद सोचते हैं कि काश हमारी भी अमेरिका में जॉब लग जाए। किसी भी देश की अमीरी उस देश की जीडीपी, आर्थिक स्तिथि, गरीबी इत्यादि के आधार पर तय की जाती है।
वर्तमान में अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश है जिसका कारण है इस देश की आर्थिक स्थिति। वर्तमान में अमेरिका की जीडीपी 20.94 Lakh Crore USD है। दुनिया में इस अमीर देश के बाद दूसरा नंबर आता है चीन का जो जीडीपी के आधार पर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
दुनिया के सबसे अमीर देश अमेरिका की आर्थिक स्थिति
हमारा देश जब अंग्रेजों की गुलामी झेल रहा था उस समय अमेरिका अपनी संविधान बना चूका था। वर्तमान में अमेरिका की जीडीपी यानी Gross domestic product हमारे देश की तुलना में कई ज्यादा है। वर्तमान में यानी 2021 में खत्म होने के साथ ही अमेरिका की GDP तक़रीबन 20.94 Lakh Crore USD है।
18वीं शताब्दी से बाद से ही यह देश तकनीक के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चूका था। हम जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब यह देश कंप्यूटर बना चुका था। वर्तमान में हम जो इन्टरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे हैं वो भी अमेरिका देश के वैज्ञानिकों का ही कमाल है।
दुनिया की सभी बड़ी – बड़ी कंपनियां वर्तमान में अमेरिका की ही हैं। हम जिन कंपनियों के बारे में जानते हैं जैसे Google, Facebook, Twitter, Adobe इत्यादि। यह कंपनी भी अमेरिका राष्ट्र की ही हैं।
1871 के बाद से ही अमेरिका ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का दावा बरक़रार रखा है। वर्तमान में अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जिस वजह ही इस देश को सबसे अमीर देश के नाम से जाना जाता है।
दुनिया के सबसे अमीर देश अमेरिका की राजधानी
अमेरिका की राजधानी Washington DC है। यह अमेरिका का एक राज्य है और इसी राज्य में अमेरिका के सभी राजनितिक और सरकारी कार्यालय हैं। अमेरिका का सबसे प्रशिद्ध वाइट हाउस ही इसी शहर में है।
दुनिया के सबसे अमीर देश अमेरिका की जनसँख्या कितनी है?
दुनिया का सबसे अमीर देश अमेरिका अपनी देश में रहने वाले लोगो की संख्या के लिए जाना जाता है। वर्तमान में अमेरिका की जनसँख्या 32.95 करोड़ है। जनसख्या के हिसाब से अमेरिका दुनिया में तीसरे नंबर पर है जबकि पहले और दूसरे नंबर पर क्रमशः भारत और चीन हैं।
जीडीपी के आधार पर दुनिया के 10 बड़े देश
यह दुनिया के 10 सबसे अमीर देश
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- चीन
- जापान
- जर्मनी
- यूक
- फ्रांस
- भारत
- इटली
- ब्राज़ील
- कनाडा
यह हैं वो देश जो दुनिया में सबसे अमीर देशों की सूची में आते हैं।
अमेरिका इतना अमीर क्यों है?
किसी भी देश की अमीरी के बारे में पता करना या उसको आधार में तौलना, इसके पीछे कई बड़े कारण हैं जिसमे कुछ निम्न हैं –
- अमेरिका की जनसँख्या – अमेरिका की जनसँख्या भी भारत और चीन के मुकाबले काफी कम है। यह भी एक सबसे बड़ा कारण है कि इस देश में शासन चलाना और लोगो को रोजगार देना आसान है। देश की जनसख्या जितनी कम होगी उतना ही उस देश को चलाना आसान होगा।
- अमेरिका की गरीबी – विश्व में सबसे अमीर देश माने जाने वाले अमेरिका की गरीबी भी काफी कम है जिसकी वजह से वह लोगो को रोजगार देने में सक्षम है। अमेरिका का व्यापार भी काफी सही और सुदृढ़ है।
- अमेरिका का व्यापार – अमेरिका की सबसे बड़ी ख़ास बात यह है कि आज दुनिया की सबसे बड़ी – बड़ी कंपनी उसी देश की है। अमेरिका में Amazon, Flipkart, Facebook, Twitter, Google, Abode इत्यादि यह सभी कंपनी अमेरिका की हैं जो उस देश को काफी राजस्व कर के रूप में देते हैं।
- अमेरिका में उत्पादकता – अमेरिका एक ऐसा देश है जहा पर ज्यादातर सामान और प्रोडक्ट का निर्माण खुद अमेरिका राष्ट्र में ही होता है। जो आम जीवन में जरुरी चीज़े हैं वो सभी चीज़ें अमेरिका खुद बनाता है और दूसरे राष्ट्रों को बेचता है जिससे उनको आय की प्रापर्टी होती है।
दुनिया के सबसे अमीर देश अमेरिका के बारे में अमेजिंग Facts
- अमेरिका देश को तकनीक का देश भी कहा जाता है जिसका सबसे बड़ा कारण है कि अमेरिका में तकनीक का विकास सबसे पहले हुआ है। कोम्पुटर और इन्टरनेट का इस्तेमाल भी पहली बार उसी देश में हुआ है।
- अमेरिका में राष्ट्रपति के निवास को वाइट हाउस के नाम से जाना जाता है और इस वाइट हाउस में तक़रीबन 132 कमरे हैं।
- अमेरिका की सबसे पहली राजधानी न्यूयार्क थी उसके बाद इस देश की राजधानी वशिंगटन डी कर दी।
- ऐसा माना जाता है कि विश्व की सबसे मजबूत सेना अमेरिका की सेना है जो कि दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है।
- अमेरिका प्रकृति की ऐसी गोद में बैठा है जहा पर साल में तक़रीबन 800 चक्रवात आते हैं।
- अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर शिकांगों है और इस शहर के बाद लोस एंजलिस का नाम आता है।
- पूरी दुनिया में जितनी आबादी है वो पूरे विश्व की आबादी का तक़रीबन 4.3 प्रतिशत है।
- अमेरिका में हर दिन तकनीक के क्षेत्र में कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है।
FAQs
2022 में दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है?
अमेरिका
एशिया में सबसे अमीर देश कौन सा है?
चीन
भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है?
महाराष्ट्र
अंतिम शब्द
इस लेख में आपको दुनिया के सबसे अमीर देश अमेरिका के बारे में बताया गया है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा और यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें और आपके मन में कोई सुझाव या प्रश्न हैं तो हमें ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी देखें 👇👇