Current Affairs May 2020 in Hindi – करंट अफेयर्स मई 2020

Current Affairs May 2020 in Hindi – मई 2020 के करंट अफेयर्स यहाँ पर उपलब्ध हैं और प्रतिदिन अपडेट किये जाते हैं। यहाँ पर करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (current affairs questions & answers) उपलब्ध है। मई 2020 के प्रतिदिन अपडेट होने वाले करंट अफेयर्स (May 2020 current affairs) पढ़ने के लिए इस पेज को विजिट करें।

1. 2020 तक, किस राज्य ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGS) के तहत सबसे ज्यादा श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया है?
उत्तर – छत्तीसगढ़

2. हाल ही में किस स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ जिन्होंने राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव पुरस्कार जीता था?
उत्तर – हेमा भाराली

3. नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन (NCSTC) ने कोविड-19 पर स्वास्थ्य और जोखिम संचार पर आधारित कौन सा कार्यक्रम लांच किया है?
उत्तर – YASH

4. किस देश ने PAHAL परियोजना के लिए भागीदारी के माध्यम से भारत को 3 मिलियन डॉलर की सहायता प्रदान करने की घोषणा की?
उत्तर – अमेरिका

5. एक राष्ट्रीय ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस ‘भारतमार्केट’ भारत के किस संगठन द्वारा शुरू किया गया है?
उत्तर – अखिल भारतीय व्यापारी संघ (CAIT)

6. 2 मई को कौन सा विशेष दिवस मनाया जाता है, और शरद ऋतु और वसंत के दौरान वर्ष में दो बार मनाया जाता है?
उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान दिवस

7. कोविड-19 के बीच लोगों को मुफ्त और कैशलेस बीमा कवर प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?
उत्तर – महाराष्ट्र

8. 3 मई को दुनिया भर में मनाए जाने वाले विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की थीम क्या है?
उत्तर – Journalism without Fear or Favour

9. भारत में किस संगठन ने ‘यू.वी. ब्लास्टर’ नामक एक अल्ट्रा-वायलेट (यूवी) कीटाणुशोधन टॉवर को विकसित किया है?
उत्तर – DRDO

10. ‘India SME Services Platform’ भारत के किस वित्तीय संस्थान की एक डिजिटल पहल है?
उत्तर – भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI)

11. मई 2020 में आयोजित गुट निरपेक्ष आंदोलन के ऑनलाइन संपर्क समूह शिखर सम्मेलन की थीम क्या है?
उत्तर – COVID-19 के खिलाफ एकजुट

12. GARUD (Government Authorisation for Relief Using Drones) पोर्टल को किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है?
उत्तर – नागरिक उड्डयन मंत्रालय

13. वर्ष 2020 के लिए नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी में युवा कैरियर पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?
उत्तर – सौरभ लोढ़ा

14. COVID-19 महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए नीति आयोग द्वारा शुरू किए गए अभियान का नाम क्या है?
उत्तर – सुरक्षित दादा-दादी और नाना-नानी अभियान

15. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे “वंदे भारत मिशन” का उद्देश्य क्या है?
उत्तर – विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी

16. ‘आमार सोनार बांग्ला’, बांग्लादेश का राष्ट्रगान किस भारतीय कवि द्वारा लिखा गया था, जिसकी जयंती 5 मई को मनाई जाती है?
उत्तर – रवींद्रनाथ टैगोर

17. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने किस भारतीय का कार्यकाल गुडविल एम्बेसडर के रूप में बढ़ाया है?
उत्तर – दीया मिर्जा

18. IAAF द्वारा हर साल मई के महीने में कौन सा दिन मनाया जाता है?
उत्तर – विश्व एथलेटिक्स दिवस

19. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज लिमिटेड (इंडिया आईएनएक्स) किस भारतीय स्टॉक एक्सचेंज की एक सहायक कंपनी है?
उत्तर – बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)

20. भारत द्वारा शुरू की गयी ‘मिशन सागर’ पहल में कितने देश शामिल हैं?
उत्तर – पांच

21. हाल ही में किस रक्षा अनुसंधान संगठन ने पराबैंगनी सैनिटाइजर DRUVS विकसित किया है?
उत्तर – DRDO

22. किस भारतीय राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश ने नई पहल ‘एफएआर आपके द्वार योजना’ शुरू की है?
उत्तर – मध्य प्रदेश

23. किस देश ने 180,000 डॉलर की इनामी राशि वाले FIDE Chess.com ऑनलाइन नेशंस कप का पहला संस्करण जीता?
उत्तर – चीन

24. India State-Level Disease Burden Initiative के अनुसार भारत में पांच साल से कम आयु के 68% बच्चों की मौत का कारण क्या है?
उत्तर – बाल एवं मातृ कुपोषण

25. टीवीएस समूह और सुंदरम मेडिकल फाउंडेशन ने किस संस्था के साथ मिलकर ‘द सुंदरम वेंटागो’ नामक श्वसन यंत्र विकसित किया ?
उत्तर: आईआईटी-मद्रास

26. भारत सरकार द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज “आत्म निर्भर भारत अभियान” की रकम कितनी है?
उत्तर: 20 लाख करोड़ रुपए

27. हाल ही में आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज में DISCOMs (वितरण कंपनियों) के लिए आवंटित तरलता राशि कितनी है?
उत्तर – 90,000 करोड़ रुपये

28. विश्व आर्थिक फोरम द्वारा हाल ही में जारी किये गये ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स (ETI) में भारत का रैंक क्या है?
उत्तर – 74

29. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2020 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर – सेंट पीटर्सबर्ग

30. किस राज्य के मुख्यमंत्री को राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुना गया है?
उत्तर: महाराष्ट्र

31. संयुक्त राष्ट्र की विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में भारत की अनुमानित विकास दर क्या है ?
उत्तर: 1.2%

32. किस संस्था ने कोरोना अध्ययन श्रंखला प्रकाशित की, जिसका शीर्षक “Psycho-Social impact of pandemic & lockdown and how to Cope With” है?
उत्तर – एनबीटी- नेशनल बुक ट्रस्ट

33. हाल ही में देवेश रॉय का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े थे?
उत्तर – साहित्य

34. संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक साथ शांतिपूर्वक रहने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 16 मई

35. हाल ही में आयोजित विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) में COVID -19 से लड़ने के लिए विकासशील देशों की मदद के लिए किस देश ने 2 बिलियन डॉलर के फंड की घोषणा की?
उत्तर – चीन

36. अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
उत्तर – 18 मई

37. भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – दिलीप ओमन

38. हाल ही में इस्तीफा देने वाले थॉमस थाबेन किस देश के प्रधानमंत्री थे?
उत्तर – लेसोथो

39. किस राज्य ने सिडबी के साथ साझेदारी की है और प्रवासी श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए एक स्टार्ट-अप फंड लॉन्च किया है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश

40. किस देश ने हाल ही में ओपन स्काईज संधि से अलग होने की घोषणा की है?
उत्तर – अमेरिका

41. विश्व संवाद और विकास के लिए सांस्कृतिक विविधता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 21 मई

42. पहली बार किस वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाया गया?
उत्तर – 21 मई 2020

43. हाल ही में सुर्खियों में रहा ‘विशेष आहरण अधिकार’ किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था से सम्बधित है?
उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

44. किस भारतीय राज्य / केंद्रशासित प्रदेश ने MSMEs के लिए एक पुनरुद्धार पैकेज लॉन्च किया है जिसे ‘ReSTART’ नाम दिया गया है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश

45. ‘विश्व माप-विद्या (मेट्रोलॉजी) दिवस’ 2020 की थीम क्या है?
उत्तर – वैश्विक व्यापार के लिए माप

46. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे भारतीय विवाद समाधान केंद्र (IDRC) का प्रमुख कार्यालय कहां है?
उत्तर – नई दिल्ली

47. अंतर्राष्ट्रीय प्रसूति फिस्टुला दिवस 2020 की थीम क्या है?
उत्तर – लैंगिक असमानता समाप्त करें! स्वास्थ्य असमानताओं को समाप्त करें! फिस्टुला अब समाप्त करें!

48. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही पुंटियस सैन्क्टस किसकी प्रजाति है?
उत्तर – मछली

49. किस भारतीय-अमेरिकी ने न्यूयॉर्क इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ एसोसिएशन से ‘इन्वेंटर ऑफ द ईयर अवार्ड’ जीता है?
उत्तर – राजीव जोशी

50. न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – मार्कोस ट्रायजो

51. किस देश ने ‘PAK DA’ नाम के अपने पहले स्टेल्थ बॉम्बर के विकास की शुरुआत की?
उत्तर – रूस

52. डेलॉइट के हालिया अध्ययन के अनुसार, वैश्विक चिंता सूचकांक में किस देश को शीर्ष स्थान पर रखा गया है?
उत्तर – भारत

53. प्रतिवर्ष 28 मई को मनाये जाने वाले ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ की थीम क्या है?
उत्तर – Periods in Pandemic

यह भी देखें ???????? करंट अफेयर्स अप्रैल 2020