करंट अफेयर्स जनवरी 2020 – Current Affairs January 2020 in Hindi

Current Affairs January 2020 in Hindi – जनवरी 2020 के करंट अफेयर्स यहाँ पर उपलब्ध हैं और प्रतिदिन अपडेट किये जाते हैं। यहाँ पर करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (current affairs questions & answers) उपलब्ध है। जनवरी 2020 के प्रतिदिन अपडेट होने वाले करंट अफेयर्स (January 2020 current affairs) पढ़ने के लिए इस पेज को विजिट करें।

1. जनरल बिपिन रावत के सीडीएस पद के लिए नियुक्ति होने के बाद भारत सीडीएस नियुक्त करने वाला कौन सा देश बन गया है?
उत्तर: पांचवा

2. अजित पवार ने हाल ही में किस राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है?
उत्तर: महाराष्ट्र

3. 21 वर्षीय एना टेलर रोराइमा पर्वत की कितने फीट की खड़ी चट्‌टानों की दीवार पर चढ़ने वाली संभावित पहली महिला बन गयी है?
उत्तर: 2000 फीट

4. भारत के किस राज्य में रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने जियो मार्ट की शुरुआत करने की घोषणा की गयी है?
उत्तर: महाराष्ट्र

5. वर्ष 2019 के किस महीने में लगातार दूसरे महीने जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है?
उत्तर: दिसम्बर

6. सुरक्षा कारणों के चलते किस देश की सरकार ने भारत से सटे सीमाई इलाके में मोबाइल सर्विस बंद कर दी है?
उत्तर: बांग्लादेश सरकार

7. इसरो ने किस राज्य में छोटे उपग्रहों के लिए दूसरा उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र बनाने की घोषणा की है?
उत्तर: तमिलनाडु

8. ऑस्ट्रेलिया के किस राज्य में आग लगने से अधिकारियों ने आपातकाल की स्थिति की घोषणा की है?
उत्तर: न्यू साउथ वेल्स

9. यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जनवरी 2020 को किस देश में सबसे अधिक 67,385 बच्चों की डिलीवरी हुई है?
उत्तर: भारत

10. हाल ही में चीन में बनाये गए दुनिया के सबसे ऊंचे कंक्रीट टावर वाले ब्रिज का नाम बताइए?
उत्तर: पिंगटांग

11. निम्न में से किस शहर की मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन ट्रैन के अन्दर मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरु की है?
उत्तर: दिल्ली मेट्रो

12. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किस राज्य में अफस्पा (कानून) की अवधि को 6 महीने बढ़ा दिया है?
उत्तर: नागालैंड

13. इंडियन महिला हॉकी टीम की किस खिलाडी ने अंतरराष्ट्रीय हाकी से संन्यास की घोषणा की है?
उत्तर: सुनीता लाकड़ा

14. युवाओं में ई-सिगरेट की लत की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए किस देश की सरकार ने ई-सिगरेट पर आंशिक प्रतिबंध लगाया है?
उत्तर: अमेरिका सरकार

15. महिलाओं की सुरक्षा के लिए किस राज्य सड़क परिवहन कारपोरेशन ने “दामिनी” नामक हेल्पलाइन लांच की है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश

16. वर्ष 2020 के पहले सिनेमा अवॉर्ड शो “गोल्डन ग्लोब” का आयोजन किस शहर में किया गया है?
उत्तर: अमेरिका के बेवरली हिल्स में

17. भारत की किस राज्य सरकार ने सामाजिक कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए उपग्रह संचार तकनीक का इस्तेमाल शुरु किया है?
उत्तर: राजस्थान सरकार

18. ईरान के आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई ने क़ासिम सुलेमानी की जगह किसे ईरान की क़ुद्स फ़ोर्स का नया कमांडर नियुक्त किया है?
उत्तर: इस्माइल क़ानी

19. गोल्डन ग्लोब 2020 में ड्रामा “वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड” ने सबसे ज्यादा कितने अवॉर्ड जीते है?
उत्तर: तीन

20. उमारो सिस्सोको एम्बालो को हाल ही में किस देश का राष्ट्रपति चुना गया है?
उत्तर: गिनी बिसाऊ

21. बॉलीवुड का कौन सा एक्टर बॉक्स ऑफिस पर एक साल में 700 करोड़ का आंकड़ा करने पार वाला पहला एक्टर बन गए है?
उत्तर: अक्षय कुमार

22. भारतीय मूल की अर्चना राव और दीपा अम्बेकर को किस शहर के क्रिमिनल एंड सिविल कोर्ट्स का जज नियुक्त किया गया है?
उत्तर: न्यूयॉर्क

23. ओयो की अधिगृहित कंपनी वेडिंग्ज डॉट इन के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक कौन सी जगह डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भारतीयों की पहली पसंद है?
उत्तर: गोवा

24. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस प्रसिद्ध नेता पर लिखी गयी पुस्तक ‘कर्मयोद्धा ग्रंथ’ का विमोचन किया है?
उत्तर: नरेंद्र मोदी

25. भारत के किस राज्य के कृषि वैज्ञानिकों ने ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार कुकीज तैयार की है?
उत्तर: छत्तीसगढ़

26. हाल ही में किस देश ने सभी अमेरिकी सेना को आतंकवादी’ घोषित किया है?
उत्तर: ईरान

27. भारतीय मूल की लेखिका जसबिन्दर बिलान को उपन्यास के लिए ब्रिटेन के कौन से प्रसिद्ध पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: बाल साहित्य पुरस्कार

28. भारतीय महिला हॉकी टीम की किस खिलाड़ी का नाम एफआईएच ने “वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड” के लिये नामांकित किया है?
उत्तर: रानी रामपाल

29. भारत ने जल्द ही किस देश से पॉम ऑयल का आयात बंद करने की घोषणा की है?
उत्तर: मलेशिया

30. भारत के कौन सा स्वदेशी लड़ाकू विमान जंगी जहाज पर उतरने वाला पहला स्वदेशी लड़ाकू विमान बन गया है?
उत्तर: तेजस

31. 12 जनवरी को पुरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर: राष्ट्रीय युवा दिवस

32. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2019 में हर दिन औसतन कितने छात्रों ने आत्महत्या की है?
उत्तर: 28 छात्रों

33. भारत की किस यूनिवर्सिटी ने हाल ही में 3 ऑनलाइन सर्टिफिकेट और मॉडर्न ऑफिस प्रैक्टिस में एक डिप्लोमा कोर्स लॉन्च किया है?
उत्तर: इग्नू यूनिवर्सिटी

34. अमेरिका ने किस देश के धातु उद्योगों और उसकी अर्थव्यवस्था के अन्य सेक्टरों पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर: ईरान

35. सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर कौन सी महिला क्रिकेट खिलाडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्द्धशतक लगाने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी बन गयी है?
उत्तर: शेफाली वर्मा

36. 14 जनवरी को किस देश में झंडा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर: जॉर्जिया

37. डेलॉयट फुटबॉल मनी लीग की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2018-19 में किस फुटबॉल क्लब ने सबसे ज्यादा 6637 करोड़ रुपए की कमाई की है?
उत्तर: बार्सिलोना

38. सरकार ने माइकल देबब्रत पात्रा को कितने वर्ष के लिए आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है?
उत्तर: 3 वर्ष

39. अमेरिका के वैज्ञानिकों ने किस जीव के स्टेम सेल से वर्ल्ड का पहला लीविंग और सेल्फ हीलिंग रोबोट बनाया है?
उत्तर: मेंढ़क

40. सरकार ने दुर्लभ बीमारियों के एकमुश्त इलाज के लिए किस योजना के तहत 15 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है?
उत्तर: राष्ट्रीय आरोग्य निधि

41. 2 वर्ष बाद आजादी की 75वीं सालगिरह पर कितने अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण के लिए इस महीने में रूस भेजा जायेगा?
उत्तर: 4 अंतरिक्ष यात्रियों

42. भारतीय रेलवे ने किस रेलवे स्टेशन पर पहला अनूठा ह्यूमन इंटरेक्टिव इंटरफेस सिस्टम लगाया है?
उत्तर: विशाखापत्तनम

43. सेबी ने 500 लिस्टेड कंपनियों के लिए चेयरमैन और एमडी के पद अलग-अलग करने की समयसीमा को कितने वर्ष बढ़ा दिया है?
उत्तर: 2 वर्ष

44. अल्फाबेट कंपनी हाल ही में 1 ट्रिलियन मार्केट कैप हिट करने वाली अमेरिका की कौन सी कंपनी बन गयी है?
उत्तर: चौथी

45. विश्व तीरंदाजी ने हाल ही में किस शहर में होने वाले चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है?
उत्तर: दिल्ली

46. एक सर्वेक्षण के मुताबिक, पाकिस्तान के कौन सा शहर में पेरिस और न्यूयार्क जैसे शहरों से भी कम अपराध हुए हैं?
उत्तर: लाहौर

47. भारत के किस वकील को इंग्लैंड और वेल्स की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपना सलाहकार नियुक्त किया है?
उत्तर: हरीश साल्वे

48. भारत में ईंधन के संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए पीआरसीए ने किस अभियान की शुरुआत की है?
उत्तर: सक्षम

49. भारत की किस राज्य सरकार ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की सहायता से विकसित “रोजगार संगी मोबाइल” को हाल ही में लांच किया है?
उत्तर: छत्तीसगढ़ सरकार

50. इसरो ने किस स्पेस अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 का प्रक्षेपण किया है?
उत्तर: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी

51. 57 साल के वेटरन स्पेनिश ड्राइवर कार्लोस सेंज ने कौन सी बार हाल ही में 7800 किमी की रेस (डकार रैली) जीती है?
उत्तर: तीसरी बार

52. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की म्यांमार यात्रा के दौरान उनके नाम का गलत अनुवाद दिखाने के लिए किस सोशल मीडिया कंपनी ने खेद जताया है?
उत्तर: फेसबुक

53. भारत ने किस देश को हथियार व अन्य अहम उपकरण खरीदने के लिए 5 करोड़ डॉलर की मदद देने की घोषणा की है?
उत्तर: श्रीलंका

54. म्यांमार ने किस देश के साथ हाल ही में 33 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर: चीन

55. भारत की किस व्यवसायी महिला को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: किरण मजूमदार-शॉ

56. हाल ही में किस बैंक ने एटीएम से ‘कार्डलैस कैश विड्रॉल’ सुविधा शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर: आईसीआईसीआई बैंक

57. पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को हाल ही में किस पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
उत्तर: नेहरु मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय

58. प्रसिद्ध संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह को मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 के लिए किस सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है?
उत्तर: राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान

59. टाइटैनिक के मलबे के संरक्षण को लेकर अमेरिका और किस देश के बीच समझौता हुआ है?
उत्तर: ब्रिटेन

60. भारत के किस राज्य की 17 वर्षीय नीलांशी ने 6 फुट 3 इंच बालों के साथ दुनिया के सबसे लंबे बालों का गिनीज रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर: गुजरात

61. डब्ल्यूईएफ की ग्लोबल सोशल मोबिलिटी इंडेक्स की 82 देशो की सूची में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
उत्तर: 76वे स्थान

62. किस राज्य के नगरपालिका चुनावों में फेस रिकग्निशन एप का इस्तेमाल करने की घोषणा की गयी है?
उत्तर: तेलंगाना नगरपालिका चुनावों

63. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2020 में किस बॉलीवुड अभिनेत्री को “क्रिस्टल अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: दीपिका पादुकोण

64. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में वैश्विक बेरोजगारी कितने मिलियन बढ़ने का अनुमान है?
उत्तर: 2.5 मिलियन

65. ग्लोबल करप्शन इंडेक्स 2019 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
उत्तर: 80वें स्थान

66. निम्न में से किस देश ने हाल ही में दक्षिण एशिया क्षेत्र में पहली बार ई-पासपोर्ट सुविधा शुरु की है?
उत्तर: बांग्लादेश

67. हाल ही में किस देश को जी-77 समूह की अध्यक्षता दी गयी है?
उत्तर: गुयाना

68. 25 जनवरी को पुरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर: भारतीय पर्यटन दिवस

69. भारत की किस राज्य सरकार ने जेवर एयरपोर्ट के लिए स्पेशल परपज व्हीकल के रूप में युमना इंटरनेशनल एयरयपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का गठन किया है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश सरकार

70. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के नए संस्करण में कितने नए भारतीय अंग्रेजी शब्दों को शामिल किया गया है?
उत्तर: 26

71. भारत के किस शहर में देश का पहला ई-कचरा क्लिनिक खोला गया है?
उत्तर: भोपाल

72. हाल ही में किस देश ने दुनिया का सोने का सबसे छोटा सिक्का जारी किया है?
उत्तर: स्विट्जरलैंड

73. भारत सरकार ने किस बॉलीवुड एक्ट्रेस को वर्ष 2020 के पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है?
उत्तर: कंगना रनोट

74. इतिहास में पहली बार किस देश ने अपने देश के नागरिकों को सऊदी अरब जाने के लिए अनुमति देने वाले कानून पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर: इज़रायल