छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवम्बर 2000 को हुआ था। छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम दक्षिण कोशल कहा जाता है , क्योंकि यह दक्षिण कोशल का एक हिस्सा था। दक्षिण कोशल के अन्तर्गत वर्तमान छत्तीसगढ़, उड़ीसा के कुछ हिस्से शामिल थे। यह भारत का 26वां राज्य है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया – एक तो ‘मगध’ जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण “बिहार” बन गया और दूसरा ‘दक्षिण कौशल’ जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण “छत्तीसगढ़” बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं।
“छत्तीसगढ़” तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है। छत्तीसगढ़ का भू-भाग सम्पूर्ण भारत के भू-भाग का कुल 4.14% है। छत्तीसगढ़ राज्य लगभग 17″46′ उत्तरी अक्षांश से 24″5′ उत्तरी अक्षांश तथा 80″15′ पूर्वी देशांतर से 84″24′ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। इस राज्य का क्षेत्रफल 135191 वर्ग किमी है।
गणतंत्र दिवस 2021 - India Republic Day 2021 गणतंत्र दिवस 2021 - India Republic Day 2021 - गणतंत्र दिवस (Republic… Read More
Current Affairs December 2020 in Hindi – करंट अफेयर्स दिसंबर 2020 Current Affairs December 2020 in Hindi – दिसंबर 2020… Read More
एकादशी का हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में व्रत एवं उपवास को धार्मिक दृष्टि से एक… Read More
मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहा जाता है। इस एकादशी को वैकुण्ठ एकादशी… Read More
उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहते हैं। इस एकादशी को मोक्षदा एकादशी भी कहा… Read More
देवउठनी एकादशी या देवुत्थान एकादशी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी या देवुत्थान एकादशी कहा जाता… Read More