मार्च 2021 की नई फिल्में | March 2021 New Movies

मार्च 2021 की नई फिल्में इस प्रकार हैं:

साइना:

कहानी:

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित इस बायोपिक फिल्म में उनके बचपन से लेकर करियर में आए उतार-चढ़ाव की पूरी कहानी को करीने से पर्दे पर उतारा गया है। इसके अलावा फिल्म में साइना को बैडमिंटन प्लेयर बनाने में उसकी मां क्या योगदान और बलिदान है, उसे भी बखूबी दर्शाया गया है।

साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा के रहने वाले हरवीर सिंह नेहवाल और ऊषा रानी नेहवाल के घर हुआ। साइना ने साल 2015 में इतिहास रच दिया जब वह प्रकाश पादुकोण के बाद बैडमिंटन में दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी भारतीय बनीं। 31 साल की साइना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साइना आज जो कुछ भी हैं उसका श्रेय वो अपने माता- पिता को देती हैं। फिल्म में उनकी जिंदगी के कई और पहलुओं पर भी नजर डाली गई है।

Cast: परिणीति चाेपड़ा, मानव कौल, मेघना मलिक, अंकुर विकल, ईशान नक़वी, सुभ्रज्योति बरत, शरमन डे, समीर बस्सी

Release Date: 26 मार्च 2021

पगलैट:

कहानी:

संध्‍या (सान्‍या मल्‍होत्रा) की 5 महीने पहले ही आस्‍त‍िक गिरि से शादी हुई है। आस्‍तिक की मौत हो जाती है। परिवार पर गम और दुख का पहाड़ टूट पड़ता है। हर परिवार का चिराग बुझ गया है और हर एक सदस्‍य गुमसुम है। लेकिन संध्‍या के साथ कुछ लोचा है। वह ऐसे बर्ताव कर रही है, जैसे कुछ हुआ ही न हो। वह अभी भी अपने सोशल मीडिया से चिपकी हुई है। उसे सोडा पीना है, चिप्‍स खाना है। न आंसू, न गम… नेटफ‍िलिक्‍स की यह फिल्‍म ‘दुख’ जाहिर करने और उससे उबरने के निपटने के पारंपरिक तरीकों पर एक कटाक्ष है। एक महिला को कैसे अपने साथी के अंतिम संस्कार उसकी मौत पर ‘व्यवहार’ करना चाहिए और उसे हर कदम पर यह बताया जाता है कि उसे अब अपने जीवन का क्‍या और कैसे करना चाहिए? फिल्‍म इन्‍हीं सब को व्‍यंग के तौर पर आगे रखती है।

Cast: सान्या मल्होत्रा, सयानी गुप्ता, आशुतोष राणा, राजेश ताईलैंग, रघुवीर यादव, शीबा चड्ढा, श्रुति शर्मा, मेघना मलिक, नताशा रस्तोगी, जमील खान

Release Date: 26 मार्च 2021

संदीप और पिंकी फरार:

कहानी:

पिंकी (अर्जुन कूपर) हरियाणा पुलिस में है, लेकिन सस्‍पेंड हो गया है। पिंकी एक बैंकर संदीप वालिया (परिणीति चोपड़ा) की उसके ही बॉस से जान बचाता है। दोनों दो अलग-अलग जिंदगी जीने वाले लोग हैं। लेकिन दोनों की जिंदगियां आपस में टकराती हैं। कुछ गुंडे-बदमाश अभी भी संदीप की जान के दुश्‍मन बने हुए हैं। वह भागती है और साथ में भागता है पिंकी। क्‍या पिंकी संदीप की जान बचा पाएगा? कहीं पिंकी किसी साजिश में तो शामिल नहीं है? क्‍या संदीप पिंकी पर भरोसा कर पाएगी? इन्‍हीं सवालों के जवाब ढूंढते हुए कहानी आगे बढ़ती है और क्‍लाइमेक्‍स तक पहुंचती है।

Cast: अर्जुन कपूर, परिणीति चाेपड़ा, पंकज त्रिपाठी, अर्चना पूरन सिंह, कंवलजीत सिंह, शीबा चड्ढा, अनन्या खरे, संजय मिश्रा, रघुवीर यादव, नीना गुप्‍ता, जयदीप अहलवात, अमृता पुरी, राहुल कुमार, करण सिंह छाबरा

Release Date: 19 मार्च 2021

मुम्बई सागा:

कहानी:

अमर्त्य राव नाम का एक आदमी है, जिसका परिवार सब्जी बेचने का काम करता है। इन सब्जी वालों को गायतोंडे नाम के एक गुंडे को हफ्ता देना पड़ता है। मगर एक हादसे के बाद अमर्त्य गायतोंडे के गुंडों को पीट देता है। कहानी में भाऊ की एंट्री होती है, जो कि छत्रपति सेना के सर्वेसर्वा हैं। बाल ठाकरे से प्रेरित ये किरदार अमर्त्य को मुंबई का किंग बनाने की बात कहता है। इसके लिए शर्त ये है कि अमर्त्य को गायतोंडे को रास्ते से हटाना होगा। एक पुलिसवाला जिसका नाम विजय सावरकर है वो अमर्त्य को मारने आता है। इस प्रकार फिल्म एक्शन से भरपूर है।

Cast: जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, रोहित सुखवानी, रोहित रॉय, अंजना सुखानी, महेश मांजेकर, प्रतिक बब्बर, गुलशन ग्रोवर

Release Date: 19 मार्च 2021

द वाइफ:

कहानी:

फिल्म की शुरुआत एक खौफनाक और रहस्यमयी दृश्य से होती है। एक महिला एक शख्स की हत्या कर देती है, जो उसे धोखा दिया रहता है। दूसरे दृश्य में एक गैंगस्टर को जेल से रिहा होते हुए दिखाया गया है। वह अपने एक साथी के साथ शहर जा रहा होता है। रास्ते में उसकी कार का टायर पंचर हो जाता है।

सुनसान सड़क, अजीब सी शांति, चारों तरफ खेत, ऐसे दृश्य को देख गैंगस्टर सहम जाता है। अपने साथी को वहीं छोड़ आगे बढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन तभी उसे खेतों के बीच कुछ रहस्यमयी आवाजें और गतिविधियां सुनाई देती हैं। दूसरा दृश्य इसी के साथ खत्म हो जाता है। तीसरे दृश्य में एक युवा जोड़ा आर्य (सयानी दत्ता) और वरुण (गुरमीत चौधरी) एक नए फ्लैट में शिफ्ट होते दिखाई देते हैं। ये कपल यहां कुछ भयानक गतिविधियों का अनुभव करता है।

Cast: गुरमीत चौधरी, सयानी दत्ता

Release Date: 19 मार्च 2021

टाइम टू डांस:

कहानी:

यह फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है, जो प्यार, दोस्ती और हमदर्दी का संदेश देने में यकीन करते हैं। ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ में पुलकित दिल्ली में रहने वाले एक लड़के की भूमिका में हैं, जबकि इसाबेल फिल्म में नूर का किरदार निभा रही हैं, जो कि आगरा की रहने वाली है। फिल्म को धीरज कुमार ने निर्देशित किया है।

Cast: सूरज पंचोली, वलुश्चा डी सूज़ा, इजाबेल कैफ

Release Date: 12 मार्च 2021

फौजी कॉलिंग:

कहानी:

‘फौजी कॉलिंग’ एक फौजी के परिवार की कहानी है, जिसके घर में एक बूढ़ी मां, पत्नी और एक प्यारी सी बेटी है। फौजी साल में एक बार एक महीने के लिए घर आता तो उसी समय परिवार होली, दिवाली का जश्न मनाता। उनके लिए तभी होली या दिवाली है जब उनका फौजी घर आता है। इस फिल्म की खासियत ये है कि जहां आपने अब तक सेना पर बनी फिल्मों में सैनिकों को परिवार को याद करते दिखाया जाता था, इस फिल्म में फौजी के परिवार की कहानी दिखाई गई है कि किस तरह फौजी का परिवार अपना समय बिताता है। कैसे हर अननोन कॉल पर उनकी सांसे थम जाती हैं। या वॉर के समय हफ्ते भर बात ना हो पाने पर कैसे उनका परिवार डर में समय बिताता है, ये सब बातें इस फिल्म में दिखाई गई हैं।

Cast: शरमन जोशी, बिदिता बैग, मुग्धा गोडसे, जरीना वहाब, रांझा विक्रम सिंह, माही सोनी

Release Date: 11 मार्च 2021

रूही:

कहानी:

कहानी बागड़पुर से शुरु होती है, जहां ज़लज़ला नामक न्यूज़पेपर चलाते गुनिया भाई (मानव विज) टॉप के बदमाश हैं और दुल्हनों को किडनैप कर उनकी शादी कराते हैं। इन्हीं के अंडर काम कर रहे भंवरा (राजकुमार) और कट्टनी (वरुण) मस्त मौला हाज़िर जवाबी प्रेस रिपोर्टर हैं. भंवरा जहां रिपोर्टिंग करता है वहीं कट्टनी एक हॉरर कॉलम लिखता है, पर उसका सारा इंटरेस्ट एस्ट्रोफिजिक्स में है। इसके बाद कहानी एक हिल स्टेशन पहुंचती है जहां न नेटवर्क हैं और न ही कोई फैसिलिटीज़, बस भंवरा और कट्टनी हैं, और हैं रूही और आफ़ज़ा, रूही के अंदर बैठी है एक चुड़ैल।

Cast: जाह्नवी कपूर, वरूण शर्मा, राजकुमार राव, एलेक्स ओ नील, मानव विज, सरिता जोशी, सुमित गुलाटी, राजेश जैस, गौतम मेहरा, आदेश भरद्वाज

Release Date: 11 मार्च 2021

Exit mobile version