फरवरी 2021 की नई फिल्में | February 2021 New Movies

फरवरी 2021 की नई फिल्में इस प्रकार हैं:

द गर्ल ऑन द ट्रेन हिंदी रीमेक:

कहानी:

किसी समय एक बड़ी वकील रही मीरा (परिणीति चोपड़ा) अपने पति और बच्चे को खोने के दुख से गुजर रही है। परिवार टूटने के बाद मीरा का करियर भी धीरे-धीरे डूबने लगता है। एक कार ऐक्सिडेंट में वह ऐमनीसिया नाम की बीमारी का शिकार हो जाती है जिससे उसे खुद के साथ होने वाली घटनाएं याद नहीं रहती हैं। इसके बाद मीरा बेहद शराबी हो जाती है। इसके बाद मीरा की लाइफ में एक महिला आती है। वह उस महिला को रोजाना रेडब्रिज से ग्रीनविच जाने वाली ट्रेन में देखती है। मीरा उसके घर और उसकी लाइफ से बहुत प्रभावित हो जाती है। एक दिन इस महिला नुसरत जॉन (अदिति राव हैदरी) की जंगल में कोई हत्या कर देता है। जब पुलिस इसकी जांच करती है तो उसे हत्या की जगह पर मीरा के मौजूद होने के सबूत मिलते हैं। अब इस हत्या की अनसुलझी गुत्थी ही फिल्म की कहानी है।

Cast: परिणीति चाेपड़ा, कीर्ति कुल्‍हारी, अदिती राव हैदरी, अविनाश तिवारी

Release Date: 26 फरवरी 2021

चक्र का रक्षक:

कहानी:

इस फिल्म की कहानी स्वतंत्रता दिवस के दिन लोगों के गुटों द्वारा की जानेवाली चोरी पर आधारित है। फिल्म में विशाल एक आर्मी अफसर और श्रद्धा पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में चक्र चोर को पकड़ते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म को एम.एस आनंद ने डायरेक्ट किया और विशाल ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘विशाल फिल्म फैक्ट्री’ द्वारा प्रोड्यूस किया हैं। फिल्म में श्रुति दांगे, मनोबाला और रोबो शंकर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक तमिल फिल्म है जिसे हिंदी डब्ड करके रिलीज़ किया गया है।

Cast: विशाल, श्रद्धा श्रीनाथ, रेजिना कैसेंद्रा, मनोबाला

Release Date: 19 फरवरी 2021

ट्यूसडे एंड फ्राइडेस:

कहानी:

फिल्म ‘ट्यूजडे एंड फ्राइडे’ एक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है, जिसमें दो लोग हर हफ्ते डेट करने का फैसला लेते हैं। ये कहानी एक लेखक की है जो अपनी फिल्म बुक पर बन रही फिल्मो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए एक वकील से मिलता है जिनका नाम सिया है, जो इस फिल्म की हिरोइन है। 2017 में मिस इंडिया रही झटलेका के साथ फिल्म में पूनम ढिल्लो के बेटे अनमोल ठकेरिया ढिल्लन अपोजिट भूमिका में हैं। पूनम ढिल्लो के बेटे अनमोल ढिल्लो की भी यह पहली फिल्म है। कहानी में कई मोड़ आते है जो आपको फिल्म देखकर पता चलेंगे।

Cast: अनमोल ढिल्लन, झटलेका मल्होत्रा, जो मोरनी

Release Date: 19 फरवरी 2021

आधार:

कहानी:

आधार कार्ड को ध्यान में रखकर बनाई गई इस फिल्म में विनित कुमार सिंह लीड रोल निभा रहे हैं, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था, जिसके द्वारा भारत सरकार ने 130 करोड़ लोगों को आधार कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य रखा था। फिल्म ‘आधार’ एक छोटे से गांव के एक आम आदमी की यात्रा को बताती है जो अपना आधार कार्ड बनवाना चाहता है। इस फिल्म में सौरभ का किरदार एक सरकारी ऑफिसर का है जो सिख फैमिली से आता है और पगड़ी पहनता है।

Cast: विनीत कुमार सिंह, रघुवीर यादव, सौरभ शुक्ला, संजय मिश्रा

Release Date: 5 फरवरी 2021

Exit mobile version