नोबेल पुरस्कार के बारे में सम्पूर्ण जानकारी (What is Nobel Prize)

  • नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडेन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल ने 1901*में की थी
  • प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाती है
  • 10 दिसंबर को अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की पुंयतिथि पर यह पुरस्कार दिया जाता है
  • 31 जनवरी तक नोबेल पुरस्कार नामांकन की सूची दी जाती है
  • नोबेल पुरस्कार 6 क्षेत्र में दिया जाता है
  • पुरस्कारों की श्रेणी में सबसे पहले चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाती है
  • शुरुआत में नोबेल पुरस्कार 5 क्षेत्र चिकित्सा भौतिक रसायन शांति और साहित्य क्षेत्र में दिया जाता था
  • अर्थशास्त्र के क्षेत्र में स्वीडीश बैंक द्वारा अपनी 300वी वर्षगांठ के उपलक्ष में 1968 में आरंभ किया गया
  • 1969 में पहली बार अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया
  • अल्फ्रेड नोबेल एक अविवाहित स्वीडिश वैज्ञानिक और केमिकल इंजीनियर थे
  • इन्होंने 1866 में डायनामाइट की खोज की थी
  • नोबेल पुरस्कार के प्रत्येक क्षेत्र में साल में तीन लोगों को यह पुरस्कार दिया जा सकता
  • अब तक केवल दो बार मृत व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है
  • मृत व्यक्तियों में पहली बार यह पुरस्कार एरी एक्सेल कार्लफल्डट को 1931 और दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव डैग हैमरसोल्ड को 1961 में दिया गया
  • 1974 में एक नियम बनाकर मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा
  • अब तक केवल चार लोगों को ही दो बार नोबेल पुरुस्कार दिए गए हैं
  • इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेडक्रॉस को शांति का नोबेल पुरस्कार तीन बार दिया गया है 1917-44-63
  • 2014 से पहले सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाला व्यक्ति लॉरेंस ब्रैग था (25 वर्ष)
  • 2014 में मलाला यूसुफजई को 17 वर्ष की आयु में शांति नोबेल पुरस्कार दिया गया था इस कारण इस पुरस्कार को प्राप्त करने से मलाला यूसुफजई नोबेल पुरस्कारों की सभी श्रेणी में सबसे कम उम्र की महिला (व्यक्ति )है
  • सबसे अधिक उम्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाला व्यक्ति रेमंड डेविस जुनियर (88वर्ष) था
  • गांधीजी को 5 बार 1937से 1948 तक शांति पुरस्कारों*के लिए नामित किया गया था पर उन्हें इस पुरस्कार के लिए एक बार भी नहीं चुना गया
  • द्वितीय विश्व युद्ध के समय 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार किसी को नहीं दिया गया

नोबेल पुरूस्कार निम्नलिखित 6 क्षेत्रों में दिया जाता है जो इस प्रकार हैं:

what is nobel prize

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

  • नोबेल पुरस्कार की घोषणा नार्वे की राजधानी ओस्ले में की गई थी
  • नोबेल पुरस्कार कि श्रेणी में सबसे पहले चिकित्सा के क्षेत्र में विजेताओं के नाम की घोषणा की जाती है
  • नोबेल पुरस्कार हेतु वैज्ञानिक का चयन स्वीडन स्थित कैरोलिंस्का इंस्टिट्यूट द्वारा किया जाता है
  • चिकित्सा के क्षेत्र में पहला नोबल पुरस्कार ऐमिल एडोल्फ वोन बेहरिंग को दिया गया था
  • वर्ष 2016 का चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जापान के कोशिका वैज्ञानी योशिनोरी ओसुमी को देने की घोषणा 3 अक्टूबर 2016 को की गई थी
  • योशिनोरी को यह पुरस्कार ऑटोफेगी के क्रिया विधि के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए दिया गया है
  • ऑटोफेगी एक शारीरिक प्रक्रिया है जो शरीर में कोशिकाओं के हो रहे क्षरण से निपटती है
  • ऑटोफेगी प्रक्रिया तंत्रिका से जुड़ी बीमारियों,मधुमेह, कैंसर, को समझने व चिकित्सा में सहायक है
  • वर्ष 1961 से 2016 के बीच में 107 बार 211 व्यक्तियों को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है
  • 1915 से 1918 ,1921, 1925 ,1940, 1941 ,1942 में नोबेल पुरस्कार किसको प्रदान नहीं किया गया था
  • 39 बार यह पुरस्कार किसी अकेले वैज्ञानिकों जबकि 32 बार 2 वैज्ञानिकों को और 36 बार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिया गया है
  • 211 वैज्ञानिकों में से 12 महिलाओं को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है – चिकित्सा के क्षेत्र में
  • 12 महिलाओं में से एक मात्र वैज्ञानिक बारबरा मैकक्लिंटोक ने यह पुरस्कार किसी के साथ साझा नहीं किया
  • सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले वैज्ञानिक फ्रैडरिक जी बेंटिंग है 32 वर्ष 1923
  • सबसे अधिक उम्र* में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले वैज्ञानिक पिएटन राउस 87वर्ष 1966 में
  • वर्ष 2015 में नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रुप से इन की महत्वपूर्ण खोज के लिए दिया गया था जापान के सतोशी ओमुरा, अमेरिका के विलियम सी कैंपबेल, और चीन की योउयोउ तू

भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

  • भौतिकी के क्षेत्र में वर्ष 2016 का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिको को दिया गया है
  • 4 अक्टूबर 2016 को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई
  • नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले वैज्ञानिकों में डेविड जे. थूलेस,एफ.डंकन एम.हाल्डेन,और जे.माइकल कोस्टरलिट्ज है
  • तीनों वैज्ञानिकों ने गणित की एक एडवांस शाखा टोपोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए पदार्थ के सुपर कंडक्टर सुपरफ्लूइड्स या मैग्नेटिक फिल्म जैसे असामान्य चरणों स्थितियों का अध्ययन किया है
  • भौतिकी के क्षेत्र में पहला नोबल पुरस्कार 1901 में विलहम कॉनराड रॉन्टगन को दिया गया था
  • सबसे युवा विजेता लॉरेंस ब्रैग भौतिकी के क्षेत्र में यह पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे
  • लॉरेंस ब्रैग को यह पुरस्कार 1915 में 25 वर्ष की आयु में उनके *पिता के साथ संयुक्त रुप से दिया गया था
  • सबसे अधिक उम्र में भौतिकी नोबेल पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति रेमंड डेविस जूनियर थे जिन्हें 2002 में 88 वर्ष की आयु में यह पुरस्कार दिया गया था
  • भौतिकी के क्षेत्र में केवल दो महिलाओं 1930 में मैरी क्यूरी और 1963 में मारिया गोएप्पर्ट मेयर को दिया गया
  • मैडम क्यूरी को वर्ष 1911 में रसायन क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार भी दिया था महिलाओं में मैडम क्यूरी ने दो बार नोबेल पुरस्कार जीता है
  • भौतिकी के क्षेत्र में दो बार नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले एकमात्र व्यक्ति जॉन बार्डिंन थे इन्हें 1956 और 1972*में यह पुरस्कार दिया गया था
  • वर्ष 1901से 2016 के बीच में अब तक कुल 204 बार भौतिकी का पुरस्कार दिया गया है और 203 व्यक्तियों को दिया गया है
  • भौतिकी नोबेल पुरस्कार 45 व्यक्तियों को एकल रूप से 32 भौतिकी नोबेल पुरस्कार दो व्यक्तियों को संयुक्त रुप से ओर 31 भौतिकी नोबेल पुरस्कार तीन व्यक्तियों को संयुक्त रुप से दिया गया है
  • वर्ष 1920 से 2016 के मध्य 110 भौतिकी नोबल पुरुस्कार दिए गए हैं
  • भौतिकी के क्षेत्र में वर्ष 2015 का नोबेल पुरस्कार जापान के प्रोफेसर तकाकी काजिता व कनाडा के प्रोफ़ेसर अार्थर बी मैकडोनाल्ड को संयुक्त रूप से दिया गया था

यह भी पढ़ें –> भारत से नोबेल पुरस्कार विजेता – Nobel Prize winners in India

रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

  • रसायन विज्ञान का वर्ष 2016 का नोबेल पुरस्कार फ्रांस की स्ट्राँसबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ज्या पीएरे सैवाग, अमेरिका के नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के (मुलत: ब्रिटेन निवासी)सर जे.फ्रेजर स्टोडार्ट़, और नीदरलैंड की ग्रोनिंगन यूनिवर्सिटी के प्रो. बर्नाड फेरिगा*को संयुक्त रुप से यह पुरस्कार दिया जायेगा
  • रसायन क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 5 अक्टूबर 2016को द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ साइंस ने की थी
  • इन तीनों को यह पुरस्कार अणु मशीनों के डिजाइन और कृत्रिम रचनाओ के लिए दिया गया है
  • इनके आविष्कार नए रोबोट्सऔर कृत्रिम अंगों के लिए उपयोगी साबित होगा
  • रसायन विज्ञान का वर्ष 2015 का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के टॉमस लिंडाल, (टर्किश मूल के) अमेरिकी अजीत सैंकर व अमेरिका के पॉल मॉडरिश को संयुक्त रुप से दिया गया है
  • रसायन के क्षेत्र में पहला नोबल पुरस्कार जोकोवस हेनरिक्स वैट ऑफ को मिला था
  • रसायन के क्षेत्र में सबसे कम उम्र*में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले वैज्ञानिक फ्रेडरिक जोलियट (35 वर्ष)है उन्हें यह पुरस्कार 1935में दिया गया था
  • रसायन के क्षेत्र में सबसे अधिक उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाला वैज्ञानिक जॉन बी.फेन था 2002 में यह पुरस्कार दिया गया था
  • वर्ष 1916, 17 ,19 ,24 ,33 ,41,42 मे रसायन का कोई भी नोबल पुरस्कार नही दिया गया था
  • वर्ष 1901 से 2016 तक 4 महिलाओ को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया था
  • अमेरिकाी रसायनशास्त्री लिनस पाउलिंग एकमात्र वैज्ञानिक हैं जिन्हें दो बार नोबेल पुरस्कार बिना किसी के साथ साझा किए प्राप्त हुआ था पहली बार 1954 में रसायन के क्षेत्र में और दूसरी बार 1962 में शांति के क्षेत्र में
  • ब्रिटिश वैज्ञानिक फ्रेड्रिक सेंगर को रसायन के क्षेत्र में दो बार नोबेल पुरस्कार दिया गया था
  • रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901से 2016 के मध्य 108 बार 175 वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया
  • मेरी क्युरी को वर्ष 1911 में रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था इन्हें 1903 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार भी दिया गया था
  • इरेने जोलिएट क्यूरी जो मैरी क्यूरी की पुत्री और फ्रैडरिक जोलियट की पत्नी है इन्हें 1935 में रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

यह भी पढ़ें – – भारत के प्रमुख मंदिर – Famous Temples in India

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

  • अर्थशास्त्र में नोबेल पुरुस्कार की शुरुआत 1968 में स्वीडीश के केंद्रीय बैंक की 300वी वर्षगांठ के उपलक्ष में मे कि गयी थी
  • नोबेल पुरस्कार के तुल्य इस पुरस्कार का वास्तविक नाम स्वेरिगेस रिक्स बैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमॉरी ऑफ एल्फ्रेड नोबेल है
  • वर्ष 1968 में यह पहली बार डच तथा नार्वे के अर्थशास्त्रियों को प्रदान किया गया था
  • वर्ष 2016 का अर्थशास्त्र के क्षेत्र मे नोबेल तुल्य पुरस्कार ब्रिटिश अमेरिकी अर्थशास्त्री ओलीवर हार्ट और फिनलैण्ड के बैंग्ट हॉमस्ट्रॉम को दिया गया
  • इन्हे यह पुरस्कार आर्थिक क्षेत्र में अनुबंध का सिद्धांत के विकास में इनके योगदान के लिए दिया गया है
  • इस पुरस्कार कि घोषणा रॉयल स्वीडीश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 10/10/2016 को की थी
  • ब्रिटेन में जन्मे अर्थशास्त्री आंगुस डीटॉन को वर्ष 2015 का अर्थशास्त्र के क्षेत्र का नोबेल तुल्य पुरस्कार दिया गया
  • इलियन ओस्ट्रोम इस पुरस्कार को पाने वाली पहली महिला है उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2009 में अमरीकी अर्थशास्त्री ओलीवर विलियमसन के साथ सयुक्त रूप से दिया गया था
  • केनेथ जे एरो इस पुरस्कार को पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं उन्हें यह पुरस्कार 51वर्ष की आयु में 1972 में दिया गया था
  • लियोनिद हरविज इस पुरस्कार को पाने वाले सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं उन्हें यह पुरस्कार 90 वर्ष की आयु में 2007 में दिया गया था
  • नोबेल पुरस्कारो की सभी पुरस्कारों की श्रेणी में सबसे अधिक आयु के पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति लियोनिद हरविज हैं
  • वर्ष 1969 से 2016 के मध्य कुल 78 व्यक्तियो को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है
  • 1969 से अब तक कुल 48 अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार प्रदान किए
  • अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 24 नोबेल पुरस्कार एक व्यक्ति को 18 पुरस्कार दो व्यक्तियों को और 6 पुरस्कार 3 व्यक्तियों को संयुक्त रुप से दिए गए हैं
  • अल्फ्रेड नोबेल की वसीयतनामे में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार देने की बात नही थी इसलिए इस पुरस्कार को 1901 से प्रारंभ नहीं किया गया था

साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

  • 2019 का पुरस्कार पीटर हैंडके को दिया जाएगा जो आस्ट्रियाई मूल के लेखक हैं।
  • पीटर को भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए ये पुरस्कार मिलेगा।
  • जबकि लेखिका के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाने वाली ओल्गा टोकारजुक को 2018 का साहित्य का नोबेल दिया जाएगा। 
  • साहित्य के क्षेत्र में वर्ष 2016 का नोबेल पुरस्कार सुप्रसिद्ध अमेरिकी गीतकार और गायक बॉब डिलन को दिया जाएगा
  • शादी के छेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर 2016 को की गई थी
  • इन्हें यह पुरस्कार अमेरिकी गीत परंपरा के अंतर्गत नवीन काव्यगत अभिव्यक्तियों के सृजन के लिए दिया जाएगा
  • इनके द्वारा गाए गए गीत ब्लॉविन इन द विंड और द टाइम्स दे आर ए चेंज इन को पूरे अमेरिका के साथ साथ दुनिया में युद्ध विरोधी और नागरिक अधिकारों के गीत के रूप में जाना जाता है
  • नोबेल पुरस्कार के इतिहास में 115 वर्ष में पहली बार किसी गीतकार को साहित्य के नोबेल के लिए चुना गया है
  • वर्ष 2015 का साहित्य के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार बेलारूस की लेखिका व पत्रकार स्वेतलाना एलेक्सेविच को दिया गया है
  • साहित्य के क्षेत्र में पहला नोबल पुरस्कार सली प्रूढोम को दिया गया है
  • द जंगल बुक के लिए विख्यात रुडयार्ड किपलिंग इस पुरस्कार को पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं इन्हें यह पुरस्कार वर्ष 1907 में 42 वर्ष की आयु में दिया गया था
  • डोरिस लेसिंग साहित्य का नोबेल पुरस्कार पाने वाले सबसे अधिक आयु के व्यक्ति हैं उन्हें यह पुरस्कार 2007 में 88 वर्ष की उम्र में दिया गया था
  • 1901 से वर्ष 2016 तक 14 महिलाओं को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है
  • 4 अवसरों पर यह पुरस्कार संयुक्त रुप से दिया गया था
  • साहित्य का नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 से 2016 तक 109 बार दिया गया है
  • शांति नोबल पुरस्कार सात बार 1914, 18, 35 ,40 ,41 ,42,43 को किसी को भी नहीं दिया गया

शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

  • शांति के क्षेत्र में वर्ष 2016 का नोबेल शांति पुरस्कार कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस को दिया जाएगा
  • शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा नार्वे की नोबेल समिति ने 7 अक्टूबर 2016 को ओस्लो में की थी
  • उन्हें यह पुरस्कार कोलंबिया के 50 साल से अधिक पुराने गृह युद्ध को समाप्त करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया जाएगा
  • वर्ष 2015 का शांति का नोबेल पुरस्कार ट्यूनीशिया में नेशनल डायलॉग क्वार्टेट समूह को दिया गया है
  • ट्सूनिशिया के नेशनल डायलॉग क्वार्टेट समूह को यह पुरस्कार अपने देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए किए गए प्रयासों के लिए मिला है
  • शान्ति के क्षेत्र में पहला नोबल पुरस्कार हैनरी ड्यूनेट को मिला था
  • मलाला युसुफ़ज़ई नोबेल पुरस्कार जीतने वाली सबसे कम उम्र की विजेता है इन्हें वर्ष 2014 में मात्र 17 वर्ष की आयु में शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
  • जोसेफ रोत्ब्लेत शांति का नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं उन्हें यह पुरस्कार 1995 में मिला था
  • वियतनाम के राजनेता ली डुक थो को वर्ष 1973 में शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया था लेकिन उन्होंने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया था
  • मरणोपरांत नोबेल शांति पुरस्कार वर्ष 1961 में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव डैग हैमरसोल्ड को दिया गया था
  • लीनस पाउलिंग एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें रसायन के क्षेत्र के साथ शांति के क्षेत्र में भी नोबेल पुरस्कार मिला था
  • शांति का नोबेल पुरस्कार इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेडक्रास को तीन बार और यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर ऑफ रिफ्यूजी को दो बार यह पुरस्कार दिया गया है
  • 16 महिलाओं को शांति नोबल पुरस्कार दिया गया है
  • वर्ष 1901 से 2016 के मध्य 97 शांति नोबल पुरुस्कार दिए गए हैं
  • शांति का नोबेल पुरस्कार 19 अवसरों (1914,16 ,18, 23 ,24, 28, 32, 39,43,48, 55, 56, 66,67,72) पर यह पुरस्कार किसी को नहीं दिया गया
Exit mobile version