विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण

वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, विशेषण कहलाते हैं। विशेषण चार प्रकार के होते हैं:

visheshan ki paribhasha, visheshan ke bhed, vidheshan ke udahara, visheshan

गुणवाचक विशेषण

वे विशेषण शब्द जो रंग, रूप, गंध, स्पर्श, आकार, प्रकार, दोष, दशा, दिशा, अवस्था आदि का बोध करवाए, गुणवाचक विशेषण कहलाते हैं। जैसे- मुलायम, खुरदुरा, नीला, पीला, हरा, लंगड़ा, पूर्वी, दक्षिणी, नर्म, कठोर, सर्दी, गर्मी इत्यादि।

उदाहरण:

  • मेहनत करने से हाथ कठोर हो जाते हैं।
  • काली बकरी मीठा दूध देती है।
  • सर्दी में लोग बाहर नहीं निकलते हैं।
  • गर्मियों में लोग शीतल पेय पीते हैं।
  • बीकानेरी नमकीन में मुल्तानी मिट्टी मिलाई जाती है।

नोट: आई, ई, आ, इय, इमा, इल, ईला, आलू, आलु, ईय, अ, इयल आदि प्रत्यय गुणवाचक विशेषण होते हैं।

  • मेरा मित्र झगड़ालू है।
  • पूजा दयालु है।
  • हम भारतीय सीधे-साधे हैं।

प्रविशेषण: वे शब्द जो विशेषण की भी विशेषता बताते हैं, प्रविशेषण कहलाते हैं।

उदाहरण:

  • मेरी माताजी कम मीठा भोजन करती है।
  • मेरा भाई झगड़ालू है।
  • मेरा मित्र बहुत झगड़ालू व्यक्ति है।

संख्यावाची विशेषण

वे विशेषण शब्द जो संज्ञा का बोध करवाते हैं, संख्यावाची विशेषण कहलाते हैं। जैसे- 10 आदमी, 5 पुलिसकर्मी, सैकड़ों लोग, करोड़ों आदमी आदि। संख्यावाची विशेषण के दो भेद होते हैं:

1. निश्चित संख्यावाची विशेषण: वे शब्द जो निश्चित संख्या का बोध करवाते हैं, निश्चित संख्यावाची विशेषण कहलाते हैं। जैसे- दस आदमी, पांच केले, पांच पुस्तकें आदि।

उदाहरण:

  • पांच पुलिस कर्मियों ने 500 आदमियों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा।

2. अनिश्चित संख्यावाची विशेषण: वे शब्द जो निश्चित संख्या का बोध नहीं करवाते हैं, अनिश्चित संख्यावाची विशेषण कहलाते हैं। जैसे- सैकड़ों लोग, हजारों आम, लाखों पुस्तकें, 4-5 पेन आदि।

उदाहरण:

  • सैकड़ों आदमी बाहर खड़े हैं।

परिमाणवाचक विशेषण

वे विशेषण शब्द जिनमें नाप, तौल व मात्रा संबंधी विशेषताओं का बोध होता है। जैसे- दो मीटर कपड़ा, दो किलो चीनी, दो गज जमीन, सैकड़ों हेक्टेयर आदि।

इसके दो भेद होते हैं:

1. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण: वे विशेषण शब्द जिनमें निश्चित नाप, तोल, मात्रा संबंधी विशेषताओं का बोध होता है , निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं।

उदाहरण:

  • रिलायंस फ्रेश में दो किलो चीनी खरीदने पर दस ग्राम हरा धनियाँ मुफ्त मिलता है।
  • दो किलो आम खरीदने पर एक किलो पपीता मुफ्त मिलेगा।

2. अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण: वे विशेषण शब्द जो अनिश्चित नाप, तोल, मात्रा संबंधी विशेषताओं का बोध होता है, अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं।

उदाहरण:

  • मोतीलाल की मील में आग लगने पर सैकड़ों मीटर कपड़ा जल गया।
  • तेल टेंकर के पलट जाने से हजारों लीटर तेल बह गया।
  • पहलवान व्यायाम करने के पश्चात सैकड़ों लीटर दूध पी जाता है।

सार्वनामिक/संकेतवाची विशेषण

वे विशेषण शब्द जो वाक्य के दूसरे संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, अर्थात संकेत का बोध करवाते हैं, सार्वनामिक या संकेतवाची विशेषण कहलाते हैं। जैसे- जो, सो, जैसा, वैसा, जिसे, जिसने, यह, वह आदि।

उदाहरण:

  • उस पंखे को उतारकर लाओ जो बरसों से खराब पड़ा है।
  • जैसा बोओगे वैसा पाओगे।
  • जो करता है वो भरता है।
  • उसे आज फांसी लग गयी जो कल टीवी पर बोल रहा था।
  • उस लड़के को इधर लाओ जिसने कल चोरी की थी।

यह भी देखें

सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

संज्ञा किसे कहते हैं? संज्ञा के भेद और उदहारण

समास की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

संधि की परिभाषा, भेद, उदाहरण

हिंदी वर्णमाला की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Exit mobile version