भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन हैं? | Education Minister of India 2023

Bharat Ke Shiksha Mantri kaun hai: भारत के शिक्षा मंत्री वर्तमान 2023 में श्री धर्मेन्द्र प्रधान हैं। 7 जुलाई 2021 को ध्रमेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में शपथ ली। नई शिक्षा नीति के अनुसार मानव संसाधन विकास मंत्री का नाम बदलकर शिक्षा मंत्री कर दिया गया है।

इससे पहले शिक्षा मंत्री को मानव संसाधन विकास मंत्री (HRD MINISTER) के रूप में जाना जाता था। इस लेख में हम जानकारी देंगे वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं (bharat ke shiksha mantri kaun hai) ?पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 7 जुलाई 2021 को अपने पद से इस्तीफा दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण स्वयं ही इस्तीफा दे दिया।

कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद से वे लगातार बीमार चल रहे थे। पोस्ट कोविड डिजीज के कारण उन्हें 15 दिन से अधिक समय तक दिल्ली स्थित एम्स के आईसीयू में भर्ती रहना पड़ा था। भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री (Shiksha Mantri) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद थे जिनका कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 22 जनवरी 1958 था तथा उनके कार्यकाल का समय 10 साल 5 महीने का था।

अभी तक आपने जाना कि भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं (bharat ke shiksha mantri kaun hai); भारत के शिक्षा मंत्री का नाम (bharat ke shiksha mantri ka naam) जानने के बाद आइये जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

भारत के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान (Bharat ke Shiksha Mantri Shri Dharmendra Pradhan)

bharat ke shiksha mantri
Bharat ke Shiksha Mantri

भारत के शिक्षा मंत्री (Bharat ke Shiksha Mantri) श्री धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 ई० को ओडिशा, तलचर शहर में हुआ थाl धर्मेंद्र प्रधान पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र प्रधान के बेटे हैं। उनकी माता का नाम श्रीमती बसंत मंजरी प्रधान और पत्नी का नाम श्रीमती मृदुला प्रधान है।

Bharat ke Shiskhsa Mantri Dharmendra Pradhan

देवेंद्र प्रधान अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 1999 से 2004 तक केंद्रीय मंत्री थे। धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के तालचर कॉलेज से हायर सेकंडरी की पढ़ाई की है। उन्होंने उत्कल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर (Utkal University) से एंथ्रोपोलॉजी में एमए (MA Anthropology) की डिग्री ली है।

शिक्षा मंत्री (Shiksha Mantri) श्री धर्मेंद्र प्रधान 1998 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। 2014 में चुने गए नरेंद्र मोदी सरकार के तहत, उन्होंने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया। उन्हें “उज्ज्वला मैन” के रूप में भी जाना जाता है। वर्तमान में वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।

श्री धर्मेन्द्र प्रधान का राजनीतिक करियर (Dharmendra Pradhan Political Career)

श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पहली बार राजनीति में उम्मीदवार के रूप में साल 2000 में प्रवेश किया और ओडिशा विधानसभा चुनाव में एक योग्य प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। उन्होंने पल्ललहारा विधानसभा क्षेत्र से जीत हांसिल की।

उनको ओडिशा विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मान “उत्कलमणि गोपाबंधु प्रतिभा सम्मान” भी प्राप्त हुआ। साल 2001 में उनको ओडिशा के बीजेपी यूथ विंग के रूप में प्रेसिडेंट के ररप में चुना गया।

इसके बाद 2002 में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के रूप में सेवा की। साल 2004 में उन्होंने ओडिशा के देवगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। 2012 में बिहार और 2018 में मध्यप्रदेश से राज्यसभा में भी उनको चुना गया।

Shiksha Mantri Dharmendra Pradhan Contact Details (भारत के शिक्षा मंत्री का संपर्क विवरण)

पूरा नामश्री धर्मेन्द्र प्रधान
पिता का नामडॉ. देवेन्द्र प्रधान
राजनैतिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी
निकनेमउज्ज्वला मैन
ईमेलminister.sm@gov.in
संपर्क नंबर+91-11-23782698/23782387

Education Minister of India Office Contact Details

पूरा नामश्री धर्मेन्द्र प्रधान
कार्यालय दूरभाष नंबर+91-11-23782698/23782387
फैक्स+91-11-23382365
ई-मेलminister.sm@gov.in
सामान्य अनुरोध के लियेrequest-hrd@gov.in
नियुक्ति/निमंत्रण के लियेapp-hrd@gov.in

भारत के शिक्षा मंत्रियों की सूची (1947-2023) (List of Education Ministers of India)

शिक्षा मंत्री का नाम (Bharat Ke Shiksha mantri)कार्यकाल
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद15 अगस्त 194722 जनवरी 1958
डॉ. के. एल. श्रीमली (राज्य मंत्री)22 जनवरी 195831 अगस्त 1963
हुमायूं कबीर01 सितम्बर 196321 नवम्बर 1963
एम. सी. सी. छागला21 नवम्बर 196313 नवम्बर 1966
फखरुद्दीन अली अहमद14 नवम्बर 196613 मार्च 1967
डॉ. त्रिगुण सेन16 मार्च 196714 फरवरी 1969
डा. वी. के आर. वी. राव14 फरवरी 196918 मार्च 1971
सिद्धार्थ शंकर रे18 मार्च 197520 मार्च 1972
प्रो. एस. नूरुल हसन (राज्य मंत्री)24 मार्च 197224 मार्च 1977
प्रो. प्रताप चंद्र चंदर26 मार्च 197728 जुलाई 1979
डॉ. करन सिंह30 जुलाई 197914 जनवरी 1980
बी. शंकरंद14 जनवरी 198017 अक्टूबर 1980
एस.बी. चव्हाण17 अक्टूबर 198008 अगस्त 1981
शीला कौल (राज्य मंत्री)10 अगस्त 198131 दिसम्बर 1984
के.सी. पंत31 दिसम्बर 198425 सितम्बर 1985
पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री)25 सितम्बर 198525 जून 1988,
पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री)25 दिसम्बर 199409 फरवरी 1995,
पी. वी. नरसिंह राव (प्रधानमंत्री)17 जनवरी 199616 मई 1996
पी. शिव शंकर25 जून 198802 दिसम्बर 1989
वी.पी. सिंह (प्रधानमंत्री)02 दिसम्बर 198910 नवम्बर 1990
राजमंगल पांडे21 नवम्बर 199021 जून 1991
अर्जुन सिंह23 जून 199124 दिसम्बर 1994,
अर्जुन सिंह22 मई 200422 मई 2009
माधवराव सिंधिया10 फरवरी 199517 जनवरी 1996
अटल बिहारी वाजपेयी (प्रधानमंत्री)16 मई 199601 जून 1996
एस. आर. बोम्मई05 जून 199619 मार्च 1998
डॉ. मुरली मनोहर जोशी19 मार्च 199821 मई 2004
श्री कपिल सिब्बल22 मई 200928 अक्टूबर 2012
एम.एम. पल्लम राजू29 अक्टूबर 201225 मई 2014
स्मृति ईरानी26 मई 201405 जुलाई 2016
प्रकाश जावडेकर05 जुलाई 201630 मई 2019
रमेश पोखरियाल ‘निशंक’30 मई 201907 जुलाई 2021
धर्मेन्द्र प्रधान07 जुलाई 2021अब तक

Bharat Ke Shiksha Mantri से सम्बंधित प्रश्न (FAQs)

भारत के शिक्षा मंत्री कौन है 2023?

भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।

शिक्षा मंत्री का काम क्या होता है?

शिक्षा मंत्री के पास राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की शिक्षा प्रणाली को संभालने की जिम्मेदारी होती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री शिक्षा से संबंधित सभी प्रकार की नीतियों को बनाने में विशेष भूमिका निभाते हैं। शिक्षा से जुड़े सभी नियमों को सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी केन्द्रीय शिक्षा मंत्री की होती है।

शिक्षा मंत्री बनने के लिए क्या करना पड़ता है?

शिक्षा मंत्री बनने के लिए राजनीति में सम्मिलित होना आवश्यक है। इसके बाद कईं प्रकार के मापदंडों को पूरा करने के बाद आप शिक्षा मंत्री बनने के योग्य हो जाते हैं। आपको तन मन धन से खुद को जनता के लिए समर्पित होना चाहिए।

वर्तमान में मानव संसाधन मंत्री कौन है?

वर्तमान में मानव संसाधन मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान हैं। नई शिक्षा नीति के अनुसार मानव संसाधन विकास मंत्री का नाम बदलकर शिक्षा मंत्री कर दिया गया है।

यह भी देखें

बिहार के शिक्षा मंत्री वर्तमान में कौन है?

Exit mobile version