भारत की प्रमुख नदियाँ | Major Rivers of India

Rivers of India – भारत की प्रमुख नदियाँ निम्नलिखित हैं:

गंगा नदी

उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद

लंबाई – 2,525 कि.मी

मुहाना – सुंदरवन, बंगाल की खाड़ी

  • गंगा नदी भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण एवं पवित्र नदी है जिसे माँ तथा देवी के रूप मे भी पूजा जाता है,
  • इस नदी के तट पर कई धार्मिक स्थल है जिनका भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण योगदान है!

अलकनंदा नदी

उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद

लंबाई – 195 कि.मी

मुहाना – गंगा

  • अलकनंदा नदी, पवित्र गंगा के दो मुख्यधाराओं में से एक है और
  • इसकी अधिक लंबाई और निर्वहन के कारण गंगा की स्रोत धारा माना जाता है!

भागीरथी नदी

उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद

लंबाई – 205 कि.मी

मुहाना – गंगा

  • भागीरथी नदी, देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलकर पवित्र गंगा नदी का निर्माण करती है.
  • टिहरी बाँध भागीरथी नदी तथा दूसरी सहयोगी भीलांगना नदी के संगम पर बना है जो
  • विश्व का पाँचवा सबसे ऊँचा बाँध है!

सरयू नदी

  • सरयू नदी एक वैदिक कालीन नदी है जो
  • हिमालय से निकलकर अयोध्या से होकर गंगा में मिल जाती है!

झेलम नदी

  • झेलम नदी शेषनाग झील से निकलती है और
  • यह कश्मीर घाटी की सुन्दरता में चार-चाँद लगा देती है!

चंबल नदी

उदगम स्रोत – जानापाव पर्वत

लंबाई – 966 कि.मी

मुहाना – यमुना

  • चंबल नदी महू से निकलती है और
  • मध्य प्रदेश – राजस्थान के बीच सीमा बनती हुई उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी से मिल जाती है!
  • इसकी मुख्य सहायक नदिया शिप्रा, सिंध, कलिसिन्ध, ओर कुननों नदी है।

बेतवा नदी

उदगम स्रोत – होशंगाबाद

लंबाई – 590 कि.मी

मुहाना – यमुना

  • बेतवा नदी मध्य-प्रदेश के होशंगाबाद के उत्तर में विंध्य पर्वत से निकलकर विदिशा, ओरछा आदि जिलों से बहती हुई यमुना नदी मे जा मिलती है!

यमुना नदी

उदगम स्रोत – यमुनोत्री

लंबाई – 1,376 कि.मी

मुहाना – त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद

  • यमुना नदी, गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो
  • यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और
  • इलाहाबाद में गंगा तथा सरस्वती नदी से मिल जाती है!

सरस्वती नदी

  • सरस्वती नदी एक प्राचीन एवं पौराणिक काल की नदी है
  • जिसका विवरण वेदों में भी है,
  • यह भारत की तीसरी पवित्र नदी है तथा
  • प्रयाग में तीन नदियों का संगम है (यमुना नदी, गंगा नदी और सरस्वती नदी).

क्षिप्रा नदी

उदगम स्रोत – धार

लंबाई – 196 कि.मी

मुहाना – चंबल नदी

  • क्षिप्रा नदी मध्य भारत मे बहाने वाली एक ऐतिहासिक नदी है,
  • इस नदी के किनारे उज्जैन महाकाल ज्योतिर्लिंग है और
  • चार स्थानो मे से एक कुम्भ का मेला इसी नदी के किनारे लगता है!

नर्मदा नदी

उदगम स्रोत – अमरकंटक

लंबाई – 1,312 कि.मी

मुहाना – खम्भात की खाड़ी, अरब सागर

  • नर्मदा नदी एक पवित्र, दिव्य व रहस्यमयी नदी है
  • जिसका स्रोत अमरकंटक में नर्मदा कुंड से हुआ है!
  • नर्मदा नदी, गोदावरी नदी और कृष्णा नदी के बाद पूर्ण रूप से भारत देश के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है।

गोदावरी नदी

उदगम स्रोत – त्रयंबकेश्वर

लंबाई – 1,465 कि.मी

मुहाना – बंगाल की खाड़ी

  • गोदावरी नदी जिसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है,
  • महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है और
  • आंध्र प्रदेश से बहते हुए बंगाल की खाड़ी मे जाकर मिलती है!

कावेरी नदी

उदगम स्रोत – तालाकावेरी

लंबाई – 760 कि.मी

मुहाना – कावेरी डेल्टा, बंगाल की खाड़ी

  • कावेरी नदी दक्षिण भारत में गोदावरी और कृष्णा के बाद तीसरी सबसे बड़ी नदी है,
  • इस नदी के किनारे बसा तिरुचिरापल्ली शहर हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है।

कृष्णा नदी

उदगम स्रोत – महाबलेश्वर

लंबाई – 1290 कि.मी

मुहाना – बंगाल की खाड़ी

  • कृष्णा नदी महाबलेश्वर पर्वत से निकलती है और
  • बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है।
  • इस नदी को हिंदुओं द्वारा पवित्र माना जाता है।
  • और कहा जाता है की इस नदी मे स्नान करके लोगों के सभी पापों का अंत होता है!

ब्रह्मपुत्र नदी

उदगम स्रोत – तिब्बत, कैलाश पर्वत

लंबाई – 2900 कि.मी

मुहाना – बंगाल की खाड़ी

  • ब्रह्मपुत्र नदी भारत की एक मात्र नदी है जिसका नाम पुल्लिंग है – शाब्दिक अर्थ ब्रह्मा का पुत्र,
  • ब्रह्मपुत्र नदी एक बहुत लम्बी नदी है
  • जिसका उद्गम तिब्बत में कैलाश पर्वत के निकट है!

महानदी

उदगम स्रोत – धमतरी

लंबाई – 885 कि.मी

मुहाना – बंगाल की खाड़ी

  • महानदी का उद्गम रायपुर के समीप धमतरी जिले से हुआ है तथा
  • यह छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा राज्यो से होकर विशाल रूप धारण कर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है!

सिंध नदी

उदगम स्रोत – विदिशा

लंबाई – 470 कि.मी

मुहाना – यमुना

  • सिंध नदी, यमुना नदी की एक सहायक नदी है
  • जो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यो से बहती हुई चंबल नदी के संगम के बाद यमुना नदी से मिलती है!

– – भारत के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय हवाई अड्डे – India’s Main International and National Airports – –

सोन नदी

उदगम स्रोत – अमरकंटक

लंबाई – 784 कि.मी

मुहाना – गंगा

  • सोन नदी अमरकंटक से निकलती है और
  • यमुना नदी के बाद गंगा की दूसरी सबसे बड़ी सहायक नदी है
  • जो पहाड़ियों से गुजरते हुए पटना के समीप जाकर गंगा नदी में मिल जाती है।

जुवारी नदी

उदगम स्रोत – पश्चिमी घाट

लंबाई – 92 कि.मी

मुहाना – अरब़ सागर

  • जुवारी नदी गोवा राज्य में बहने वाली सबसे लम्बी नदी है और
  • गोआ राज्य मे ही मांडोवी नदी से मिलकर बन्दरगाह के लिए मुहाना बनाकर अरब सागर में मिलती है!

मांडोवी नदी

  • मांडोवी नदी, ज़ुआरी नदी के साथ गोवा की दो प्रमुख नदियों में से एक है
  • जो भारत के राज्य कर्नाटक और गोवा से होकर बहती है!
  • मांडोवी नदी और जुवारी नदी आपस में मिलकर एक मुहाना बनाती हैं
  • जो गोवा के कृषि क्षेत्र का प्रमुख कारक हैं!

काली नदी

  • काली नदी कर्नाटक राज्य के उत्तरा कन्नड़ मे रहने वेल लोगो की जीवन रेखा है,
  • सदाशिवगढ़ किला तटीय राजमार्ग के पास काली नदी के समीप स्थित एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है!

शरावती नदी

  • शरावती नदी दक्षिण भारत की एक प्रमुख नदी हैं
  • जो कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले से निकलती है और
  • भारतभर में प्रसिद्ध जोग जल प्रपात बनती है!

चिनाब नदी

  • चिनाब नदी पंजाब क्षेत्र की 5 प्रमुख नदियों में से एक ,
  • यह नदी दो नदियों, चंद्र और भाग के संगम द्वारा बनती है
  • जिसका महाभारत मे भी उल्लेख मिलता है!

सतलुज नदी

  • सतलुज नदी भी पंजाब में बहने वाली पाँचों नदियों में से एक है और
  • इसकी लंबाई सबसे ज़्यादा है,
  • इस नदी पर हिमाचल प्रदेश मे भाखड़ा नांगल बांध बनाया गया है!

काली सिन्ध नदी

  • काली सिन्ध नदी मध्यप्रदेश के देवास से निकलती है और
  • राजस्थान राज्य से प्रवाहित होते हुए यह चम्बल नदी की सहायक नदी बन जाती है!

घाघरा नदी

  • घाघरा नदी नेपाल से होकर बहती हुई उत्तर प्रदेश एवं बिहार में प्रवाहित होती है तथा
  • छपरा के बीच यह गंगा में मिल जाती है!

तीस्ता नदी

उदगम स्रोत – लहमो झील

लंबाई – 310 कि.मी

मुहाना – ब्रह्मपुत्र

  • तीस्ता नदी सिक्किम और जलपाइगुड़ी विभाग की मुख्य नदी है,
  • इस नदी को सिक्किम राज्य की जीवनरेखा भी कहा जाता है,
  • जो आगे जा कर और ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती!

हुगली नदी

  • हुगली नदी वास्तव मे गंगा नदी की ही एक शाखा है
  • जो फराक्का बैराज से निकली है और
  • पश्चिम बंगाल के माध्यम से दक्षिण की ओर बहती हुए अंत में बंगाल की खाड़ी मे जा मिलती है!

कोयना नदी

उदगम स्रोत – महाबळेश्वर

लंबाई – 130 कि.मी

मुहाना – कृष्णा

  • कोयना नदी पश्चिमी भारत की एक प्रमुख नदी है जो महाबालेश्वर से निकलती है और
  • कृष्णा नदी की एक सहायक है जिसे महाराष्ट्र की लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है!

कोसी नदी

  • कोसी नदी बिहार मे बाढ से बहुत तबाही लाने वाली नदी है
  • इसलिए इसे बिहार का अभिशाप भी कहा जाता है,
  • यह हिमालय की ऊँची पहाड़ियों से होते हुए गंगा में मिल जाती है।

गंडक नदी

  • गंडक नदी नेपाल और बिहार में बहने वाली एक नदी का नाम है,
  • यह हिमालय से निकलकर उत्तर प्रदेश तथा बिहार राज्यों के बीच सीमा निर्धारित करती हुई पटना के संमुख गंगा में पर मिल जाती है!

ताप्‍ती नदी

  • ताप्ती नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली नदी है
  • यह लगभग 740 कि.मी लंबी है और
  • खम्बात की खाड़ी में जाकर मिलती है!
  • ताप्ती नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से हुआ है और
  • यह सूरत मे बन्दरगाह मुहाना बनाते हुए अरब सागर मे जा मिलती है!

तुंगभद्रा नदी

उदगम स्रोत – पश्चिमी घाट

लंबाई – 531 कि.मी

मुहाना – कृष्णा

  • तुंगभद्रा नदी कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में बहती है और
  • कृष्णा नदी में मिल जाती है,
  • इस नदी का जन्म पश्चिमी घाट के गंगामूला नामक स्थान से तुंगा एवं भद्रा नदियों के मिलन से हुआ है और
  • विश्व विख्यात शहर हंपी तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा हुआ है!

मानस नदी

  • मानस नदी दक्षिणी भूटान और भारत के बीच तलहटी मे बहती है,
  • यह भूटान की सबसे बड़ी नदी प्रणाली है
  • आसम राज्य के जोगिगोपा में शक्तिशाली ब्रह्मपुत्र नदी में शामिल हो जाती है!

पेरियार नदी

उदगम स्रोत – पश्चिमी घाट

लंबाई – 244 कि.मी

मुहाना – अरब़ सागर

  • पेरियार नदी केरल राज्य के पश्चिमी घाट से निकलकर पश्चिम में प्रवाहित होती और अरब़ सागर से मिलती है,
  • यह भारतीय राज्य केरल में सबसे बड़ी निर्वहन क्षमता वाली सबसे लंबी नदी है!
Exit mobile version