ओके की फुल फॉर्म क्या है? OK full form in Hindi

दैनिक जीवन में OK (ओके) शब्द का प्रयोग बहुत ही ज्यादा होता है। OK शब्द से हर कोई familiar है, सामान्य हिंदी की बोलचाल में OK (ओके) शब्द का उपयोग काफी होता है। हम किसी से भी मिलते हैं तो OK शब्द का उपयोग करते हैं। बात के अंत में भी OK शब्द का काफी उपयोग किया जाता है, सकारत्मक उत्तर देने के लिए भी इसका उपयोग होता है। इस प्रकार OK शब्द का उपयोग अलग अलग तरीकों से किया जाता है।

OK शब्द कैसे प्रयोग में आया, इसके पीछे का इतिहास काफी पुराना है। इस article में हम आपको यह भी बताएंगे कि OK शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने और कब किया? इसके अलावा भी इससे सम्बंधित अन्य जानकारी यहां पर आपको देंगे।

ओके की फुल फॉर्म क्या है?

ok full form

ओके का फुल फॉर्म “Olla Kalla” होता है जो कि एक ग्रीक शब्द है जिसका मतलब होता है “All Correct” ; ओके की फुल फॉर्म हिंदी में “सब सही है” होती है। कईं लोगों के अनुसार OK शब्द OKAY का short form है लेकिन मान्यता इससे बिलकुल अलग है। OK शब्द का उपयोग अलग अलग तरीकों से होता है, जहां पर इसके अलग अलग अर्थ हो जाते हैं। विकिपीडिया के अनुसार OK शब्द Oll Korrect या Ole Kurreck से लिया गया है।

OK की अन्य Full Form

  • All correct
  • Oll Korrect
  • Olla Kalla
  • Okay
  • Objection killed
  • Objection Knock
  • All Clear

यहां पर All Correct के शुरूआती अक्षर OK से मेल नहीं खाते हैं और “All Correct” की short form तो AC होनी चाहिए, लेकिन इसके बावजूद इसकी full form “All Correct” होती है जिसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है। इसके पीछे की कहानी जानने के लिए आपको इसके इतिहास के बारे में जानना आवश्यक है। तो इसके इतिहास के बारे में जानते हैं:

OK शब्द का इतिहास

Ok शब्द का इतिहास काफी पुराना है। OK शब्द का प्रयोग मजाक या व्यंग्य के तौर पर किया गया था। 1830 के दौरान अमरीका के BOSTON, MASSACHUSETTS के अख़बारों में एक मजाकिया प्रचलन था कि किसी भी वाक्य-खंड (PHRASE) के आरंभिक अक्षरों के अक्षर को छोटा कर के लिखा जाये और फिर उनका विवरण PARENTHESIS ( ) में पूरा लिखा जाये।

हांलाकि मान्यता के अनुसार OK शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग सन 1839 में Charles Gordon Greene के ऑफिस में मजाकिया अंदाज में किया गया और इस शब्द का उपयोग Boston Morning Post में 23 मार्च 1839 को एक आर्टिकल संपादित करके हुआ था जिसमें Oll Korrect शब्द का उपयोग किया गया।

इसके बाद अमरीकी अख़बारों में इसका काफी उपयोग किया जाने लगा जो कि अख़बारों ने मजाकिया पुट देने के लिए अंग्रेज़ी में शामिल किया था। मज़ाक का पुट देने के लिए इन संक्षिप्त रूप में लिखे गए शब्दों के विवरण कि वर्तनी (Spellings) गलत कर दी जाती थी। इसलिए अखबारों ने “All Correct” को OLL KORRECT और short form में OK लिखना शुरू कर दिया।

OK शब्द को प्रचलित करने में अमरीका के आठवें राष्ट्रपति Martin Van Buren का महत्वपूर्ण योगदान था। सन 1840 में जब Martin Van Buren दोबारा राष्ट्रपति चुनाव के लिए खड़े हुए तो इस ओके (OK) शब्द का इस्तेमाल उन्होंने अपने चुनाव अभियान में किया। इस प्रकार OK शब्द अस्तित्व में आया जिसको आज लगभग हर सामान्य बोलचाल में उपयोग किया जाता है।

OK को English Grammar में कब शामिल किया गया?

ओके (OK) को अंग्रेज़ी व्याकरण में संज्ञा (Noun) के रूप में 1841 में दस्तावेज़ी रूप से दर्ज किया गया, विशेषण (Verb) के रूप में 1888 में और Interjection के रूप में आधिकारिक रूप से सन 1890 में दर्ज किया गया।

दैनिक जीवन में OK शब्द के उपयोग के उदहारण

सहमति बताने के लिए:

  • मैं इस काम को कर लूंगा OK
  • तुम सही हो OK

किसी की अच्छी स्थिति को बताने के लिए:

  • उसका काम OK है।
  • उसकी हालत OK है
  • सब कुछ OK है।

किसी भी वाक्य के प्रारंभ में:

  • OK फिर मिलते हैं
  • OK ऐसा ही होगा

सकारत्मक उत्तर देने के लिए:

  • जैसा आपने कहा वैसा ही होगा OK

Statement देने के लिए:

  • यह काम तुमको शोभा नहीं देता OK
  • यह हो जायेगा तुम उस पर ध्यान दो OK

OK शब्द का अंतर्राष्ट्रीय उपयोग

  • भारत में, इसका उपयोग अक्सर एक वाक्य के बाद किया जाता है, जिसका अर्थ है “ठीक है?”, अक्सर विनम्रता से नहीं, उदाहरण के लिए, “मुझे यह काम करना है, OK?” या बातचीत के अंत में (ज्यादातर फोन पर) “OK, bye.”
  • इंडोनेशिया में, OK को 1994 के बाद से राष्ट्रीय टेलीविजन स्टेशन RCTI के नारे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • पाकिस्तान में, OK उर्दू और पंजाबी भाषाओं का एक हिस्सा बन गया है।
  • जर्मनी में, OK को O.K. या Okay
  • वियतनामी में, इसे “Ô-kê” लिखा जाता है।
  • मालदीवियन में, OK का इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जाता है, जिसे अक्सर किसी चीज़ से सहमत करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, “Okay Dahnee/Kendee” एक सभा से प्रस्थान करते समय उपयोग किया जाता है।
  • सिंगापुर में, ओके का उपयोग अक्सर “सिंग्लिश” में उपयोग किए जाने वाले प्रत्ययों के साथ किया जाता है जैसे कि OK lor, OK lah, OK meh, OK leh, जो विभिन्न अवसरों में उपयोग किए जाते हैं।

यह भी देखें

Exit mobile version