भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National Symbols of India

National Symbols of India – यहां पर भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों (national symbols of india) के बारे में दिया गया है। भारत के राष्ट्रीय प्रतीक निम्न प्रकार हैं:-

1. राष्ट्रीयता – भारतीय

2. राष्ट्रभाषा – हिन्दी

  • हिन्दी एक राजभाषा है यानी जो भाषा राजकाज अर्थात सरकारी कार्य के लिए उपयोग की जाती है
  • भारत के संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिन्दी भारत की राजभाषा है

3. राष्ट्रीय लिपि – देवनागरी

  • अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार देवनागरी लिपि में लिखी गई हिन्दी को आधिकारिक भाषा कहा गया है.

4. राष्ट्रीय गान – जन गण मन

  • 4 जनवरी 1950 में संवैधानिक सभा द्वारा भारत के राष्ट्रगान ‘जनगणमन’ को आधिकारिक रुप से अंगीकृत किया गया था.
  • रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा ये गान लिखा गया था.
  • इसे पहली बार 27 दिसंबर 1911 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के कलकत्ता सत्र में गाया गया था.
  • सम्पूर्ण गान को गाने में लगभग 52 सेकंड का समय लगता है
जनगणमन अधिनायक जय हे, भारतभाग्यविधाता।
पंजाब सिंध गुजरात मराठा, द्राविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा, उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे, तव शुभ आशिष मागे।
गाहे तव जयगाथा।
जनगणमंगलदायक जय हे, भारतभाग्यविधाता।
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे॥

5. राष्ट्रीय गीत – वन्दे मातरम

  • 1950 में वास्तविक वन्दे मातरम् के शुरुआत के दो छंद को आधिकारिक रुप से भारत के राष्ट्रगीत के रुप में अंगीकृत किया गया था.
  • इसको बंकिमचन्द्र चैटर्जी द्वारा बंगाली और संस्कृत में 1882 में उनके अपने उपन्यास आनन्दमठ् में लिखा गया था. 
  • इसे पहली बार सन 1896 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनीतिक संदर्भ में रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा गाया गया था.
वन्दे मातरम्।
सुजलाम् सुफलाम्
मलयज शीतलाम्
सस्यश्यामलाम्
मातरम्।
वन्दे मातरम्।

शुभ्रज्योत्स्नाम्
पुलकितयामिनीम्
फुल्लकुसुमित
द्रुमदलशोभिनीम्
सुहासिनीम्
सुमधुर भाषिणीम्
सुखदाम् वरदाम्
मातरम्।।
वन्दे मातरम्।

6. राष्ट्रीय ध्वज – तिरंगा

  • 22 जुलाई, 1947 को भारतीय संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपनाया था.
  • तिरंगे में समान अनुपात में केसरिया, सफेद तथा हरे रंग की क्षैतिज पट्टियाँ होती हैं
  • इसलिए भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा कहा जाता है.

7. राष्ट्रीय पशु – बाघ

  • भारत के राष्ट्रीय पशु के रुप में बाघ या रॉयल बंगाल टाइगर को अप्रैल 1973 में घोषित किया गया था
  • इसका जन्तु वैज्ञानिक नाम ‘पैन्थरा टाईग्रिस’ है.

8. राष्ट्रीय पक्षी – मोर

  • भारतीय मोर को भारत के राष्ट्रीय पक्षी के तौर पर अंगीकृत किया गया है
  • ये पक्षी एकता के सजीव रंगों और भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करता है
  • ये सुन्दरता, गर्व और पवित्रता को भी दिखाता है.

9. राष्ट्रीय पुष्प – कमल

  • कमल का वैज्ञानिक नाम नील्यूम्बो न्यूसीफेरा है.
  • इसे भारत के राष्ट्रीय फूल के रुप में अंगीकृत किया गया है
  • यह फूल भारत के पारंपरिक मुल्यों और संस्कृतिक गर्व को प्रदर्शित करता है.

10. राष्ट्रीय चिन्ह – अशोक स्तंभ

  • अशोक स्तम्भ मौर्य साम्राज्य के सम्राट अशोक द्वारा सारनाथ में बनवाये गए स्तम्भ से लिया गया है.
  • 26 जनवरी 1950 में इसे अंगीकृत किया गया था
  • अशोक के स्तंभ शिखर पर देवनागरी लिपी में “सत्यमेव जयते” लिखा है (सच्चाई एकमात्र जीत) जो मुनडका उपनिषद (पवित्र हिन्दू वेद का भाग) से लिया गया है.

– – भारत सामान्य ज्ञान – India General Knowledge – India GK in Hindi – –

11. राष्ट्रीय वाक्य – सत्यमेव जयते

12. राष्ट्रीय पंचांग – शक संवत

  • भारतीय राष्ट्रीय पंचांग या ‘भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर’ भारत में उपयोग में आने वाला सरकारी सिविल कैलेंडर है।
  • यह शक संवत पर आधारित है और ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ-साथ 22 मार्च 1957 से अपनाया गया। 

13. राष्ट्र-पिता – महात्मा गांधी

  • महात्मा गांधी को भारत का राष्ट्रपिता माना जाता है
  • सबसे पहले 6 जुलाई 1944 को सुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर रडियो स्टेशन से सन्देश प्रसारित करते हुये महात्मा गाँधी को ‘राष्ट्रपिता’ कहकर संबोधित किया था

14. राष्ट्रीय खेल – हॉकी

  • हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल तब से माना जाता है जबसे भारत ने ओलिंपिक में हॉकी के खेल में लगातार 6 स्वर्ण पदक जीते थे.  

15. राष्ट्रीय मुद्रा – ₹ रूपया

  • आधिकारिक रुप से भारत के गणराज्य की करेंसी भारतीय रुपया (ISO code: INR) है
  • इसके संबंधित मुद्दों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नियंत्रित करता है
  • भारतीय रुपये को “र”देवनागरी व्यंजन और लेटिन अक्षर “R” से चिन्हित किया गया है
  • 15 जुलाई 2010 में भारत सरकार द्वारा इसको जारी किया गया था
  • 8 जुलाई 2011 को रुपये के चिन्हों के साथ भारत में सिक्कों की शुरुआत हुई थी.

16. राष्ट्रीय जलीय जीव – गंगा डॉल्फिन

  • गंगा की डॉलफिन को राष्ट्रीय जलचर पशु के रुप में अंगीकृत किया गया है.
  • ये पावन गंगा की शुद्धता को प्रदर्शित करती है 

17. राष्ट्रीय सूचना पत्र – श्वेत पत्र

18. राष्ट्रीय योजना – पंचवर्षीय योजना

19. राष्ट्रीय पर्व – स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती

  • भारत के राष्ट्रीय दिवस के रुप में स्वतंत्रता दिवस, गाँधी जयंती और गणतंत्र दिवस को घोषित किया गया है
  • 15 अगस्त को हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है
  • 26 जनवरी 1950 को भारत को अपना संविधान प्राप्त हुआ था इसलिये इस दिन को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है
  • हर साल 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती मनायी जाती है क्योंकि इसी दिन गाँधी का जन्म हुआ था.

20. राष्ट्रीय पुरस्कार – भारत रत्न

  • ये भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.
  • भारत रत्न असाधारण कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है.
  • इनमें विज्ञान, कला, साहित्य, खेल और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र सम्मिलित होते हैं.
  • इस पुरस्कार की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गई थी.

21. राष्ट्रीय फल – आम

  • आम का वैज्ञानिक नाम मैनजीफेरा इंडिका है
  • इसको सभी फलों में राजा का दर्जा प्राप्त है 

22. राष्ट्रीय वृक्ष – वट वृक्ष या बरगद का पेड़

  • भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का पेड़ को माना गया है
  • यह एकता और दृढ़ता का प्रतीक है. 

23. राष्ट्रीय नदी – गंगा

  • गंगा नदी भारत की सबसे लम्बी और पवित्र नदी है
  • जो कि 2510 कि.मी. के पहाड़ी, घाटी और मैदानी इलाकों तक फैली हुई है.
Exit mobile version