मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास की प्रमुख संस्थाएं

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम

  • मुख्यालय: भोपाल (1965)
  • कार्य: बड़े तथा मध्यम श्रेणी के उद्योगों को वित्तीय, तकनीकी मदद उपलब्ध कराना

मध्य प्रदेश राज्य उद्योग निगम

  • मुख्यालय: भोपाल (1969)
  • कार्य: सहकारी एवं संयुक्त क्षेत्र के उद्योगों को मदद करना

मध्य प्रदेश वित्त निगम

  • मुख्यालय: इंदौर
  • कार्य: निजी एवं सहकारी क्षेत्र के उद्योगों को वित्तीय मदद देना

मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम

  • मुख्यालय: भोपाल (1969)
  • कार्य: उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध कराना तथा उनके कच्चे माल को बाजार में विपणन करना

मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड

  • मुख्यालय: भोपाल
  • कार्य: खादी उद्योग को बढ़ावा देना

मध्य प्रदेश हैंडलूम संचालनालय

  • मुख्यालय: भोपाल
  • कार्य: हैंडलूम तथा पॉवरलूम उद्योगों के लिए पूँजी उपलब्ध कराना

मध्य प्रदेश हस्तशिल्प मंडल

  • मुख्यालय: भोपाल
  • कार्य: हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा देने हेतु वित्तीय मदद

मध्य प्रदेश वस्त्रोद्योग निगम

  • मुख्यालय: इंदौर (1970)
  • कार्य: मुख्य कार्य शासन के अधीन सूती वस्त्र कपड़ा मिलों का संचालन करना है

मध्य प्रदेश माइनिंग कारपोरेशन

  • मुख्यालय: भोपाल
  • कार्य: बहुमूल्य खनिजों की खोज, खुदाई व व्यापार की व्यवस्था करना है

मध्य प्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन

  • मुख्यालय: भोपाल
  • कार्य: कृषि पर आधारित उद्योगों के विकास में सहायता

मध्य प्रदेश निर्यात निगम

  • मुख्यालय: भोपाल (1977)
  • कार्य: छोटे स्तर के उद्योगों के उत्पादन के निर्यात की व्यवस्था करना

जिला उद्योग केंद्र

  • मुख्यालय: प्रत्येक जिले में
  • कार्य: उद्योगों को वित्तीय सहायता एवं कच्चा माल उपलब्ध कराना

यह भी पढ़ें – –

Exit mobile version