छत्तीसगढ़ में सिंचाई व्यवस्था | Irrigation system in Chhattisgarh

  • आर्थिक सर्वेक्षण 2017 -18  के अनुसार 36  लाख हेक्टेयर क्षेत्र की क्षमता सृजित है जहाँ पे 8 वृहद्, 35 मध्यम तथा 2457 लघु सिंचाई योजना निर्मित है.
  • वर्ष 2000  में राज्य के गठन के समय 3 वृहद्, 29 मध्यम एवं 1945 लघु सिंचाई योजनाओ के द्वारा 13 .28 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता सृजित थी.
  • राज्य का सर्वाधिक सिंचित जिला जांजगीर-चांपा व रायपुर है जबकि न्यूनतम सिंचित जिले नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा है. सिंचाई की न्यूनतम सुविधा के स्तर पर दंतेवाड़ा जिला आता है.

छत्तीसगढ़ राज्य में सिंचाई के प्रमुख संसाधन निम्न प्रकार हैं:

नहर 

  • छत्तीसगढ़ में शुद्ध सिंचित क्षेत्र का लगभग 72% क्षेत्र नहरों द्वारा सिंचित किया जारहा है.
  • राज्य के मैदानी भाग के लगभग सभी जिलों में सिंचाई का प्रमुख साधन नहरे हैं. नहर से सर्वाधिक सिंचाई बिलासपुर में होती है.
  • बिलासपुर के अतिरिक्त धमतरी, रायपुर व दुर्ग में भी नहरों द्वारा सिंचाई होती है.

तालाब 

  • छत्तीसगढ़ के मात्र 4.8% क्षेत्र पर तालाबों से सिंचाई की जाती है, प्राचीन काल से ही यहाँ तालाबों से सिंचाई की जाती है.
  • इससे सर्वाधिक सिंचाई बस्तर संभाग में होती है. सर्वाधिक सिंचाई जशपुर जिले मैं होती है.

कुंआ

  • छत्तीसगढ़ में 3.4% क्षेत्र की सिंचाई कुंओ द्वारा होती है. राज्य में कुल 22,296 हेक्टेयर क्षेत्र पर कुंओ द्वारा सिंचाई की जाती है.
  • इससे सर्वाधिक सिंचाई दंडकारण्य क्षेत्रो में तथा दंतेवाड़ा जिले में होती है.

नलकूप 

  • छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र के 20.5% क्षेत्रो पर नलकूपों द्वारा सिंचाई की जाती है.
  • इससे सर्वाधिक सिंचाई रायगढ़ जिले में होती है.

छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदी सिंचाई परियोजनाएं एवं सिंचित जिला

1. महानदी परियोजना महानदी (धमतरी)- धमतरी,रायपुर एवं दुर्ग

2. हसदो बांगों परियोजना(मिनीमाता ) हसदो नदी( कोरबा) – कोरबा,जांजगीर –चांपा एवं रायगढ़

3. पैरी परियोजना पैरी नदी (गरियाबंद)- गरियाबंद

4. कोडार परियोजना कोडार नदी (महासमुंद)- महासमुंद

5. खुड़िया मनियारी परियोजना, मनियारी नदी (मुंगेली)- मुंगेली बिलासपुर

6. अरपा परियोजना अरपा नदी (बिलासपुर)- बिलासपुर

7. बोधघाट परियोजना इन्द्रावती (बस्तर)- बस्तर

8. खारंद परियोजना – खारंद नदी रतनपुर समीप

9. घोंघा परियोजना घोंघा नाला (बिलासपुर)- बिलासपुर

10. जोंक परियोजना जोंक नदी (बलौदाबाज़ार)- बलौदाबाजार

11. तांदुला परियोजना तांदुल नदी (बालोद)- बालोद

12. कन्हार परियोजना रेंड नदी (सरगुजा)- सरगुजा

13. केशवा परियोजना खारून नदी (रायपुर)- रायपुर

14. खूंटाघाट परियोजना अरपा (बिलासपुर)- बिलासपुर

15. गंगरेल बांध परियोजना

16. दुधावा बांध परियोजना दूध नदी (कांकेर)- कांकेर

17. मोगरा बेराज परियोजना शिवनाथ (राजनांदगांव)- राजनांदगांव

18. किंकारी,खम्हार पाकुट,केदार पुटका परियोजना किंकारी नाला (रायगढ़)-रायगढ़

19. सुतिया घाट परियोजना (कवर्धा )-कवर्धा

20. बांकी .कुंवरपुर ,बरनई,महान रेंड नदी (सरगुजा)-सरगुजा

21. कोसार टेडा परियोजना – बस्तर

22. श्याम परियोजना – घुनघुटा नदी

23. सिकासार बांध परियोजना पैरी (गरियाबंद)-गरियाबंद

24. पोलावरम बांध गोदावरी नदी (बस्तर दक्षिण)–बस्तर

25. झुमका परियोजना (कोरिया )-कोरिया

यह भी देखें ???????? छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल

Exit mobile version