हरियाणा के इतिहास से जुडी कुछ महत्त्वपूर्ण तिथियाँ | Important Dates related to history of Haryana

Important Dates related to history of Haryana – हरियाणा के इतिहास से जुडी कुछ महत्त्वपूर्ण तिथियाँ निम्नलिखित हैं:-

  • 3000 ई.पू.- सैन्धव सभ्यता का हरियाणा में फैलाव
  • 2500-1500 ई.पू. आर्य सभ्यता का प्रसार
  • 324-232 ई.पू. मौर्यों के अधीन हरियाणा
  • 590 ई. हर्षवर्धन का जन्म
  • 605 ई. प्रभाकर वर्धन की मृत्यु और राज्यवर्धन का राज्याभिषेक
  • 606 ई. राज्यवर्धन की मृत्यु और हर्षवर्धन का राज्याभिषेक
  • 606 ई. महाराजा हर्ष की दिग्विजय शुरू
  • 630 ई. ह्यून्सांग का भारत आगमन
  • 634-635 ई. हर्ष का चालुक्य नरेश पुलकेशिन स युद्ध
  • 635-644 ई. ह्यून्सांग थानेसर में रहा
  • 643 ई. हर्ष ने प्रयाग में सर्वस्व दान किया
  • 647 ई. हर्ष की मृत्यु
  • 805 ई. नागभट्ट/प्रतिहारों द्वारा हरियाणा पर अधिकार
  • 836 ई. मिहिर भोज (प्रतिहार) का शासन शुरू
  • 910 ई. हरियाणा से प्रतिहारों का शासन समाप्त
  • 910 ई. तोमर वंश का अभ्युदय
  • 1009 ई. महमूद गज़नी का प्रथम आक्रमण
  • 1014 ई.महमूद गज़नी का थानेषर पर आक्रमण
  • 1139 ई. अरुन्राज चौहान द्वारा हरियाणा पर आक्रमण
  • 1151 ई. विग्रहराज चौहान का शासन शुरू
  • 1191 ई. पृथ्वीराज और गौरी का तरावाडी में प्रथम युद्ध
  • 1192 ई. पृथ्वीराज और गौरी का तरावाडी में दूसरा युद्ध
  • 1206 ई. हरियाणा पर कुतबुद्दीन ऐबक का आधिपत्य
  • 1240 ई. रजिया बेगम का कैथल में कत्ल
  • 1266-1287 ई. हरियाणा में बलबन का राज्य
  • 1290 ई. खल्जी वंश का आगमन
  • 1296-1316 ई. अलाउद्दीन खल्जी का राज्यकाल
  • 1398 ई. तैमूर का आक्रमण
  • 1526 ई. पानीपत का प्रथम युद्ध, इब्राहिम लोदी की बाबर के हाथों पराजय
  • 1526-1530 ई. बाबर का शासन
  • 1530 ई. मोहन सिंह मंढार का बाबर के खिलाफ विद्रोह
  • 1540 ई. शेरशाह ने हुमायूं से हरियाणा छीना
  • 1545 ई.शेरशाह की मृत्यु
  • 1556 ई. हेमू और अकबर के बीच पानीपत का दूसरा युद्ध
  • 1605 ई. अकबर की मृत्यु
  • 1658 ई. औरंगजेब का शासन शुरू
  • 1672 ई. नारनौल के सतनामियों का विद्रोह
  • 1707 ई. |औरंगजेब की मृत्यु
  • 1710 ई. बन्दाबहादुर के आक्रमण
  • 1715 ई. बन्दा बहादुर की मृत्यु
  • 1739 ई. नादिरशाह का आक्रमण| करनाल का याद
  • 1761 ई. मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध
  • 1789 ई. महादजी सिंधिया का दिल्ली और हरियाणा पर अधिकार
  • 1794 ई. महादजी सिंधिया की मृत्यु, दौलतराव का हरियाणा पर अधिकार
  • 1799-1802 ई. जार्ज टामस का राज्यकाल
  • 1803 ई. हरियाणा पर अंग्रेजों का अधिकार
  • 1809 ई. छछरोली की बगावत
  • 1818 ई. रानिया का विद्रोह
  • 1824 ई. किसानों का विद्रोह
  • 1835 ई. बलावली का विद्रोह
  • 1835 ई. विल्यम फ्रेज़र की हत्या
  • 1843 ई. कैथल का विद्रोह
  • 1845-46 ई. अजीत सिंह लाडवा का विद्रोह
  • 1857 ई. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम/क्रांति
  • 1858 ई. हरियाणा का पंजाब में विलय
  • 1880 ई. रेवाड़ी में प्रथम आर्य समाज का गठन
  • 1886 ई. बाबू मुरलीधर कांग्रेस आन्दोलन के प्रथम जेल सत्याग्रही बने
  • 1886 ई. अम्बाला में कांग्रेस की शाखा शुरू
  • 1886 ई. झज्जर में पहली सनातन धर्म सभा का गठन
  • 1887 ई. हिसार में कांग्रेस की शाखा शुरू
  • 1888 ई. रोहतक में कांग्रेस की शाखा शुरू
  • 1892 ई. लाला लाजपतराय हिसार से लाहौर गए
  • 1920 ई. पंजाब विधान परिषद् के चुनाव
  • 1923 ई. पंजाब विधान परिषद् के चुनाव
  • 1923 ई. यूनियनिस्ट पार्टी का गठन
  • 1928 ई. पंजाब विधान परिषद् के चुनाव
  • 1923 ई. साईमन कमीशन का विरोध
  • 1937 ई. पंजाब विधान सभा के चुनाव
  • 1947 ई. देश स्वतंत्र| हरियाणा पूर्वी पंजाब का हिस्सा बना
  • 1948 ई. पंजाबी सूबे की मांग| प्रतिक्रिया में अलग हरियाणा की मांग
  • 1949 ई. सच्चर फार्मूला लागू
  • 1956 ई. क्षेत्रीय फार्मूला लागू

यह भी देखें: हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची

Exit mobile version