उत्तराखंड के प्रमुख ग्लेशियर | Glaciers in Uttarakhand

Glaciers in Uttarakhand – उत्तराखंड के प्रमुख ग्लेशियर जिले सहित निम्न प्रकार हैं:

  • मिलम ग्लेशियर – पिथौरागढ़
  • नामिक ग्लेशियर – पिथौरागढ़
  • रालम ग्लेशियर – पिथौरागढ़
  • हीरामणि ग्लेशियर – पिथौरागढ़
  • पोंटिग ग्लेशियर – पिथौरागढ़
  • कफनी ग्लेशियर – बागेश्वर
  • पिनौरा ग्लेशियर – पिथौरागढ़
  • मैकातोली ग्लेशियर – बागेश्वर
  • यमुनोत्री ग्लेशियर – उत्तरकाशी
  • गंगोत्री ग्लेशियर – उत्तरकाशी
  • पिंडारी ग्लेशियर – बागेश्वर
  • बन्दरपूँछ ग्लेशियर – उत्तरकाशी
  • खतलिंग ग्लेशियर – टिहरी एवं रुद्रप्रयाग
  • सुन्दर ढूँगा ग्लेशियर – बागेश्वर
  • सतोपंथ ग्लेशियर – चमोली
  • काली ग्लेशियर – पिथौरागढ़
  • दूनागिरी ग्लेशियर – चमोली
  • चोराबाड़ी ग्लेशियर – रुद्रप्रयाग
  • डोरियानी ग्लेशियर – उत्तरकाशी
  • केदारनाथ ग्लेशियर – रुद्रप्रयाग
  • बद्रीनाथ ग्लेशियर – चमोली

उत्तराखंड के कुछ प्रमुख ग्लेशियर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी:

पिंडारी हिमनद (Pindari Glacier):

पिंडारी हिमनद बागेश्वर, पिथौरागढ़ तथा चमोली जिले में स्थित है। पिंडारी ग्लेशियर की लम्बाई 30 किलोमीटर तथा चौड़ाई 400 मीटर है।

गंगोत्री हिमनद (Gangotri Glacier):

गंगोत्री हिमनद उत्तरकाशी जिले में स्थित है। इसकी लम्बाई 30 किलोमीटर तथा चौड़ाई 2 किलोमीटर है।

खतलिंग हिमनद (Khatling Glacier):

खतलिंग हिमनद केदारनाथ से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर कस्तूरी मृग भी पाए जाते हैं।

चोराबाड़ी हिमनद (Chorabari Glacier):

चोराबाड़ी हिमनद केदारनाथ से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चोराबाड़ी ग्लेशियर की लम्बाई 14 किलोमीटर है।

सतोपंथ एवं भागीरथी हिमनद (Satopanth and Bhagirathi Glacier):

सतोपंथ एवं भागीरथी हिमनद बद्रीनाथ से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इनकी लम्बाई 13-18 किलोमीटर तक है।

बन्दरपूँछ हिमनद (Bandarpunch Glacier):

बन्दरपूँछ हिमनद उत्तरकाशी जिले में स्थित है जिसकी लम्बाई 12 किलोमीटर है।

मिलम हिमनद (Milam Glacier):

मिलम हिमनद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में स्थित है। मिलम ग्लेशियर की लम्बाई 16 किलोमीटर है। यह कुमाऊं का सबसे बड़ा ग्लेशियर है जहां से पिंडर की सहायक नदी मिलम और काली की सहायक नदी गोरी गंगा निकलती है ।

Exit mobile version