करंट अफेयर्स अप्रैल 2020 – Current Affairs April 2020 in Hindi

Current Affairs April 2020 in Hindi – अप्रैल 2020 के करंट अफेयर्स यहाँ पर उपलब्ध हैं और प्रतिदिन अपडेट किये जाते हैं। यहाँ पर करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (current affairs questions & answers) उपलब्ध है। अप्रैल 2020 के प्रतिदिन अपडेट होने वाले करंट अफेयर्स (April 2020 current affairs) पढ़ने के लिए इस पेज को विजिट करें।

1. इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने COVID-19 महामारी के लिए समाधान खोजने के लिए कौन सी हैकथॉन लांच की है?
उत्तर – हैकिंग द क्राइसिस – इंडिया

2. किस भारतीय गैर-सरकारी संगठन (NGO) ने सामाजिक उद्यमिता के लिए प्रतिष्ठित 1.5 मिलियन डॉलर की इनामीराशि वाला स्कोल पुरस्कार जीता?
उत्तर – अम्माँ

3. ऑपरेशन संजीवनी के तहत भारत ने किस देश को आवश्यक दवाएं और खाद्यान्न की आपूर्ति की है?
उत्तर – मालदीव

4. भारत सरकार ने लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करने के लिए कौन सी एप्प लांच की है?
उत्तर – आरोग्य सेतु

5. संयुक्त राष्ट्र के COP26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन, जिसे 2021 तक स्थगित कर दिया गया है, को किस शहर में आयोजित किया जाना था?
उत्तर – ग्लासगो

6. भारत और किस देश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ 1 अप्रैल को मनाई गई?
उत्तर – चीन

7. COVID-19 के लिए भारत की पहली स्वदेशी परीक्षण किट का नाम क्या है, जिसे पुणे में लॉन्च किया गया?
उत्तर – पैथो डिटेक्ट

8. किस केंद्रीय मंत्रालय ने लॉकडाउन के बीच देश में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए ‘Stranded in India’ पोर्टल शुरू किया है?
उत्तर – पर्यटन मंत्रालय

9. ‘ईस्ट एशिया एंड पैसिफिक इन द टाइम ऑफ COVID-19’ नामक रिपोर्ट किस वैश्विक संगठन द्वारा जारी की गई है?
उत्तर – विश्व बैंक

10. इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया जनरल (IAG) ने भारत की किस बीमा कंपनी में अपनी पूरी 26% हिस्सेदारी बेच दी है?
उत्तर – SBI General Insurance

11. किस राज्य के मुख्यमंत्री को पशु अधिकार संस्था पेटा इंडिया द्वारा ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है?
उत्तर – ओडिशा

12. किस संगठन के अनुसंधान केंद्र ने ‘पर्सनेल सेनिटाइजेशन एनक्लोजर’ नामक पूर्ण शरीर कीटाणुशोधन कक्ष विकसित किया है?
उत्तर – रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन

13. कोरोनावायरस महामारी के बीच कैबिनेट ने कितने वर्षों के लिए MPLADS (सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना) को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है?
उत्तर – 2

14. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा अब तक का सबसे अधिक राजमार्ग निर्माण किस वित्तीय वर्ष में किया गया है?
उत्तर – 2019-20

15. प्रवीण राव को भारत के किस उद्योग निकाय के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर- नैसकॉम

16. सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड द्वारा COVID-19 के लिए विकसित तीव्र एंटीबॉडी निदान किट का ब्रांड नाम क्या है?
उत्तर – मेकश्योर

17. रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) ने किस निजी फर्म के साथ मिलकर COVID-19 मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए फेस शील्ड विकसित की है?
उत्तर – विप्रो

18. सरकार ने भारतीय खाद्य निगम को OMSS दरों पर गैर सरकारी संगठनों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। OMSS क्या है?
उत्तर – ओपन मार्केट सेल स्कीम

19. पीपीई का पूर्ण स्वरुप क्या है?
उत्तर – Personal protective equipment (व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण)

20. डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए किसे नामित किया गया है?
उत्तर – जो बिडेन

21. केंद्र ने किस राज्य सरकार के साथ मिलकर ‘आरोग्य सेतु इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) सेवा’ शुरू की है?
उत्तर – तमिलनाडु

22. किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश ने COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए नियंत्रण क्षेत्रों में ‘ऑपरेशन SHIELD’ की घोषणा की है?
उत्तर – दिल्ली

23. राष्ट्रीय महिला आयोग का मुख्यालय कहाँ पर है?
उत्तर – नई दिल्ली

24. भारत के किस सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश के साथ भागीदारी की और COVID -19 के लिए एक दूरस्थ निगरानी प्रणाली विकसित की?
उत्तर – भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

25. विश्व का सबसे बड़ा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा का उत्पादक देश कौन सा है, जो कि इस दवा का 70% उत्पादन करता है?
उत्तर – भारत

26. भारत के किस राष्ट्रीय उद्यान में जानवरों के लिए देश की पहली संगरोध सुविधा स्थापित की गई है?
उत्तर – जिम कॉर्बेट पार्क

27. अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग और NIC द्वारा संयुक्त रूप से लॉन्च किए गए डिज़ाइन सॉफ़्टवेयर सिस्टम का नाम क्या है?
उत्तर – CollabCAD

28. ‘एक्जिट फ्रॉम द लॉकडाउन’ भारत के किस उद्योग निकाय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट है?
उत्तर – CII

29. केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने किस क्षेत्रीय समूह के स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए COVID -19 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है?
उत्तर – सार्क

30. ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था की प्रमुख रिपोर्ट है, जिसने हाल ही में 2020-21 में भारत के विकास दर के अनुमान को 1.9% तक कम कर दिया है?
उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

31. भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में कोई व्यक्ति अधिकतम कितनी मात्रा ले सकता है?
उत्तर – 4 किलोग्राम

32. किस अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन ने अपने यात्रियों के लिए दुनिया का पहला कोरोनोवायरस रक्त परीक्षण शुरू किया, जो 10 मिनट में परिणाम देता है?
उत्तर – एमिरेट्स

33. COVID-19 महामारी के बीच दिशानिर्देशों के संदर्भ में, किस अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय अपराध है?
उत्तर – आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005

34. ‘पूसा परिशोधन और स्वच्छता सुरंग’ को किस शोध संगठन द्वारा विकसित किया गया है?
उत्तर – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान

35. इंटरनेशनल कमीशन ऑफ़ ज्यूरिस्ट्स (ICJ) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर – जिनेवा

36. विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने किस दवा से बने योगों के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया है?
उत्तर – पेरासिटामोल

37. ‘असेस कोरो ना’ एक नया एप्लिकेशन है जिसमें COVID-19 के प्रसार के लिए किस भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में लांच किया गया है?
उत्तर – दिल्ली

38. ‘राष्ट्रीय आईसीएच सूची’, किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी है?
उत्तर – संस्कृति मंत्रालय

39. मैटरहॉर्न पर्वत किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर – यूरोप

40. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने फाल्कन 9 रॉकेट के साथ अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मानव मिशन लॉन्च करने की घोषणा की है?
उत्तर – नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन

41. ‘टीम मास्क फोर्स’ नामक अभियान भारत के किस खेल महासंघ द्वारा शुरू किया गया है?
उत्तर – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड

42. किस राज्य सरकार ने लोगों को ऑनलाइन चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य सेवा स्टार्ट-अप मेडकार्ड्स के साथ सहयोग किया है?
उत्तर – राजस्थान

43. किस भारतीय नौकरशाह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर – कपिल देव त्रिपाठी

44. ‘सुजलम सुफलाम जलसंचय अभियान’ किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की जल संरक्षण योजना है?
उत्तर – गुजरात

45. हाल ही में किस बैंक ने अमेज़न एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट पर वॉयस-बैंकिंग सेवा शुरू की है?
उत्तर – ICICI बैंक

46. लॉक-डाउन के बीच लोगों को आवश्यक वस्तुओं को वितरित करने के लिए झारखंड द्वारा शुरू किए गए मोबाइल एप्लिकेशन का नाम क्या है?
उत्तर – झारखण्ड बाज़ार

47. हाल ही में कोविड-19 से लड़ने वाले स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा करने वाले व्यक्तियों को दंडित करने के लिए किस अधिनियम को संशोधित करते हुए एक अध्यादेश जारी किया गया है?
उत्तर – महामारी रोग अधिनियम, 1897

48. कोविड-19 से निपटने के प्रयासों में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने ‘आप्तमित्र’ हेल्पलाइन और मोबाइल एप्प लांच की है?
उत्तर – कर्नाटक

49. ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद के सहयोग से किस सरकारी संस्था द्वारा देश की पहली COVID-19 नमूना संग्रह मोबाइल लैब विकसित की गई है?
उत्तर – रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन

50. भारतीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान का मुख्य परिसर कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – तमिलनाडु

51. ‘mCOVID19’ किस भारतीय राज्य द्वारा शुरू किया गया एक मोबाइल एप्लीकेशन है, जिससे ट्रक ड्राइवरों को राज्य में आवश्यक सामान के परिवहन की अनुमति दी जाती है?
उत्तर – मिजोरम

52. 24 अप्रैल 1992 को संसद द्वारा पारित 73वां संवैधानिक संशोधन अधिनियम किससे संबंधित है?
उत्तर – पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा

53. कोविड-19 महामारी के बीच, कार्यालयों में फाइलों की डिजिटल आवाजाही में सक्षम करने के लिए किस केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा-ई-कार्यालय नामक एक ई-ऑफिस एप्लीकेशन लॉन्च की गयी है?
उत्तर – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)

54. वास्तविक समय के नैदानिक परीक्षण के लिए ICMR अनुमोदन प्राप्त करने वाला पहला शैक्षणिक संस्थान कौन सा है?
उत्तर – आईआईटी दिल्ली

55. ‘जीवन शक्ति योजना’ किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की एक पहल है?
उत्तर – मध्य प्रदेश

56. ‘कोविड फार्मा’ मोबाइल एप्लीकेशन को कोविड-19 ओवर-द-काउंटर के संभावित लक्षणों के लिए दवा खरीदने वाले लोगों को ट्रैक करने के लिए किस राज्य द्वारा शुरू किया गया है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश

57. ‘द ग्रेट लॉकडाउन टू द ग्रेट मेल्टडाउन’ किस वैश्विक संगठन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट है?
उत्तर – UNCTAD

58. भारत की किस आईटी फर्म ने ‘कोरोना वॉरियर्स’ नाम से फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स के लिए एक ऑनलाइन सेल्फ-सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू किया है?
उत्तर – टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)

59. वर्ष 2020 के लिए 5 सदस्यीय ब्रिक्स ब्लॉक का अध्यक्ष कौन सा देश है?
उत्तर – रूस

60. मेडिसिन मेकर पावर लिस्ट 2020 में शीर्ष 20 वैश्विक नेताओं में किस भारतीय को शामिल किया गया है?
उत्तर – किरण मजूमदार-शॉ

61. केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में सतर्कता आयुक्त के पद का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर – चार साल

62. कौन सा देश 2020 तक एशियाई विकास बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार है?
उत्तर – भारत

यह भी देखें ???????? करंट अफेयर्स मार्च 2020