Current Affairs October 2020 in Hindi – करंट अफेयर्स अक्टूबर 2020

Current Affairs October 2020 in Hindi – अक्टूबर 2020 के करंट अफेयर्स यहाँ पर उपलब्ध हैं और प्रतिदिन अपडेट किये जाते हैं। यहाँ पर करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (current affairs questions & answers) उपलब्ध है। अक्टूबर 2020 के प्रतिदिन अपडेट होने वाले करंट अफेयर्स (current affairs october 2020) पढ़ने के लिए इस पेज को विजिट करें।

1. किस तकनीक कंपनी ने ‘मेक स्मॉल स्ट्रॉन्ग’ नाम से एक अभियान शुरू किया है?

उत्तर – गूगल

2. नीति आयोग ने SoI पर किस देश के दूतावास के साथ ‘डीकार्बोनाइजेशन एंड एनर्जी ट्रांजिशन एजेंडा’ पर हस्ताक्षर किए?

उत्तर – नीदरलैंड

3. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘ग्रामीण विकास के लिए सीएसआईआर-टेक्नोलॉजीज’ लॉन्च किया?

उत्तर – विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय

4. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार किस दशक को “Decade of Healthy Ageing” नाम दिया गया है?

उत्तर – 2020-2030

5. भारत का सबसे बड़ा हस्तकला और जैविक उत्पाद बाजार कौन सा है, जिसे लॉन्च किया जाना है?

उत्तर – ट्राइब्स इंडिया

6. रिलायंस रिटेल में 1.4% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने वाली मुबाडाला इन्वेस्टमेंट किस देश में बेस्ड है?

उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात

7. गांधी जयंती के उपलक्ष्य में फिल्म्स डिवीजन द्वारा आयोजित ऑनलाइन फिल्म महोत्सव का नाम क्या है?

उत्तर – गांधी फिल्मोत्सव

8. तीसरी पीढ़ी के मुख्य युद्धक टैंक का नाम क्या है, जिससे DRDO द्वारा एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का परीक्षण किया गया?

उत्तर – अर्जुन

9. अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

उत्तर – 2 अक्टूबर

10. केंद्रीय वित्त मंत्रालय का कौन सा विभाग केंद्रीय बजट तैयार करता है?

उत्तर – आर्थिक मामलों का विभाग

11. भारतीय सेना ने गलवान झड़प के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के लिए किस स्थान पर स्मारक बनाया है?

उत्तर – लद्दाख

12. वैश्विक संगोष्ठी ‘इंडिया पीवी एज 2020’ किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई है?

उत्तर – नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

13. किस फिन-टेक कंपनी ने अपना मिनी एप्प स्टोर लॉन्च किया है?

उत्तर – पेटीएम

14. अक्टूबर 2020 में आयोजित QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – टोक्यो

15. किस शहर ने नौसेना प्रतिष्ठापन समारोह 2020 की मेजबानी की?

उत्तर – विशाखापट्टनम

16. सबाह अल खालिद अल सबाह, जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया है, किस देश के प्रधानमंत्री थे?

उत्तर – कुवैत

17. दिनेश कुमार खरा को किस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक

18. भारत में वन्यजीव सप्ताह किस महीने में मनाया जाता है?

उत्तर – अक्टूबर

19. विश्व कपास व्यापार में भारत के प्रीमियम कपास का नया ब्रांड नाम क्या होगा?

उत्तर – कस्तूरी कपास

20. नीदरलैंड्स में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – प्रदीप कुमार रावत

21. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डिप्टी-गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – एम. राजेश्वर राव

22. किस 77 वर्षीय अभिनेता ने अपने अंगदान करने का ऐलान किया है?

उत्तर – अमिताभ बच्चन

23. अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वरलेक पार्टनर्स ने रिलायंस रिटेल में कितने करोड़ रूपए का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की है?

उत्तर – 1875 करोड़ रूपए

24. एनएचपीसी लिमिटेड के नए निदेशक (वित्त) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर – आरपी गोयल

25. 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की किस जयंती को मनाया गया?

उत्तर – 151वीं

26. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कौन सी बुक अमेरिका में 24 घंटे में बिकने वाली बेस्ट सेलर बुक बन गयी है?

उत्तर – अनफिनिश्ड

27. बिहार में किस पार्टी ने एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है?

उत्तर – लोक जनशक्ति पार्टी

28. शूटर श्रेयसी सिंह ने किस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है?

उत्तर – भारतीय जनता पार्टी

29. वर्ष 2020 के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए किन तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है?

उत्तर – हार्वे जे ऑल्टर, चार्ल्स एम् राइस, माइकल हफटन

30. 2020 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से किन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया है?

उत्तर – रोजर पेनरोज (ब्रिटिश), रेनहार्ड गेंजल (जर्मनी), एंड्रिया गेज (अमेरिका)

31. किन दो महिला वैज्ञानिकों को जीनोम एडिटिंग के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?

उत्तर – प्रोफ़ेसर इमैनुएल शारपेंटियर (फ्रांस), जेनिफर डॉडना (अमेरिका)

32. प्रतिवर्ष 09 अक्टूबर को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर – विश्व डाक दिवस

33. कौन युद्ध सेवा मेडल पाने वाली पहली महिला बन गयीं हैं?

उत्तर – मिंटी अग्रवाल

34. पंजाबी भाषा का अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार ‘ढाहां पुरस्कार’ केसरा राम को उनकी किस किताब के लिए प्रदान किया गया है?

उत्तर – जनानी पौध

35. 10 अक्टूबर को प्रतिवर्ष विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर – वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे

36. किस देश को दो साल के कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

उत्तर – भारत

37. नगरनार स्टील प्लांट (NSP), जिसे हाल ही में ख़बरों में देखा गया था, किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – छत्तीसगढ़

38. अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत, किलिमंजारो पर्वत, किस देश में स्थित है?

उत्तर – तंजानिया

39. “Grow, nourish, sustain. Together. Our actions are our future” 16 अक्टूबर को मनाये गये किस दिवस की थीम है?

उत्तर – विश्व खाद्य दिवस

40. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

उत्तर – मुंबई

41. ‘Strategic Arms Reduction Treaty (START)’, जो हाल ही में खबरों में थी, किन देशों के साथ जुड़ी हुई है?

उत्तर: अमेरिका और रूस

42. ‘कटि बिहू त्योहार’ किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में मनाया जाता है?

उत्तर – असम

43. विज्ञान और प्रौद्योगिकी अवसंरचना में सुधार के लिए फंड (एफआईएसटी), किस विभाग द्वारा लागू किया जाता है?

उत्तर – विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग

44. भारत के किस राज्य में 2019 में सबसे अधिक घरेलू पर्यटक दर्ज किए गए हैं?

उत्तर – उत्तर प्रदेश

45. आज तक, खेल मंत्रालय द्वारा कितने खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE) का चयन किया गया है?

उत्तर – 24

46. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का नौसैनिक संस्करण किस जहाज से सफलतापूर्वक लांच किया गया था?

उत्तर – आईएनएस चेन्नई

47. ‘OSIRIS-Rex’ क्या है जिसे हाल ही में खबरों में देखा गया था?

उत्तर – स्पेस क्राफ्ट

48. किस भारतीय कंपनी ने 5G RAN उत्पाद विकसित करने के लिए क्वालकॉम के साथ भागीदारी की है?

उत्तर – जियो

49. DRDO द्वारा परीक्षण की गयी स्वदेशी विकसित एंटी रेडिएशन मिसाइल का नाम क्या है?

उत्तर – रुद्रम

50. RBI की घोषणा के अनुसार, ऑन-टैप TLTRO के तहत बैंकों को प्रदान की जाने वाली धनराशि कितनी है?

उत्तर – 1 ट्रिलियन रुपये

51. सूचना प्रौद्योगिकी पर स्थायी संसदीय समिति का प्रमुख कौन है?

उत्तर – शशि थरूर

52. प्रधानमंत्री ने किस व्यक्तित्व को सम्मानित करने के लिए 100 रुपये मूल्य का स्मारक सिक्का जारी किया?

उत्तर – विजया राजे सिंधिया

53. कौन सा राज्य अपने सभी पब्लिक स्कूलों में हाई-टेक क्लासरूम बनाने वाला पहला राज्य बन गया है?

उत्तर – केरल

54. किस देश की कैबिनेट ने रेप के मामलों में मौत की सजा को सर्वोच्च सजा के रूप में शामिल करने के कानून को मंजूरी दी है?

उत्तर – बांग्लादेश

55. 2020 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के कानून और न्याय मंत्रियों की 7वीं बैठक की मेजबानी किस देश द्वारा की जायेगी?

उत्तर – भारत

56. किस संगठन ने ‘स्टेट ऑफ क्लाइमेट सर्विसेज 2020’ रिपोर्ट जारी की है?

उत्तर- विश्व मौसम विज्ञान संगठन

57. भारतीय नौसेना में कमीशन की गयी एंटी सबमरीन वारफेयर स्टेल्थ कार्वेट का नाम क्या है?

उत्तर – आईएनएस कवरत्ती

58. किस राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश ने 80,000 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट ब्लैक बोर्ड योजना लागू की है?

उत्तर – तमिलनाडु

59. ‘परिणाम मंजुशा’ किस संस्था का डिजिटल शैक्षणिक भंडार है?

उत्तर – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

60. राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की दूसरी रीजनल रॉ ड्रग रिपॉजिटरी कहाँ पर स्थापित की गयी है?

उत्तर- नई दिल्ली

61. किस देश ने COVID -19 के इलाज के लिए एंटीवायरल दवा रेमेडिसविर का उपयोग करने के लिए पूर्ण स्वीकृति दी है?

उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका

62. किस सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को निरीक्षण गतिविधियों के लिए ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति दी गई है?

उत्तर – एनटीपीसी लिमिटेड

63. भारतीय मूल के वेवल रामकलवान को किस देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है?

उत्तर – सेशेल्स

64. विश्व विकास सूचना दिवस हर साल कब मनाया जाता है?

उत्तर – 24 अक्टूबर

65. इस वर्ष राष्ट्रीय सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी सम्मलेन की थीम क्या है?

उत्तर – सतर्क भारत, समृद्ध भारत

66. अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए-ई-बोर्डिंग सुविधा शुरू करने वाला पहला हवाई अड्डा कौन सा है?

उत्तर – हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

67. किस संस्था ने संपर्क रहित कैशलेस भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए ‘RuPay Festive Carnival’ शुरू किया है?

उत्तर – नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

68. किस शहर की पुलिस ने 28 नवंबर तक ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है?

उत्तर – मुंबई

69. विवाद निपटान योजना ‘विवाद से विश्वास’ को किस तारीख तक बढ़ाया गया है?

उत्तर – 31 मार्च, 2021

70. किस सशस्त्र बल ने ‘Secure Application for Internet’ (SAI) नाम से एक मैसेजिंग एप्लीकेशन विकसित की है?

उत्तर – भारतीय सेना

71. किस राज्य सरकार ने भूमि और संपत्ति पंजीकरण के लिए ‘धरनी’ पोर्टल लॉन्च किया है?

उत्तर – तेलंगाना

72. किस भारतीय राज्य ने सरकारी स्कूल के छात्रों को 7.5% आरक्षण देने के लिए आदेश पारित किया है?

उत्तर – तमिलनाडु

73. किस टेनिस खिलाड़ी ने रिकॉर्ड 13वीं बार फ्रेंच ओपन सिंगल्स खिताब जीत लिया है?

उत्तर – राफेल नडाल

74. फ़िनलैंड ने किसे एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बनाया है?

उत्तर – एवा मुरटो

75. विश्वभर में 13 अक्टूबर को किस दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस

76. 15 अक्टूबर को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया है?

उत्तर – विश्व हैंडवॉश दिवस

???????? करंट अफेयर्स सितम्बर 2020

Exit mobile version