कोविन पोर्टल क्या है? कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्टर कैसे करें? CoWIN portal kya hai?

CoWIN portal kya hai, corona registration – कोरोना की वैक्सीन 2023 में फिर से लगनी शुरू हो चुकी है, जिसमे बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना की बूस्टर डोज़ लगनी शुरू हो चुकी है। यह डोज़ नाक के द्वारा दी जा रही है।

कोरोना की यह वैक्सीन एक बगैर सुई की नोजल वैक्सीन है जिसका नाम iNCOVACC है। यह वैक्सीन भारत बायोटेक द्वारा वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर तैयार की गयी है।

भारत सरकार इस महामारी को जड़ से ख़त्म करने लिए पूरी जोर से कोशिश कर रही है। सभी अस्पतालों के साथ बहुत से वैक्सीनेशन सेंटर भी बनाए गए हैं। अभी देश में बहुत ऐसे लोग हैं जिन्हें बूस्टर डोज़ नहीं लगी है।

जन-जन तक कोविड 19 की वैक्सीन को पहुँचाने के लिए सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप और कोविन पोर्टल पर आसान तरीके से पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरु कर दिया है।

आइए जानते हैं कि CoWIN portal kya hai? किस आयु के लोग किन आसान से स्टेप्स से कैसे वैक्सीनेशन के लिए खुद को रजिस्टर (corona registration) कर सकते हैं।

कोविन पोर्टल क्या है? (CoWIN portal kya hai)

covid register vaccine online

कोविन पोर्टल एक वेबसाइट है साथ ही इसे आरोग्य सेतु ऐप से भी link किया गया है जहां आम नागरिक कोविड 19 की वैक्सीन के लिए खुद को रजिस्टर कर सकता है और साथ ही अपने नजदीकि सेंटर पर appointment भी book करवा सकता है, आप यहां पर समय का चुनाव भी कर सकते हैं। इस पोर्टल को भारत सरकार के द्वारा ही बनाया गया है।

कोविन पोर्टल पर क्या जानकारी उपलब्ध है?

इस पोर्टल पर नजदीकि सेंटर की जानकारी के साथ वैक्सीन लगवाने के लिए किन बातों को ध्यान रखना है और किन बातों का उपयोग नहीं करना है सभी तरह की जानकारी शामिल है।

देश में कोरोना की वैक्सीन कब लांच हुई?

देश में कोरोना की वैक्सीन 26 जनवरी को लांच हुई थी। भारत सरकार का उद्देश्य कोरोना वैक्सीन को चरणबद्ध तरीके से सभी नागरिकों तक पहुँचाना है। ख़बरों के अनुसार कोरोना की लगभग 200 करोड़ डोज अभी तक लग चुकी है।

वैक्सीन लगाने की फीस कितनी है?

कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आप निजी या फिर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन के एक डोज के लिए 250 रुपये देने होंगे जबकि सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में वैक्सीन लगवा सकते हैं।

कौन लगवा सकता है वैक्सीन?

45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिक इस वैक्सीनेशन को लगवाने की पात्रता रखते हैं। अगर आपकी उम्र 45 से 60 साल के बीच है और आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो भी आप कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं।

कौन से डॉक्यूमेंट हैं जरूरी?

वैक्सीनेशन के लिए फोटो आवश्यक है और आप वैक्सीनेशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों में कोई भी एक इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • आधार कार्ड,
  • वोटर आईडी कार्ड,
  • पास्टपोर्ट,
  • ड्राइविंग लाइसेंस,
  • पैन कार्ड,
  • NPR Smart Card,
  • पेंशन पासबुक

Corona Registration Link 2022-23 इस प्रकार है:

https://www.cowin.gov.in/home

कोविड वैक्सीन के लिए रजिस्टर कैसे करें?

कोविड वैक्सीन के लिए आप कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के जरिये रजिस्टर कर सकते हैं। इन दोनों तरीकों के steps नीचे बताये गए हैं जो इस प्रकार है:

कोविन पोर्टल के जरिए ऐसे करें रजिस्‍टर

Step-1 रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले कोविन पोर्टल पर जाएं। CoWIN Portal का link ऊपर दिया गया है।

Step-2 अब सबसे ऊपर दाएं तरफ रजिस्ट्रेशन या साइन इन टैब पर क्लिक करें।

Step-3 नए खुले हुए पेज में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।

Step-4 रजिस्ट्रेशन के लिए डाले गए नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे OTP दर्ज करने के बाद Verify पर क्लिक करना होगा।

Step-5 verify पर क्लिक करते ही आप वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन के पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां पर पंजीकरण के लिए आईडी प्रूफ का चुनाव करने के बाद, चुने गए आईडी प्रूफ का फोटो, आईडी कार्ड का नंबर, आईडी कार्ड पर दर्ज नाम, Gender और जन्मतिथि जैसी जानकारी को भरने के बाद रजिस्टर टैब पर क्लिक करना होगा।

Step-6 रजिस्टर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज दिखाई देगा जहां पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले की बीमारी का भी विवरण पूछा जाएगा। यदि यूजर किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित होगा तो उसे अपना बीमारी का डॉक्टर से बनावाया गया सर्टिफाइड प्रूफ भी दर्ज कराना होगा।

Step-7 इस सारी जानकारी के बाद यूजर को रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना होगा।

Sep-8 वैक्सीनेशन का स्लॉट बुक करने से पहले आपको एक विकल्प दिखाई देगा जहां आप एक ही मोबाइल नंबर के तहत अपने बाकी परिवारजन और रिश्तेदारों को भी जोड़ सकते हैं, इसके लिए आपको Add More के विकल्प पर क्लिक करना होगा। आप यहां 4 लोगों को एक साथ एक ही मौबाइल नंबर से रजिस्टर कर सकते हैं।

Step-9 इस प्रक्रिया के बाद आपको एक अपॉइंटमेंट शेड्यूल का पेज दिखाई देगा जहां आपको अपने राज्य, शहर, ब्लॉक और पिनकोड के हिसाब से वैक्सीनेशन सेंटर का चुनाव करना होगा।

Step-10 इसके बाद यहां आपको वैक्सीन लगवाने के लिए उपलब्ध एक तारीख मिलेगी, जिसके लिए बुक का बटन क्लिक करना होगा।

Step-11 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होते ही आपको रजिस्टर्ड नंबर पर मैसेज प्राप्त हो जाएगा। आप अपॉइंटमेंट या स्लॉट को रिशेड्यूल भी कर सकते हैं।

आरोग्‍य सेतु ऐप के जरिए ऐसे करें रजिस्‍टर

Step-1 रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें। आरोग्य सेतु ऐप को आप इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं:

AndroidClick here to Download
iOSClick here to Download

Step-2 आरोग्य सेतु ऐप पर Register करने के बाद Vaccination पर click करें।

Step-3 अब अपना mobile number दर्ज करें और Proceed to verify पर click करें।

Step-3 रजिस्ट्रेशन के लिए डाले गए नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे OTP दर्ज करने के बाद Verify पर क्लिक करना होगा।

Step-4 verify पर क्लिक करते ही आप वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन के पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां पर पंजीकरण के लिए आईडी प्रूफ का चुनाव करने के बाद, चुने गए आईडी प्रूफ का फोटो, आईडी कार्ड का नंबर, आईडी कार्ड पर दर्ज नाम, Gender और जन्मतिथि जैसी जानकारी को फिल करने के बाद Submit टैब पर क्लिक करना होगा।

Step-5 रजिस्टर पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले की बीमारी का भी विवरण पूछा जाएगा। यदि यूजर किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित होगा तो उसे अपना बीमारी का डॉक्टर से बनावाया गया सर्टिफाइड प्रूफ भी दर्ज कराना होगा।

Step-6 अब registration button पर click कर दें।

Sep-7 वैक्सीनेशन का स्लॉट बुक करने से पहले आपको एक विकल्प दिखाई देगा जहां आप एक ही मोबाइल नंबर के तहत अपने बाकी परिवारजन और रिश्तेदारों को भी जोड़ सकते हैं, इसके लिए आपको Add More के विकल्प पर क्लिक करना होगा। आप यहां 4 लोगों को एक साथ एक ही मौबाइल नंबर से रजिस्टर कर सकते हैं।

Step-8 अब आपको Appointment Schedule पेज पर अपने राज्य, शहर, ब्लॉक और पिनकोड के हिसाब से वैक्सीनेशन सेंटर का चुनाव करना होगा।

Step-9 इसके बाद यहां आपको वैक्सीन लगवाने के लिए उपलब्ध एक तारीख मिलेगी, जिसके लिए book button क्लिक करना होगा।

Step-10 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होते ही आपको रजिस्टर्ड नंबर पर मैसेज प्राप्त हो जाएगा। आप अपॉइंटमेंट या स्लॉट को Reschedule भी कर सकते हैं।

कोविड वैक्सीन के लिए सावधानियाँ

क्या करें?

  1. अपॉइंटमेंट मिलने के बाद वैक्सीन सेंटर में जाने पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।
  2. उचित तरीके से मुँह को मास्क से ढ़क कर रखें।
  3. सेंटर और वैक्सीन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
  4. अपॉइंटमेंट में मिले समय और वैक्सीनेशन सेंटर पर समय से पहुँचे और वैक्सीनेशन के बाद मिनट तक वहीं पर रुकें।
  5. वैक्सीनेशन सेंटर पर अपने साथ आईडी प्रूफ लेकर जाएं।

क्या न करें?

  1. एल्कॉहल का सेवन करके वैक्सीन लगवाने न जाएं।
  2. बिना अपॉइंटमेंट के वैक्सीनेशन केंद्र न पहुँचें।
  3. एक ही व्यक्ति कई बार वैक्सीन न लगवाएं।
  4. साइडिफेक्ट होने पर शोर न मचाएं, हेल्पलाइन नंबर पर जाकर जानकारी दें।
  5. एक ही व्यक्ति को अलग अलग प्लेटफार्म पर रजिस्टर न करें।
  6. पहले चरण/दूसरे चरण के वैक्सीनेशन में समय अवधि का ध्यान रखें।

CoWIN portal kya hai से सम्बंधित प्रश्न

क्या वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन के लिए किसी और मोबाइल ऐप की आवश्यकता है?

भारत में सरकार द्वारा अधिकारिक तौर पर वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ आरोग्य सेतु ऐप और कोविन पोर्टल को ही मान्यता प्राप्त है।

क्या रजिस्ट्रेशन के लिए भुगतान शुल्क भी देना होगा?

नहीं वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी तरह का भुगतान शुल्क नहीं है।

क्या अपॉइंटमेंट को रीशिड्यूल और रद्द का ऑपशन है?

हां, आप बुक हो चुकी अपॉइंटमेंट को रीशिड्यूल भी कर सकते हैं और रद्द भी कर सकते हैं।

क्या वैक्सीनेशन बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भी लग सकती है?

हां, इसे नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी लगवाया जा सकता है। साथ ही ऑफलाइन अपॉइंटमेंट भी ली जा सकती है।

क्या वैक्सीन लगने के बाद कोई रिसीप्ट या सर्टिफिकेशन भी मिलेगा?

वैक्सीन के हर चरण में एक सर्टिफिकेशन भी दिया जाएगा, इसकी जरुरत आपको वैक्सीन लग जाने का प्रमाण देने के लिए पड़ेगी।

क्या वैक्सीन के बाद किसी प्रकार की साइडिफेक्ट पर मदद उपलब्धता है?

कोविड वैक्सीन के बाद यदि किसी प्रकार का साइडिफेक्ट होता है या किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी लेनी हो तो सरकार ने अपनी अधिकारिक आरोग्य सेतु ऐप और कोविन पोर्टल पर मदद के लिए है नंबर उपलब्ध कराएं हैं।

1. हेल्पलाइन नंबर: +91-11-23978046 (निशुल्क – 1075)
2. टेक्नीकल हेल्पलाइन नंबर: 0120-4473222
3. हेल्पलाइन ईमेल आईडी: [email protected]

यह भी देखें

Aarogya Setu App Download Link for Android & iOS