छत्तीसगढ़ : एक परिचय | Chhattisgarh : An Introduction

छत्तीसगढ़ भारत का एक राज्य है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवम्बर 2000 को हुआ था। छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम दक्षिण कोशल कहा जाता है , क्योंकि यह दक्षिण कोशल का एक हिस्सा था। दक्षिण कोशल के अन्तर्गत वर्तमान छत्तीसगढ़, उड़ीसा के कुछ हिस्से शामिल थे। यह भारत का 26वां राज्य है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया – एक तो ‘मगध’ जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण “बिहार” बन गया और दूसरा ‘दक्षिण कौशल’ जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण “छत्तीसगढ़” बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं।

“छत्तीसगढ़” तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है। छत्तीसगढ़ का भू-भाग सम्पूर्ण भारत के भू-भाग का कुल 4.14% है। छत्तीसगढ़ राज्य लगभग 17″46′ उत्तरी अक्षांश से 24″5′ उत्तरी अक्षांश तथा 80″15′ पूर्वी देशांतर से 84″24′ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। इस राज्य का क्षेत्रफल 135191 वर्ग किमी है।

  • राज्य – देश का 26 वा राज्य 
  • स्थापना – 1 नवम्बर 2000 
  • पंचवर्षीय योजना – 9 वीं पंचवर्षीय योजना (1997 -2002)
  • राजधानी – नया रायपुर 
  • संभाग – 5 
  • जिले – 27 (जनवरी २०१२ से )
  • छत्तीसगढ़.राज्य की स्थापना – मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000)
  • छत्तीसगढ़ राज्य में म.प्र. से अलग होते समय – 16 जिले , 3 संभाग ,96 तहसील, 146 विकासखंड )
  • मात्रि राज्य  – मध्यप्रदेश
  • तहसील – 149
  • विकासखंड -146
  • आदिवासी  विकास खंड  – 85
  • नगर निगम – 13
  • नगर पालिका – 44
  • नगर पंचायत – 113
  • जिला पंचायत -27
  • जनपद पंचायत -146 (विकास खंड )
  • ग्राम पंचायत – 10,968
  • राज्य सभा सीट – 5
  • लोक सभा सीट – 11
  • विधानसभा सीट -90
  • विधान मंडल – एक सदनीय (विधानसभा)
  • उच्च न्यायालय – बिलासपुर (देश का 19 वा क्रम )
  • रैल्वे मंडल – बिलासपुर (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल )
  • छ.ग. में कुल सांसद – 16 (लोकसभा 11+राज्यसभा 5 )
  • राजस्व मंडल का मुख्यालय – बिलासपुर
  • छ.ग. राज्य में बने मंत्रालय भवन – महानदी
  •  शासकीय मुद्रणालय – राजनांदगांव
  • ब्रेललिपी प्रेस – तिफरा
  • छ.ग. का कुल क्षेत्रफल – 1,35 ,194 वर्ग किमी
  • सबसे बड़ा संभाग (क्षेत्रफल ) – बस्तर (7 जिला )
  • सबसे छोटा संभाग (क्षेत्रफल )- दुर्ग (5 जिला )
  • सर्वाधिक जिलो वाला संभाग – बस्तर (7 जिले )
  • सबसे बड़ा जिला (क्षेत्र फल )- राजनांदगांव
  • सबसे छोटा जिला (क्षेत्रफल ) – दुर्ग
  • सबसे बड़ा तहसील – पोडी उपरोड़ा (कोरबा )
  • सबसे बड़ा विकासखंड – बिल्हा
  • सर्वाधिक तहसील वाला जिला – जांजगीर चाम्पा (10 तहसील )
  • सबसे कम तहसील वाला जिला – नारायणपुर (2 तहसील )
  • भारत संघ के धान कटोरा – छ.ग.
  • छ.ग. के ज्ञान की धानी – भिलाई
  • छ.ग. का न्यायधानी – बिलासपुर
  • छ.ग. का शिमला – मैनपाट (सरगुजा )
  • छ.ग. का नागलोक – तपकरा (जशपुर )
  • छ.ग. का नृजातीय म्यूजियम – जगदलपुर
  • छ.ग. का राजकीय पशु – जंगली भैंस
  • छ.ग. का राजकीय पक्षी – पहाड़ी मैना
  • छ.ग. का राजकीय वृक्ष – साल